Mp Weather Today:मध्यप्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, ठंड से हल्की राहत,बादलों और कोहरे के बीच मावठे की संभावना – Mp Weather Today: The Weather In Madhya Pradesh Has Changed, Bringing Slight Relief From The Cold. There Is A
भोपाल समेत मध्यप्रदेश में सर्दी का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। ठंड के बीच बादलों की मौजूदगी ने मौसम का रुख थोड़ा नरम कर दिया है। प्रदेश के ऊपर से गुजर रहे दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से खासकर पूर्वी जिलों में बादल छाए हुए हैं।रविवार को भोपाल, नर्मदापुरम सहित कई इलाकों में दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन तक तेज ठंड से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन इसके बाद बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। सुबह के वक्त कोहरे का असर भी जारी रहेगा। सोमवार सुबह ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में मध्यम कोहरा छाया रहा। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित एक दर्जन से ज्यादा जिलों में हल्का कोहरा देखा गया। इस बीच कई जगहों पर पारे में उतार-चढ़ाव भी दर्ज किया गया है।


Comments are closed.