Muharram 2023:दिल्ली के कई इलाकों में कल निकाले जाएंगे ताजिया, रूट डायवर्जन जारी; इन रास्तों पर न निकलें – Muharram 2023 Tomorrow Tazia Will Come Out In Delhi Know Which Routes To Avoid

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजधानी में मुहर्रम के मौके पर कई इलाकों में ताजिया निकाले जाएंगे। ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को रूट डायवर्जन प्लान देखकर ही निकलने की सलाह दी है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि 28 व 29 जुलाई की रात 9 बजे से छत्ता शहजाद, कलां महल से ताजिया शुरू होंगे। इसके बाद कमरा बंगश, चितली कबर, चूड़ी वालान, मटिया महल, जामा मस्जिद, चावड़ी बाजार, हौजकाजी से होकर गुजरेंगे। इसी मार्ग से वापस ताजिया लाए जाएंगे।
इसके अलावा पुरानी पुलिस चौकी, अशोक बस्ती, कुतुब रोड, खारी बावली, लाल कुआं, हौज काजी, चावड़ी बाजार और जामा मस्जिद से होकर भी ताजिया गुजरेंगे। इसके अलावा निजामुद्दीन, ओखला और महरौली से ताजिया कर्बला पहुंचेंगे। वहीं, पूर्वी जिला, उत्तर-पूर्वी जिला, शाहदरा जिला (यमुना पार क्षेत्र), उत्तर-पश्चिम जिला (इंद्रलोक और जहांगीरपुरी), दक्षिण-पूर्व जिला (निजामुद्दीन), दक्षिण जिला और पश्चिम जिला में भी ताजिया निकाले जाएंगे।

Comments are closed.