Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Rajasthan Attempt To Capture Colony In Jaipur Firing Done To Spread Terror - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Vidhan Sabha Budget Session Purchases Will Not Be Made At The Level Of Xen In Jal Shakti Department - Amar Ujala Hindi News Live VIDEO: बीच मैच में GT के इस गेंदबाज ने दिखाई हार्दिक पांड्या को आंख, MI के कप्तान ने भी दिया करार जवाब 2025 की बेस्ट सस्पेंस-थ्रिलर, पहले मिनट से ही शुरू हो जाता है रहस्य का खेल, देखकर भूल जाएंगे 'दृश्यम' World Bipolar Day 2025: क्या होता है बाइपोलर डिसऑर्डर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय Gold ETF या सोने के सिक्के खरीदें? जानें 10 से 20 साल के लिए दोनों में कहां निवेश ज्यादा फायदेमंद बुध के घर में होगा शुक्र का गोचर, बदलेगा इन 4 राशियों का जीवन, बढ़ेगा बैंक बैलेंस, भाग्य देगा साथ, खुलेंगे सफलता के द्वार AAP provided only 2 jobs in 2024 through its online portals: Employment minister Kapil Mishra | India News Bihar News Cm Nitish Kumar Provided Appointment Letters To 715 Assistant Urdu Translators - Amar Ujala Hindi News Live Kannauj: भट्ठा संचालक के यहां 50 लाख की चोरी में मां-बेटे समेत तीन गिरफ्तार

Muzaffarpur News: Body Of Married Woman Disappears After Suspicious Death, Family Alleges Murder – Amar Ujala Hindi News Live


Muzaffarpur News: Body of married woman disappears after suspicious death, family alleges murder

मृतका मनीषा कुमारी
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शव को गायब करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर सबूत मिटाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि अब तक मृतका के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Trending Videos

 

मृतका के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

जानकारी के मुताबिक, 25 वर्षीय मृतका मनीषा कुमारी की शादी वर्ष 2021 में साहेबगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी जितेंद्र भगत से हुई थी। शादी के बाद उसके दो बेटियां (तीन वर्ष और दो वर्ष) हैं। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि ससुरालवालों ने मनीषा की हत्या कर दी और हत्या के बाद शव का आनन-फानन में दाह संस्कार भी कर दिया, ताकि सबूत मिटाया जा सके। जब मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे तो वहां ससुरालवाले पहले ही फरार हो चुके थे।

 

मृतका के परिजनों ने बताया कि उन्हें जब मनीषा की मौत की खबर मिली, तो वे तुरंत उसके ससुराल पहुंचे। लेकिन वहां पहुंचने पर देखा कि शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था। इस बात से वे स्तब्ध रह गए और हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।

 

‘आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई’

घटना की जानकारी मिलते ही साहेबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस संबंध में थाना प्रभारी सिकंदर कुमार ने बताया कि एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि अब तक मृतका के परिजनों ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। अगर आवेदन दिया जाता है, तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और ससुराल पक्ष के फरार लोगों की तलाश में जुटी है।

 

ग्रामीणों ने भी किया मामले को दबाने का प्रयास?

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा मामले को रफा-दफा करने का भी प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन मृतका के परिजन न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं।

 

पुलिस जांच के घेरे में कई सवाल हैं, जैसे- क्या मनीषा की मौत हत्या थी या आत्महत्या? अगर यह आत्महत्या थी तो ससुराल पक्ष ने शव का इतनी जल्दी अंतिम संस्कार क्यों कर दिया? परिजनों को मौत की सूचना देर से क्यों दी गई? और ससुराल पक्ष के लोग फरार क्यों हो गए? फिलहाल मृतका के परिजन दोषियों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

2453670cookie-checkMuzaffarpur News: Body Of Married Woman Disappears After Suspicious Death, Family Alleges Murder – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Rajasthan Attempt To Capture Colony In Jaipur Firing Done To Spread Terror – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Vidhan Sabha Budget Session Purchases Will Not Be Made At The Level Of Xen In Jal Shakti Department – Amar Ujala Hindi News Live     |     VIDEO: बीच मैच में GT के इस गेंदबाज ने दिखाई हार्दिक पांड्या को आंख, MI के कप्तान ने भी दिया करार जवाब     |     2025 की बेस्ट सस्पेंस-थ्रिलर, पहले मिनट से ही शुरू हो जाता है रहस्य का खेल, देखकर भूल जाएंगे ‘दृश्यम’     |     World Bipolar Day 2025: क्या होता है बाइपोलर डिसऑर्डर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय     |     Gold ETF या सोने के सिक्के खरीदें? जानें 10 से 20 साल के लिए दोनों में कहां निवेश ज्यादा फायदेमंद     |     बुध के घर में होगा शुक्र का गोचर, बदलेगा इन 4 राशियों का जीवन, बढ़ेगा बैंक बैलेंस, भाग्य देगा साथ, खुलेंगे सफलता के द्वार     |     AAP provided only 2 jobs in 2024 through its online portals: Employment minister Kapil Mishra | India News     |     Bihar News Cm Nitish Kumar Provided Appointment Letters To 715 Assistant Urdu Translators – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kannauj: भट्ठा संचालक के यहां 50 लाख की चोरी में मां-बेटे समेत तीन गिरफ्तार     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088