Must Have apps for women safety every women should download these apps Women Safety: हर महिला के फोन में जरूर होनी चाहिए ये 5 ऐप्स, किसी भी अनहोनी में देंगी पूरा साथ, लाइफस्टाइल
आज के समय में महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ा चैलेंज बना हुआ है। देश में आए दिन लड़कियों के साथ हो रही दरिंदगी की घटनाएं इस बात का सबूत हैं। घर हो या बाहर, स्कूल, कॉलेज, वर्कप्लेस, बस या ट्रेन किसी भी जगह लड़कियों की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। अब ऐसे में लड़कियां डर के घर से बाहर निकलना तो बंद नहीं कर सकती। अब महिलाओं को खुद ही सतर्क हो जाने की जरूरत है। लड़कियों की सुरक्षा को देखते हुए कुछ ऐसे मोबाइल एप्स लॉन्च किए गए हैं जिनकी मदद से महिलाएं सिर्फ घर से बाहर ही नहीं बल्कि दूसरे शहर में भी खुद को सुरक्षित महसूस कर सकेंगी। अगर आप वर्किंग हैं और डेली रात या दिन में ट्रैवल करती हैं, तब तो आपको इन ऐप्स को अपने फोन में इंस्टॉल जरूर करना चाहिए।
112 इंडिया ऐप (112 India App)
इस ऐप को बनाने का मेन पर्पज, इमरजेंसी कंडीशंस में फंसी महिलाओं की हेल्प करना है। जो लेडिज घर से दूर किसी दूसरे शहर में रहती हैं या कॉलेज और ऑफिस गोइंग हैं, उन महिलाओं को अपने मोबाइल में यह ऐप जरूर इंस्टॉल करना चाहिए। इस ऐप पर कई अलग-अलग इमरजेंसी सर्विस अवेलेबल हैं। किसी इमरजेंसी कंडीशंस में फंसने पर इस ऐप के जरिए ईआरएस तक खबर पहुंचाई जा सकती है, जिससे आसपास के एरिया में मौजूद सभी रजिस्टर्ड स्वयंसेवकों को इसकी इनफॉरमेशन मिल जाएगी।
सेफ्टीपिन ऐप (Safetipin App)
इस ऐप को भी महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। गूगल प्ले ऐप स्टोर से इस ऐप को आराम से इंस्टॉल किया जा सकता है। इस ऐप की मदद से सेफ और अनसेफ एरिया के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही अगर ट्रैवल के दौरान कहीं पर भी आप असुरक्षित महसूस करती हैं तो ये ऐप ऑटोमेटेकली उन लोगों तक मैसेज भेज देगा, जिनकी मदद की आपको जरूरत है।
रक्षा ऐप (Raksha App)
यह ऐप बहुत ही फायदेमंद है। हर महिला के मोबाइल में यह ऐप जरूर होना चाहिए। किसी भी मुसीबत की घड़ी में इस ऐप के जरिए फैमिली मेंबर और करीबियों को आप अपनी लोकेशन सेंड कर सकती हैं। इस ऐप की खासियत यह है कि अगर आपका फोन स्विच ऑफ हो जाता है या जिस एरिया में आप हैं वहां पर नेटवर्क की प्रॉब्लम है, तब भी ये ऐप काम करता है। इसके साथ ही इस ऐप को बिना इंटरनेट के भी रन किया जा सकता है।
स्मार्ट 24×7 ऐप (Smart 24×7 app)
इस ऐप को भारत के कई राज्यों में लॉन्च किया गया है। किसी भी इमरजेंसी सिचुएशन में यह ऐप इमरजेंसी कांटेक्ट पर पैनिक अलर्ट भेज देता है। इसके साथ ही ये आपकी वॉइस रिकॉर्डिंग और फोटो भी शेयर कर देता है। इन फोटोज को आप पुलिस के साथ भी शेयर कर सकते हैं। इतने सारे सेफ्टी फीचर्स वाली इस ऐप को हर महिला के फोन में जरूर होना चाहिए।

Comments are closed.