Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Naman Dhir: मुंबई ने इस प्लेयर को 17 गुना ज्यादा कीमत देकर बनाया था करोड़पति, IPL में इतने रन बनाकर दिखा चुका जलवा


मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज नमन धीर

Image Source : PTI
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज नमन धीर

Naman Dhir Birthday: IPL दुनिया की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली क्रिकेट लीग है और यहां खेलने का सपना हर किसी का होता है। क्योंकि यहां खेलने पर प्लेयर्स को पैसा और शोहरत दोनों मिलती हैं। आईपीएल में ज्यादातर प्लेयर्स मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमों से खेलना चाहते हैं, क्योंकि ये सबसे सफल फ्रेंचाइजियां हैं और पांच-पांच बार खिताब जीत चुकी हैं। इसका फैन बेस अलग है। मुंबई की टीम ने हरियाणा में जन्में युवा नमन धीर को ऑक्शन में खरीदकर करोड़पति बनाया था। इससे पहले वह आईपीएल में अपना जलवा दिखा चुके थे। 

घरेलू क्रिकेट में दिखाया दम

नमन धीर का जन्म 31 दिसंबर 1999 को हरियाणा के अंबाला शहर में हुआ था। आज वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं और 25 साल के हो चुके हैं। हरियाणा में जन्में नमन घरेलू क्रिकेट में पंजाब से खेलते हैं। वह घरेलू क्रिकेट में अपनी काबिलितय साबित कर चुके हैं और उन्होंने 2023-24 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती थी। तब उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसके बाद वह मुंबई इंडियंस के स्काउटिंग नेटवर्क का ध्यान खींचने में सफल रहे। उन्होंने शेर-ए पंजाब टी20 टूर्नामेंट में अच्छा खेल दिखाया था। फिर आईपीएल ऑक्शन 2024 में उनकी किस्मत खुल गई। जब मुंबई इंडियंस की टीम ने उन्हें 20 लाख रुपए के बेस प्राइज पर खरीद कर स्क्वाड में शामिल कर दिया था। 

आईपीएल 2024 में किया शानदार प्रदर्शन

फिर मुंबई इंडियंस के घातक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए थे और इसी वजह से युवा नमन धीर को मुंबई की टीम में नंबर-3 पर खेलने का मौका मिल गया। उन्होंने इस मौके को पूरी तरह से भुनाया और अपनी दमदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित करने में कामयाब हो गए। उन्होंने आईपीएल में अपना डेब्यू गुजरात टाइटंस के खिलाफ किया था, तब उन्होंने अजमतुल्लाह उमरजई के ओवर में तूफानी बल्लेबाजी की और इस ओवर में तीन चौके और एक छक्का लगाया था। आईपीएल 2024 में उन्होंने 7 मैच खेलते हुए कुल 140 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल था। इस दौरान 62 रन उनका हाईएस्ट स्कोर रहा था। 

मुंबई इंडियंस की टीम ने बनाया करोड़पति

आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 के लिए नमन धीर ने अपना बेस प्राइज 30 लाख रुपए रखा था। उन्हें खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिली। अंत में बाजी मुंबई के हाथ लगी। मुंबई की टीम ने उन्हें 5.25 करोड़ रुपए में RTM के जरिए वापस पाया। 

नमन धीर ने अभी तक 17 फर्स्ट क्लास मैचों में 25.16 की औसत से 604 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने एक लिस्ट-ए मैच में भी हिस्सा लिया था। इसके अलावा 19 टी20 मैचों में उनके नाम पर 311 रन दर्ज हैं। 

यह भी पढ़ें: 

अफगानिस्तान ने सिर्फ 10 टेस्ट मैच खेलकर ही रचा इतिहास, तोड़ा पाकिस्तान का महारिकॉर्ड

‘Chak De India’ गाने पर अस्पताल में नाचते दिखे विनोद कांबली, स्टाफ के साथ खूब लचकाई कमर

Latest Cricket News





Source link

2153840cookie-checkNaman Dhir: मुंबई ने इस प्लेयर को 17 गुना ज्यादा कीमत देकर बनाया था करोड़पति, IPL में इतने रन बनाकर दिखा चुका जलवा
Artical

Comments are closed.

Jaisalmer News: Tension Over Reconstruction Of Chhatris Ravindra Bhati Reached Spot Mahant Pratap Puri Reacts – Barmer News     |     Mandi Cloudburst Roads Closed 80 Thousand Population In Trouble Difficult To Reach Help To Affected Villages – Amar Ujala Hindi News Live     |     BJP’s Sambit Patra after Supreme Court verdict on SIR     |     Pet dog Rocky saves lives during cloudburst     |     We expect a positive response, says husband of Kerala nurse on death row in Yemen     |     Court grants bail to woman accused of pouring hot water mixed with chilli to kill husband     |     China increases military incursions around Taiwan     |     Shivraj Singh Chouhan chairs meeting aimed at boosting cotton productivity     |     Must stop calling Tibet border India-China boundary: BJP MP | India News     |     2031 Participants On Second Day Of Mega Job Fair–2025, Over 400 Youth Secured Jobs – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088