Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Amit Shah Nitish Kumar Meeting Today After Amit Shah In Bihar Gopalganj And Bapu Sabhagar Patna - Amar Ujala Hindi News Live Up Encounter News Anuj Kanojia Name Also Came Up In The Murder Of A Gorakhpur Businessman - Amar Ujala Hindi News Live Mandsaur News: A Huge Fire Broke Out With An Explosion In A Spice Factory - Madhya Pradesh News वनडे के नंबर वन बल्लेबाज शुभमन गिल टी20 में भी नहीं है पीछे! अब यह बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने वाले पहले भारतीय बने Kota News: Ancient Daad Devi Temple Built In The 10th Century, Pond Water Beneficial For Crops - Kota News Himachal Women Are Writing Success Story By Cultivating Organic Turmeric In Dharampur Area Of Mandi - Amar Ujala Hindi News Live पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरा ODI कहां देख सकते हैं लाइव, कितने बजे शुरू होगा मैच? 'गजगामिनी चाल' से काटा गदर, फिर भी एक्ट्रेस को नहीं मिला काम, फिल्मों को तरसीं नवाब खानदान की शहजादी? सेंसेक्स की इन 8 कंपनियों का एमकैप 88,085 करोड़ बढ़ा, HDFC Bank के निवेशकों की बल्ले-बल्ले फिरोजपुर में आठ किलो हेरोइन के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

Nawada News: Miscreants Set Fire To 3 Motorcycles Parked Outside A House, Panic In Area – Amar Ujala Hindi News Live


Nawada News: Miscreants set fire to 3 motorcycles parked outside a house, panic in area

पुलिस मामले की जांच में जुटी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


नवादा जिले के नगर थानाक्षेत्र के सुलेमान नगर मोहल्ले में रविवार रात को बेखौफ बदमाशों ने एक घर के बाहर खड़ी तीन मोटरसाइकिलों में आग लगा दी। इस घटना में तीनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना का समय रात लगभग 1:30 बजे का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने अचानक आग की लपटें उठती देख शोर मचाया, जिसके बाद परिवार और मोहल्ले के लोग बाहर आए और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि आग इतनी भयानक थी कि तीनों मोटरसाइकिलें पूरी तरह जल चुकी थीं।

 

पीड़ित को अपने भाई पर शक

घटना की जानकारी देते हुए मोहम्मद नसरुद्दीन ने बताया कि उनके भाई से व्यापार को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा है। रविवार को उनके भाई ने कथित रूप से धमकी दी थी कि वह सब कुछ आग के हवाले कर देंगे। इसी बात से नसरुद्दीन को संदेह है कि आगजनी में उनके भाई का हाथ हो सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवा 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल की तस्वीरें लीं और आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए।

 

पोल की लाइट को भी किया बंद

आग लगाने से पहले बदमाशों ने पास के बिजली के पोल की लाइट को भी बंद कर दिया था, ताकि रात के अंधेरे में आगजनी की घटना को आसानी से अंजाम दिया जा सके और कोई पहचान न सके। यह घटना मोहल्ले में दहशत का माहौल पैदा कर गई है। इस आगजनी के कारण मोहम्मद नसरुद्दीन को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है और मोहल्ले के अन्य निवासी भी सहमे हुए हैं।

 

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस घटना की तह तक पहुंचने के लिए मामले की जांच कर रही है। मोहम्मद नसरुद्दीन के भाई द्वारा दी गई धमकी के पहलू को भी पुलिस गंभीरता से ले रही है। इसके आधार पर कार्रवाई करने पर विचार कर रही है। घटना के बाद मोहल्ले में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोग इस तरह की आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं।



Source link

1869770cookie-checkNawada News: Miscreants Set Fire To 3 Motorcycles Parked Outside A House, Panic In Area – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Amit Shah Nitish Kumar Meeting Today After Amit Shah In Bihar Gopalganj And Bapu Sabhagar Patna – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up Encounter News Anuj Kanojia Name Also Came Up In The Murder Of A Gorakhpur Businessman – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mandsaur News: A Huge Fire Broke Out With An Explosion In A Spice Factory – Madhya Pradesh News     |     वनडे के नंबर वन बल्लेबाज शुभमन गिल टी20 में भी नहीं है पीछे! अब यह बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने वाले पहले भारतीय बने     |     Kota News: Ancient Daad Devi Temple Built In The 10th Century, Pond Water Beneficial For Crops – Kota News     |     Himachal Women Are Writing Success Story By Cultivating Organic Turmeric In Dharampur Area Of Mandi – Amar Ujala Hindi News Live     |     पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरा ODI कहां देख सकते हैं लाइव, कितने बजे शुरू होगा मैच?     |     ‘गजगामिनी चाल’ से काटा गदर, फिर भी एक्ट्रेस को नहीं मिला काम, फिल्मों को तरसीं नवाब खानदान की शहजादी?     |     सेंसेक्स की इन 8 कंपनियों का एमकैप 88,085 करोड़ बढ़ा, HDFC Bank के निवेशकों की बल्ले-बल्ले     |     फिरोजपुर में आठ किलो हेरोइन के साथ छह तस्कर गिरफ्तार     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088