Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
अमेरिकी दबाव में बौखलाया चीन, इस मामले को लेकर दुनियाभर के देशों को दे डाली धमकी परिवार पर बुरा वक्त आने वाला है: दुकान पर बैठी महिला को किया सम्मोहित, सफेद कपड़े में बंधवाई अंगूठियां फरार EaseMyTrip Reaffirms No Association with Betting Platforms and Stands for Transparent Business स्टार किड्स के बच्चों के नाम पर रखें अपने नन्हे मेहमान का नाम, जानें इनके खूबसूरत अर्थ Bihar News: Dancer Got Shot During Celebratory Firing At A Mehndi Function - Amar Ujala Hindi News Live बनियाठेर में हादसा: सड़क किनारे खड़े डंपर में घुसी ईको वैन, दो मासूमों की मौत... सात घायल, मच गया कोहराम यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य: मशीनें एयरलिफ्ट करने की तैयारी, 2024 में आई आपदा से हुआ था नुकसान Tikamgarh News: Four People Riding Two Bikes Died In A Collision With A High-speed Suv - Madhya Pradesh News Jaipur News: Jaideep Bihani's Allegation Regarding Ipl Organization- Sports Council Is Plotting To Weaken Rca - Amar Ujala Hindi News Live - Jaipur News:आईपीएल आयोजन को लेकर जयदीप बिहाणी का आरोप Kyato Korzok Road Will Connect Himachal To Ladakh, Army Will Have Easy Access To China Border - Amar Ujala Hindi News Live

NCC एयरविंग कैडेट्स ने सीखे आग बुझाने के तरीके, AFSO बोले- संयम बेहद जरूरी

करनाल/कुरुक्षेत्र: फायर सेफ्टी उपकरण चलाना सीखते NCC एयरविंग कैडेट्स।नम्बर 2 हरियाणा NCC एयर स्क्वाड्रन करनाल द्वारा आयोजित ATC कैंप में शनिवार को फायर सेफ्टी पर लेक्चर दिया गया। इस दौरान NCC एयरविंग कैडेट्स ने आग बुझाने के तरीके सीखे, ताकि आपदा के समय वे लोगों की मदद कर सकें। लेक्चर फायर एंड सेफ्टी विभाग कुरुक्षेत्र के AFSO गजे सिंह द्वारा दिया गया।कार्यक्रम का निर्देशन कैंप कमांडेंट ग्रुप कैप्टन डीजी नायर ने किया। वहीं फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. सुरेश दुग्गल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान सार्जेंट एके द्विवेदी और सार्जेंट एके मिश्रा समेत करीब 400 NCC एयरविंग कैडेट्स व कैंप में आए अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।NCC एयरविंग कैडेट्स को फायर सेफ्टी संबंधी जानकारियां देते फायरमैन गुरप्रीत।आपातस्थिति में धैर्य रखना बेहद जरूरीलेक्चर देते हुए AFSO गजे सिंह ने कैडेट्स को डायल 112 व अन्य टोल फ्री नंबरों के बारे में जानकारियां दी। इसके साथ ही बताया कि आग कितने प्रकार की होती है? किस-किस तरह से लग सकती है? किस-किसी तरीके आग बुझाई जा सकती है? आग बुझाने के कौन-कौन से उपकरण होते हैं? यदि कोई उपकरण उपलब्ध न हो तो फिर क्या किया जाए?AFSO के साथ आए फायर फायरमैन गुरप्रीत ने कैडेट्स को फायर सेफ्टी उपकरण चलाना सिखाया। उन्हें उपकरण चलाकर भी दिखाए। साथ ही कैडेट्स को बताया कि जब भी कहीं आग लगी देखो या घर में ही लग जाए तो बिल्कुल भी घबराएं नहीं, बल्कि धैर्य बनाए रखें और आग बुझाने व बचाव करने के तरीके सोचें।लेक्चर के दौरान मौजूद ATC कैंप जॉइन कर रहे NCC एयरविंग कैडेट्सआग बुझाने के तरीके सभी को सीखने चाहिएंइस अवसर पर कैंप कमांडेंट ग्रुप कैप्टन डीजी नायर ने कहा कि जीवन में कभी भी कहीं भी हमें आपदा का सामना करना पड़ सकता है। आग में फंसे लोगों की मदद करनी पड़ सकती है, लेकिन ऐसा तभी संभव होगा, जब हमें आग बुझाने और इससे बचाव करने के तरीके पता होंगे, इसलिए जागरुकता बेहद जरूरी है।NCC एयरविंग कैडेट्स को आग बुझाने के तरीके बताते फायरमैन गुरप्रीतकुरुक्षेत्र में 9 दिन चलेगा एनुअल ट्रेनिंग कैंपएनुअल ट्रेनिंग कैंप (ATC) 20 जून से 29 जून तक चलेगा। इसमें यमुनानगर, अंबाला, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, करनाल के विभिन्न स्कूलों के साथ गवर्नमेंट कॉलेज करनाल सेक्टर 14, दयाल सिंह और डीएवी गर्ल्स कॉलेज के एनसीसी एयरविंग के कैडेट्स ट्रेनिंग ले रहे हैं। कैडेट्स के साथ उनके केयर टेकर और एएनओ भी आए हैं।NCC एयरविंग कैडेट्स को सुरक्षा संबंधी टोल फ्री नंबरों की जानकारी देते फायरमैन गुरप्रीत।सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा, प्रतियोगिताएं भी होंगीकैंप में विभिन्न तरीकों का सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैडेटों को ऐरो मॉडलिंग, ड्रिल, फायरिंग, स्किट शूटिंग, टेंट पिचिंग, सब्जेक्ट स्पेशल की थ्योरी क्लास, ऑब्स्टैकल ट्रेनिंग, पीटी योगा, इतियादी जरूरी प्रशिक्षण दिए जाएंगे। कई विषयों पर विशेष थ्योरी लेक्चर भी दिए जाएंगे। वहीं कैंप के कैडेट्स के बीच कई तरह की प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमाें के माध्यम से कैडेट्स के व्यक्तित्व को निखारा जाएगा।लेक्चर के दौरान मौजूद AFSO गजे सिंह।NCC एयरविंग कैडेट्स को फायर सेफ्टी की जानकारियां देते फायरमैन गुरप्रीत।फायर उपकरणों को चलाना सीखते NCC एयरविंग कैडेट्स।AFSO गजे सिंह व अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ NCC एयरविंग कैडेट्स।

620220cookie-checkNCC एयरविंग कैडेट्स ने सीखे आग बुझाने के तरीके, AFSO बोले- संयम बेहद जरूरी
Artical

Comments are closed.

अमेरिकी दबाव में बौखलाया चीन, इस मामले को लेकर दुनियाभर के देशों को दे डाली धमकी     |     परिवार पर बुरा वक्त आने वाला है: दुकान पर बैठी महिला को किया सम्मोहित, सफेद कपड़े में बंधवाई अंगूठियां फरार     |     EaseMyTrip Reaffirms No Association with Betting Platforms and Stands for Transparent Business     |     स्टार किड्स के बच्चों के नाम पर रखें अपने नन्हे मेहमान का नाम, जानें इनके खूबसूरत अर्थ     |     Bihar News: Dancer Got Shot During Celebratory Firing At A Mehndi Function – Amar Ujala Hindi News Live     |     बनियाठेर में हादसा: सड़क किनारे खड़े डंपर में घुसी ईको वैन, दो मासूमों की मौत… सात घायल, मच गया कोहराम     |     यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य: मशीनें एयरलिफ्ट करने की तैयारी, 2024 में आई आपदा से हुआ था नुकसान     |     Tikamgarh News: Four People Riding Two Bikes Died In A Collision With A High-speed Suv – Madhya Pradesh News     |     Jaipur News: Jaideep Bihani’s Allegation Regarding Ipl Organization- Sports Council Is Plotting To Weaken Rca – Amar Ujala Hindi News Live – Jaipur News:आईपीएल आयोजन को लेकर जयदीप बिहाणी का आरोप     |     Kyato Korzok Road Will Connect Himachal To Ladakh, Army Will Have Easy Access To China Border – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088