National Games 2025 Uttarakhand Broke Record In Wushu Till Now Know Important Updates – Amar Ujala Hindi News Live उत्तराखंड By On Feb 2, 2025 {“_id”:”679f0fb1f951bbe9cb03c543″,”slug”:”national-games-2025-uttarakhand-broke-record-in-wushu-till-now-know-important-updates-2025-02-02″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”National Games: उत्तराखंड ने वुशु में तोड़ा अब तक का रिकॉर्ड, इससे पहले राष्ट्रीय खेलों में नहीं मिले इतने पदक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} यह भी पढ़ें Zomato ने तत्काल प्रभाव से बंद की यह सर्विस, Deepinder Goyal… Aug 23, 2024 New Trend: Bridal Entry Sheet Smells Of Tuberose And… Nov 12, 2024 वुशू में भिड़ते खिलाड़ी – फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो) 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने पांच दिन चली मार्शल आर्ट प्रतियोगिता वुशु में शानदार प्रदर्शन की बदौलत एक स्वर्ण सहित 12 पदक जीतकर अब तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राज्य गठन के बाद अब छह राष्ट्रीय खेल हुए हैं। कभी ऐसा नहीं हुआ जब इस खेल में राज्य के खिलाड़ियों को इतने पदक मिले हों। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत होते ही अन्य खेलों के मुकाबले खासकर वुशु में राज्य के खिलाड़ी पदक तालिका में बढ़त बनाए रहे। उत्तराखंड की बेटी ज्योति वर्मा ने कांस्य पदक जीतकर राज्य की झोली में पहला पदक दिया। इसके बाद अचोम तपस के स्वर्ण पदक जीतने से खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया। इलाबाम इटाली चानू, फेब्रिस देवी व हर्षित शर्मा ने रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय पदक तालिका में राज्य को टॉप 11 में पहुंचा दिया था। प्रतियोगिता में राज्य को एक स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य पदक मिले। जबकि, इससे पहले 2023 में गोवा में हुए राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को वुशु में मात्र एक कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था। हर्षित शर्मा ने यह पदक जीता जिसने इस बार राज्य के लिए रजत पदक जीता है। National Games: उत्तराखंड के लिए वुशु-बैडमिंटन में पदकों की बौछार, योग में रजत, वेटलिफ्टिंग में चूके Source link Like0 Dislike0 23475100cookie-checkNational Games 2025 Uttarakhand Broke Record In Wushu Till Now Know Important Updates – Amar Ujala Hindi News Liveyes
Comments are closed.