Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
वर्ल्ड कप विजेता कप्तान ने अपने पद से दिया इस्तीफा, 9 साल तक संभाली जिम्मेदारी भारत में सैमसंग गैलेक्सी बुक 5 सीरीज की बिक्री शुरू, कितनी है कीमत जानिए इस मशहूर एक्टर का हुआ निधन, गंभीर बीमारी ने ली जान, टीवी-बॉलीवुड इंडस्ट्री में पसरा मातम लाखों IMEI नंबर और 17 लाख WhatsApp अकाउंट हुए बंद, सरकार ने उठाया बड़ा कदम दिल्ली के बजट में क्या होंगे बड़े ऐलान? मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिए ये बड़े संकेत Print, Copy, Scan! Brother Laser Printer For Sharp And Clear Output, Explore Top 5 Options Video : All India Bar Council President Manan Kumar Mishra Talking To Reporters At The Bjp Office In Amritsar - Amar Ujala Hindi News Live Bihar Let's Inspire Bihar Campaign Organized Ips Vikas Vaibhav Emphasized On Vision Of Developed Bihar By 2047 - Amar Ujala Hindi News Live Hindi writer Vinod Kumar Shukla named for 59th Jnanpith Award; first from Chhattisgarh to be honoured | India News Daughter-in-law Killed Retired Officer By Beating Him With A Bat In Ghaziabad See Photos - Amar Ujala Hindi News Live

Municipal Corporation Election Jalandhar Voting Continue On 85 Wards All Update – Amar Ujala Hindi News Live


Municipal corporation election jalandhar voting continue on 85 wards all update

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया मतदान।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जालंधर नगर निगम चुनाव के लिए आज (शनिवार) को मतदान हो रहा है। जालंधर निगम में कुल 85 वार्ड हैं। सभी वार्डों में मतदान हो रहा है। शाम चार बजे तक मतदान होगा और देर रात तक नतीजे घोषित किए जाएंगे। निगम चुनाव के लिए जालंधर में कुल 677 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दोपहर एक बजे जालंधर वेस्ट के विधायक व कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने मतदान किया। प्रशासन ने नगर निगम चुनाव के दौरान 176 संवेदनशील बूथ घोषित किए हैं। छह बूथ अति संवेदनशील हैं। पुलिस प्रशासन ने करीब 2 हजार कर्मचारी तैनात किए हैं। चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए हर वार्ड में पुलिस कर्मचारी तैनात हैं। 

Trending Videos

जालंधर में इस बार कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। शुक्रवार दिन भर जीत हार के दावे चलते रहे। वहीं सारा फोकस दिग्गजों की सीटों पर है। जालंधर के पूर्व मेयर जगदीश राज राजा और उनकी पत्नी पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अनिता राज दोनों मैदान में है। उनकी प्रतिष्ठा दांव पर है, दोनों कभी चुनाव नहीं हारे हैं। वहीं, कांग्रेस छोड़कर आप में आने वाली अरुणा अरोड़ा भी मैदान में है। वह भी कभी चुनाव नहीं हारी हैं और उनकी सीट पर सबकी नजर है। इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुमित शर्मा ने नामांकन वापस ले लिया था।

पूर्व पार्षद शैरी चड्ढा व उनकी पत्नी दोनों अलग अलग सीट से मैदान में है। वहीं बलवीर बिट्टू व उनकी पत्नी दोनों आप की टिकट पर अलग अलग वार्ड में मैदान में है। कभी हार का मुंह न देखने वाले बलराज ठाकुर कांग्रेस की टिकट पर लड़ रहे हैं। वह चौथी बार पार्षद के लिए लड़ रहे हैं। भाजपा छोड़कर आप में आने वाले विनीत धीर, वीरेश मिंटू भी पूर्व पार्षद हैं। पूर्व विधायक राजिंदर बेरी की पत्नी उमा बेरी फिर से मैदान में है। वह 2012 के बाद से चुनाव नहीं हारी हैं।

हरशरण कौर हैप्पी अंतिम दिनों में आप छोड़कर कांग्रेस में आई है, वह फिर से मैदान में है। पिछली बार भी वह कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीती थी। वहीं पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल भी चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व मेयर सुरिंदर महे के बेटे गौरव महे भाजपा की टिकट पर मैदान में है। कांग्रेस से दूसरी बार रजनी बाहरी फिर से चुनाव मैदान में है। पिछली बार कांग्रेस की टिकट पर पार्षद बनने वाली डॉ. जसलीन सेठी के वार्ड पर काफी केंद्रित है। पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कलमजीत भाटिया की पत्नी जसपाल कौर व पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरन बंटी दोनों वेस्ट हलके में मैदान में हैं।



Source link

2106160cookie-checkMunicipal Corporation Election Jalandhar Voting Continue On 85 Wards All Update – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

वर्ल्ड कप विजेता कप्तान ने अपने पद से दिया इस्तीफा, 9 साल तक संभाली जिम्मेदारी     |     भारत में सैमसंग गैलेक्सी बुक 5 सीरीज की बिक्री शुरू, कितनी है कीमत जानिए     |     इस मशहूर एक्टर का हुआ निधन, गंभीर बीमारी ने ली जान, टीवी-बॉलीवुड इंडस्ट्री में पसरा मातम     |     लाखों IMEI नंबर और 17 लाख WhatsApp अकाउंट हुए बंद, सरकार ने उठाया बड़ा कदम     |     दिल्ली के बजट में क्या होंगे बड़े ऐलान? मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिए ये बड़े संकेत     |     Print, Copy, Scan! Brother Laser Printer For Sharp And Clear Output, Explore Top 5 Options     |     Video : All India Bar Council President Manan Kumar Mishra Talking To Reporters At The Bjp Office In Amritsar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bihar Let’s Inspire Bihar Campaign Organized Ips Vikas Vaibhav Emphasized On Vision Of Developed Bihar By 2047 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hindi writer Vinod Kumar Shukla named for 59th Jnanpith Award; first from Chhattisgarh to be honoured | India News     |     Daughter-in-law Killed Retired Officer By Beating Him With A Bat In Ghaziabad See Photos – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088