Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

NCPI Rule ने UPI यूजर्स को दी राहत, GPay, PhonePe, Paytm ग्राहकों की खत्म हुई बड़ी टेंशन


NPCI, NPCI Rule, NPCI Rule 2025, NPCI money transfer rule, Npci new rule, upi new rule
Image Source : फाइल फोटो
एनपीसीआई ने करोड़ों यूजर्स के लिए पेश किया नया फीचर।

इंटरनेट और स्मार्टफोन की पहुंच बढ़ने के बाद से ही देश में डिजिटल पेमेंट का चलन भी तेजी से बढ़ा है। अब ज्यादातर लोग डेली रूटीन के कई सारे काम में भुगतान UPI के जरिए करते हैं। UPI में यूजर्स को ऐसी सुविधा मिलती है जिससे यूजर्स चंद सेकंड के अंदर बड़े से बड़ा अमाउंट एक अकाउंट से दूसरे अकाउटं में ट्रांसफर कर लेते हैं। हालांकि यूपीआई में कई बार एक बड़ी दिक्कत यह होती है कि जल्दबाजी में पैसा दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है। अगर आपने कभी ऐसी समस्या का सामना किया है तो अब इस तरह की प्रॉब्लम्स पूरी तरह से खत्म होने वाली है।

गलत खाते में पैसे ट्रांसफर होने की समस्या को खत्म करने के लिए अब NPCI की तरफ से एक बड़ा कदम उठाया गया है। NPCI ने इसके लिए एक नया नियम लागू किया है। NPCI का नया फीचर आपकी मेहनत की कमाई को सेफ रखने में मदद करेगा। आइए आपको नए फीचर के बारे में जानकारी देते हैं। 

NPCI का नया नियम

NPCI ने करोड़ों UPI यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। NPCI के नए फीचर के बाद अब आपका पैसा गलती से भी दूसरे अकाउंट में नहीं जा पाएगा। दरअसल एनपीसीआई के नए नियम के मुताबिक जब भी कोई व्यक्ति UPI के जरिए किसी को पेमेंट करेगा तो सेंडर के खाते का वही नाम दिखाई देगा जो उसके बैंक के कोर बैंकिंग सिस्टम पर लिखाया गया होगा। 

आसान शब्दों में बताएं तो अब आपके फोन में सेव नाम के आधार पर आप पैसे ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे।  अब आपको उस यूजर का बैंक रिकॉर्ड पर लिखा हुआ असली नाम डिस्प्ले में दिखाई देगा। इस सुविधा से आप पैसे ट्रांसफर करने से पहले ही जान जाएंगे की रुपये उसी व्यक्ति को भेज रहे हैं जिसने भेजना चाहते हैं। 

इन दिन से लागू होगा नया नियम

NPCI के मुताबिक यह नया नियम P2P (Peer to Peer) और P2PM (Peer to Peer Merchant) ट्रांजैक्शन पर लागू होगा। नए नियम का सही उद्देश्य UPI के करोड़ों यूजर्स को सही अकाउंट होल्डर की जानकारी देना है ताकि उसके पैसे सेफ रहें और साथ ही भ्रम की गुंजाइश न रहे। अब अगर आप ऑनलाइन पेमेंट के समय कॉन्टैक्ट लिस्ट से गलत नाम सेलेक्ट कर लेते हैं तो पेमेंट से पहले ही इसकी जानकारी मिल जाएगी। 

NPCI का यह नया नियम 30 जून 2025 से देशभर में लागू होगा। इससे देशभर के करोड़ों Google Pay, PhonePe, Paytm और BHIM यूजर्स को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है। इन सभी प्लेटफॉर्म्स को इस बदलाव जल्द से जल्द अपने सिस्टम पर अपडेट करना होगा। 

यह भी पढ़ें- Jio ने 365 दिन के लिए कर दिया सबसे सस्ता जुगाड़, अब पूरे साल रिचार्ज की ‘नो टेंशन’





Source link

2740120cookie-checkNCPI Rule ने UPI यूजर्स को दी राहत, GPay, PhonePe, Paytm ग्राहकों की खत्म हुई बड़ी टेंशन
Artical

Comments are closed.

Why China ‘turning off tap’ may be another Pakistan bluff | India News     |     Bihar News : Girl Student Murder Case After Abused Police Accused Of Negligence Bhagalpur Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     RMPSU: अंग्रेजी में आया बीएएलएलबी का पेपर, परीक्षा निरस्त, एम हिंदी में भी आए दूसरे विषय के सवाल     |     Accident: Vehicle Carrying Passengers From Jyotirmath To Badrinath Met With An Accident, Five People Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ujjain Love Jihad: Made Relationship With The Girl By Hiding Identity – Madhya Pradesh News     |     Barmer News: Car Entered Shop After Truck Hit It Groom And Cousin Died Wedding Happiness Turned Into Mourning – Barmer News     |     Himachal Cardboard Industry Ready For Apple Season This Time Target Is To Prepare Four Crore Universal Boxes – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ee Sala Cup Namdu का आखिर क्या मतलब है? जीत के बाद एक सुर में बोले कोहली, गेल और ABD     |     19% के बंपर प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ ये IPO, चेक करें शेयरों का लेटेस्ट भाव     |     ‘Aviation emissions controlneeds strong action by govt’ | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088