Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bjp Shahnawaz Hussain Bihar Assembly Election 2025 Nda Cm Face Nitish Kumar Caste Census Pm Modi Master Stroke - Amar Ujala Hindi News Live - Exclusive:पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले UP: डॉ. अनुष्का ने माना- किया था इंजीनियरों को हेयर ट्रांसप्लांट, सामान्य महिला बंदी गृह में गुजारी रात Dehradun Local Man Died And Many Tourists Were Injured After A Tree Fell On Him At Tiger Falls In Chakrata - Amar Ujala Hindi News Live Damoh News: जमीन के झगड़े में बहे खून की धार; टपरिया गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार Rajasthan Borad: Rbse 10th Result Will Be Released Today At 4:30 Pm, More Than 10 Lakh Students Had Applied - Amar Ujala Hindi News Live Panchkula Suicide Case: 'पूरा परिवार काफी खुश था', प्रवीन के भतीजे ने उठाए सवाल; खुदकुशी कांड में नया मोड़! Himachal Weather Chances Of Rain And Hailstorm In Some Areas Even Today Thunderstorm Alert From Tomorrow - Amar Ujala Hindi News Live जन्मदिन विशेष: ओलंपिक के पोडियम से तिहाड़ जेल तक, उतार-चढ़ाव से भरी रही है सुशील कुमार की जिंदगी 'कौन राशा...?' रवीना टंडन की बेटी को नहीं पहचान पाए संजय दत्त, नाम सुनकर दिया ऐसा रिएक्शन Samsung Galaxy S25 में फिर हुआ प्राइस कट, मिल रही 45000 रुपये तक की बंपर छूट

Mp Weather: Mandsaur, Shahdol, Khargone And Ashoknagar Received Rain Accompanied By Strong Winds, Khajuraho’s – Amar Ujala Hindi News Live


मध्यम प्रदेश में मई महीने में कई सिस्टम एक साथ एक्टिव होने से लगातार बारिश आंधी और ओले गिर रहे हैं। रविवार को कई जिलों में बारिश हुई। मंदसौर, शहडोल, खरगोन और अशोकनगर में दोपहर तेज हवाओं के साथ पानी गिरा। अशोकनगर में ओले गिरे। वहीं राजधानी भोपाल के कोलार इलाके मे ंतेज आंधी के साथ बूदांबादी भी हुई दिन में धूप-छाव चलता रहा। वहीं खजुराहो का तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए अलर्ट जारी किया है। 

खजुराहो में 42 डिग्री पहुंचा पारा 

प्रदेश में मिली कुछ दिन की राहत के बाद तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई है। रविवार को प्रदेश में खजुराहो सबसे गर्म रहा यहां का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं चार जिलों का पारा 40 व उससे ज्यादा दर्ज किया गया। बड़े शहरों में ग्वालियर में पारा 39.1 डिग्री पर पहुंच गया। भोपाल में 37.2 डिग्री, इंदौर में 35.5 डिग्री, उज्जैन में 36.5 डिग्री और जबलपुर में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रीवा, सागर, सतना, उमरिया, सीधी, खंडवा और मंडला में तापमान 39 डिग्री के पार रहा। इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान सबसे कम 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। रायसेन में यह 34 डिग्री रहा।

अधिकतम तापमान वाले प्रदेश के शहर

शहर            अधिकतम तापमान

खजुराहो        42.0

सतना            40.8

रीवा              40.4

दमोह            40.2

सागर            40.0

14 मई तक रहेगी हल्की बारिश गरज-चमक की स्थिति 

मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वर्तमान में कुछ सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में मौसम बदला है। 14 मई तक हल्की बारिश गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद गर्मी का असर बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें-कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह पर अनुशासनात्मक कार्रवाई, पार्टी ने भेजा कारण बताओ नोटिस

ये मौसम प्रणालियां हैं सक्रिय

वर्तमान में उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर गुजरात से अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है। एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के पास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि अरब सागर से नमी आने के कारण अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो रही है। इस तरह की स्थिति अभी बने रहने की संभावना है। हालांकि अब तापमान बढ़ने लगा है।

यह भी पढ़ें-कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग मां और जवान बेटे की मौत, पोती गंभीर रूप से घायल

अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

12 मई : भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन-ग्वालियर समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में बारिश, आंधी और गरज-चमक की स्थिति बनी रहती है। सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में मौसम खुला रह सकता है।

13 मई : भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, राजगढ़, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, राजगढ़ में हल्की बारिश, गरज-चमक और आंधी वाला मौसम रह सकता है।

14 मई : ग्वालियर, मुरैना, भिंड, अशोकनगर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में गरज-चमक वाली स्थिति बनी रह सकती है।



Source link

2728990cookie-checkMp Weather: Mandsaur, Shahdol, Khargone And Ashoknagar Received Rain Accompanied By Strong Winds, Khajuraho’s – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bjp Shahnawaz Hussain Bihar Assembly Election 2025 Nda Cm Face Nitish Kumar Caste Census Pm Modi Master Stroke – Amar Ujala Hindi News Live – Exclusive:पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले     |     UP: डॉ. अनुष्का ने माना- किया था इंजीनियरों को हेयर ट्रांसप्लांट, सामान्य महिला बंदी गृह में गुजारी रात     |     Dehradun Local Man Died And Many Tourists Were Injured After A Tree Fell On Him At Tiger Falls In Chakrata – Amar Ujala Hindi News Live     |     Damoh News: जमीन के झगड़े में बहे खून की धार; टपरिया गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार     |     Rajasthan Borad: Rbse 10th Result Will Be Released Today At 4:30 Pm, More Than 10 Lakh Students Had Applied – Amar Ujala Hindi News Live     |     Panchkula Suicide Case: 'पूरा परिवार काफी खुश था', प्रवीन के भतीजे ने उठाए सवाल; खुदकुशी कांड में नया मोड़!     |     Himachal Weather Chances Of Rain And Hailstorm In Some Areas Even Today Thunderstorm Alert From Tomorrow – Amar Ujala Hindi News Live     |     जन्मदिन विशेष: ओलंपिक के पोडियम से तिहाड़ जेल तक, उतार-चढ़ाव से भरी रही है सुशील कुमार की जिंदगी     |     ‘कौन राशा…?’ रवीना टंडन की बेटी को नहीं पहचान पाए संजय दत्त, नाम सुनकर दिया ऐसा रिएक्शन     |     Samsung Galaxy S25 में फिर हुआ प्राइस कट, मिल रही 45000 रुपये तक की बंपर छूट     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088