हेडलाइंस
Ai Used To Create Obscene Photos Of Widowed Aunt With Her Nephew In Khandwa Victim Handed Over Her Savings - Khandwa News Robbery At Gunpoint In Broad Daylight In Jaipur People Showed Courage And Caught Criminals - Jaipur News Himachal:सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होंगे भाजपा विधायक, जानिए क्या है वजह - Bjp Mlas Will Not Attend The All Party Meeting On February 8th. Find Out The Reason Why. सूर्यकुमार यादव ने ध्वस्त कर दिया कोहल का विराट कीर्तिमान, पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा The 50: लड़ाई में आर्या जाधव ने पार की हदें, श्रुतिका अर्जुन पर की भद्दी टिप्पणी, 'बैल बुद्धि' का दिया टैग Q3 Results: इस सरकारी बैंक ने तोड़ा मुनाफे का रिकॉर्ड, ₹21028 करोड़ पहुंचा प्रॉफिट; लेकिन NIM ने बढ़ाई टेंशन! Shia Muslims protest in Kashmir over deadly blast at Islamabad mosque | India News Bihar News :कलयुगी पुत्र ने पिता की पीट-पीटकर ले ली जान, आरोपी को पुलिस ने दबोचा - Bihar News : Son Beats Father To Death Murder Case Son Killed Father Patna Bihar Police Up News Today Live:उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार - Up Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today In Hindi 8 February 2026 Motorcycle And An Audi Car Collided Violently. Three Riders Died On The Spot. - Madhya Pradesh News

Mva में उथल-पुथल के आसार:नगर निकाय चुनाव में सहयोगियों से आगे कांग्रेस, क्या गठबंधन में बढ़ेगी हिस्सेदारी? – Maharashtra Civic Poll Verdict Set To Reshape Opposition Equations As Congress Gains


महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के चुनाव नतीजे विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी के अंदर समीकरण बदल सकते हैं। चुनावों में शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (शरद) अपने गढ़ पुणे में बुरी तरह हार गई है, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने अपने घरेलू मैदान मुंबई में तो मुकाबला किया, लेकिन दूसरे इलाकों में उसके आधार में गिरावट देखने को मिली, इसके उलट राज्य के रई जिलों में कांग्रेस ने अपनी पकड़ मजबूत की है।

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में तीसरे नंबर की पार्टी बनी कांग्रेस

निकाय चुनाव के अंतिम नतीजों के मुताबिक, 29 नगर निगमों की कुल 2869 सीटों में से भाजपा ने 1,425 सीटें जीतीं, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 399, कांग्रेस ने 324, अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 167, शिवसेना (यूबीटी) ने 155, एनसीपी (एसपी) ने 36 एमएनएस ने 13, बीएसपी ने 6,  अन्य रजिस्टर्ड पार्टियों ने 129, गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियों ने 196 और 19 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, नतीजों से संकेत मिलता है कि 2029 के विधानसभा चुनावों से पहले एमवीए के भीतर सीट-बंटवारे, नेतृत्व और तालमेल को लेकर नए सिरे से मंथन होगा। जहां शिवसेना (यूबीटी) मुंबई में भाजपा के लिए मुख्य चुनौती बनी रही, वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में उसका आधार कमजोर पड़ा। दूसरी ओर, एनसीपी (एसपी) को पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ जैसे अपने पारंपरिक गढ़ों में करारी हार का सामना करना पड़ा।

इसके उलट, कांग्रेस कोल्हापुर, चंद्रपुर और भिवंडी जैसे शहरों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी अब एमवीए में बड़ा हिस्सा मांगेगी और यह तर्क देगी कि क्षेत्रीय अस्मिता की राजनीति भाजपा की बढ़त को रोकने में कारगर नहीं रही। सूत्रों के मुताबिक, कई जगहों पर कांग्रेस का अकेले या सीमित गठबंधन में चुनाव लड़ना एक स्ट्रेस टेस्ट साबित हुआ, जिससे पार्टी की जमीनी मौजूदगी सामने आई।

एमवीए में आंकड़े बदलेंगे समीकरण

विश्लेषकों ने कहा कि जहां ठाकरे की पार्टी मुंबई में भाजपा के लिए मुख्य चुनौती देने वाली पार्टी बनी हुई है, वहीं राज्य के दूसरे हिस्सों में उसका प्रभाव कम हो गया है, जिसका सीधा असर एमवीए में अपनी संगठनात्मक ताकत के आधार पर बड़े साझेदार होने के उसके दावे पर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि नतीजों से पता चलता है कि शिवसेना (यूबीटी) और शिवसेना के बीच वोटों के बंटवारे से कई वार्डों में सत्ताधारी गठबंधन को फायदा हुआ है। इन विश्लेषकों ने कहा कि जहां ठाकरे की पार्टी भावनात्मक जुड़ाव और ब्रांड पहचान बनाए हुए है, वहीं एक एकजुट संगठनात्मक मशीनरी की कमी में इसे वार्ड-स्तर की जीत में बदलना एक चुनौती बना हुआ है।

सूत्रों का कहना है कि पुणे और ज्यादातर शहरी इलाकों में एनसीपी-शरद का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। जिसका असर गठबंधन में उसकी दावादेरी पर देखने को मिल सकता है। एक विश्लेषक ने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि कांग्रेस अब विपक्ष में पैन-महाराष्ट्र मौजूदगी वाली एकमात्र पार्टी है, जो उसे एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के लिए दबाव बनाने पर मजबूर करेगी जो उसके राष्ट्रीय एजेंडे को प्राथमिकता दे, जिससे संभावित रूप से शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) को दूसरा स्थान चुनने या विपक्षी वोटों में तीन-तरफा बंटवारे का जोखिम उठाना पड़ सकता है। 

‘शरद और उद्धव को कांग्रेस के साथ चलना होगा’

जानकारों का कहा कि एमवीए के घटकों को एआईएमआईएम जैसे समूहों से भी निपटना होगा, जिसने छत्रपति संभाजीनगर और मालेगांव सहित अन्य जगहों पर अच्छा प्रदर्शन किया और बहुजन विकास अघाड़ी जिसने वसई-विरार में जीत हासिल की। वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश अकोलकर ने कहा, शरद और उद्धव के पास अपने पूर्वाग्रहों को छोड़कर कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनका चुनाव चिन्ह पूरे महाराष्ट्र में पहुंचे। 2029 के विधानसभा चुनाव बहुत दूर हैं, लेकिन जिला परिषद चुनावों से शुरू करके इन दोनों पार्टियों को इसके लिए कांग्रेस के साथ चलना होगा। 

एनसीपी ने माना- अब सड़कों पर उतरने का समय

भाजपा नेता माधव भंडारी ने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्षी दल जमीनी हकीकत से बहुत दूर हैं, जबकि ठाकरे अपनी ही दुनिया में जी रहे हैं।विकास महत्वाकांक्षी आबादी के लिए मुख्य मुद्दा है और स्थानीय चुनावों में इस बात को निर्णायक रूप से रेखांकित किया गया है। एनसीपी-एसी के महासचिव अरविंद तिवारी ने राय दी, उद्धव की पार्टी और एनसीपी (शरद) के लिए सड़कों पर उतरने और नया नेतृत्व बनाने के लिए अपने संगठनों पर फिर से काम करने का समय है।

ये भी पढ़ें: PM Modi Singur Rally: ‘बंगाल बदलाव के लिए तैयार’, पीएम ने क्यों कहा 100 साल में भी नहीं हुआ होगा इतना काम?

कांग्रेस ने बताया कहां रह गई कमी 

कांग्रेस नेता रत्नाकर महाजन ने कहा कि उनकी पार्टी विपक्षी गुट में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन उन्होंने माना कि हाल के स्थानीय निकाय और नगर निगम चुनावों के नतीजों से पता चलता है कि जीतने वालों और विपक्ष के बीच का अंतर बहुत अधिक है। उन्होंने कहा, पार्टी कार्यकर्ताओं और वोटरों को कैश का फ्लो एक वजह हो सकता है, लेकिन इस बात को नजरअंदाज किया गया है। कांग्रेस के लिए आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका ब्लॉक लेवल पर संगठन को मजबूत करना है। ऐसा नहीं है कि लीडरशिप यह नहीं समझती, लेकिन लागू करने में कमियां हैं। पार्टी को भाजपा का मुकाबला करने के लिए एकजुट चेहरा भी पेश करना होगा और अपनी गठबंधन रणनीति पर फिर से सोचना होगा।



Source link

4283340cookie-checkMva में उथल-पुथल के आसार:नगर निकाय चुनाव में सहयोगियों से आगे कांग्रेस, क्या गठबंधन में बढ़ेगी हिस्सेदारी? – Maharashtra Civic Poll Verdict Set To Reshape Opposition Equations As Congress Gains
Artical

Comments are closed.

Ai Used To Create Obscene Photos Of Widowed Aunt With Her Nephew In Khandwa Victim Handed Over Her Savings – Khandwa News     |     Robbery At Gunpoint In Broad Daylight In Jaipur People Showed Courage And Caught Criminals – Jaipur News     |     Himachal:सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होंगे भाजपा विधायक, जानिए क्या है वजह – Bjp Mlas Will Not Attend The All Party Meeting On February 8th. Find Out The Reason Why.     |     सूर्यकुमार यादव ने ध्वस्त कर दिया कोहल का विराट कीर्तिमान, पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा     |     The 50: लड़ाई में आर्या जाधव ने पार की हदें, श्रुतिका अर्जुन पर की भद्दी टिप्पणी, ‘बैल बुद्धि’ का दिया टैग     |     Q3 Results: इस सरकारी बैंक ने तोड़ा मुनाफे का रिकॉर्ड, ₹21028 करोड़ पहुंचा प्रॉफिट; लेकिन NIM ने बढ़ाई टेंशन!     |     Shia Muslims protest in Kashmir over deadly blast at Islamabad mosque | India News     |     Bihar News :कलयुगी पुत्र ने पिता की पीट-पीटकर ले ली जान, आरोपी को पुलिस ने दबोचा – Bihar News : Son Beats Father To Death Murder Case Son Killed Father Patna Bihar Police     |     Up News Today Live:उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार – Up Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today In Hindi 8 February 2026     |     Motorcycle And An Audi Car Collided Violently. Three Riders Died On The Spot. – Madhya Pradesh News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088