Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'They shot down five planes': Donald Trump repeats India-Pakistan ceasefire claim for 25th time; Congress calls it 'silver jubilee' | India News Bihar News: Madhepura Youth Suspicious Death Electric Current Bihar Police Investigation - Bihar News शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार तक इन सितारों के अफेयर्स की खूब हुई चर्चा, जानें अनसुने किस्से Development Authority's Bulldozer Ran On Three Illegal Colonies - Agra News Uttarakhand Weather News Updates 54 Roads Including Two National Highways Are Closed In The State - Amar Ujala Hindi News Live Jnu Phd Admission 2025: Registration Deadline Extended Again, Apply Till July 28 - Amar Ujala Hindi News Live Hot Food Was Being Prepared Using Stolen Electricity - Damoh News Jodhpur News: Survey Work Of Merta Road-bikaner Railway Line Doubling Completed - Jodhpur News साजिश: अच्छे-भले परिजन को अस्पताल में भर्ती करा...कैदी को दिला रहे जमानत; फर्जीवाड़े में डॉक्टर और स्टाफ शामिल Himachal Pradesh: ओबीसी प्रमाणपत्र की वैधता एक वर्ष के बजाय वित्तीय वर्ष की होगी, हाईकोर्ट ने स्पष्ट की स्थिति

Neemuch News: Fir Registered Against Neemuch District Ceo Akash Dharve In Rape Case – Amar Ujala Hindi News Live


नीमच जिले की जावद जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) आकाश धार्वे के खिलाफ धार जिले के गंधवानी थाने में एक युवती के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर प्रकरण दर्ज हुआ है। सीईओ धार्वे के खिलाफ यह रिपोर्ट उन्हीं के साथ लिवइन रिलेशन में रहने वाली एक युवती ने दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि सीईओ ने उन्हें शादी का झांसा दिया और करीब 11 साल तक संबंध बनाए, जब शादी के लिए बोला तो इनकार कर दिया। ऐसी स्थिति में महिला ने गंधवानी थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

Trending Videos

गंधवानी थाने में दर्ज शिकायत में महिला ने बताया कि वर्ष 2012 में उसकी मुलाकात आकाश धार्वे से हुई। आकाश धार्वे पहले गंधवानी थाना क्षेत्र में रहता था। साल 2012-13 में दोनों की मुलाकात हुई थी। बातचीत प्यार में बदल गई। दोनों लिवइन में रहने लगे। 2019 में आकाश जनपद सीईओ बन गया। साल 2022 में आकाश की नीमच में पोस्टिंग हुई। इसके बाद भी दोनों साथ रहे। इस दौरान आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान कई बार शादी का आश्वासन दिया। दिसंबर 2024 में आकाश ने शादी से इनकार कर दिया। 

ये भी पढ़ें- कम कपड़े वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगती, मंत्री विजयवर्गीय का सामाजिक बदलाव पर कटाक्ष

उस दिन के बाद से दोनों अलग हो गए। शादी से इनकार करने पर गांव की पंचायत भी बुलाई गई। पंचायत ने महिला के साथ रहने का निर्णय सुनाया। इसके बाद आकाश महिला को अपने गांव के घर ले गया। बाद में परिजनों ने महिला को वापस भेज दिया। करीब 11 साल तक सीईओ आकाश धार्वे उसे झांसा देता रहा और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। इस मामले में गंधवानी थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है।

पीड़िता बोली- सीईओ ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी रची

पीड़िता ने आरोप लगाया कि सीईओ ने शादी से बचने के लिए अपहरण की झूठी कहानी रची। युवती ने अपहरण की इस घटना को झूठा बताया है। उसका कहना है कि उस दिन धार्वे ने खुद उसके परिजनों को शादी की बात करने बुलाया था, लेकिन बाद में अपने ही अपहरण की कहानी रच दी।

ये भी पढ़ें- NEET UG रिजल्ट पर 9 जून को सुनवाई होगी, 2000 छात्रों का भविष्य अधर में

अपहरण के मामले में चर्चा में आए थे सीईओ

6 फरवरी 2025 को नीमच में फिल्मी स्टाइल से सीईओ के अपहरण की वारदात हुई थी। शहर के गोमाबाई रोड से सुबह सीईओ आकाश धार्वे के अपहरण की सूचना पुलिस को मिली थी। नागदा जिला उज्जैन में घेराबंदी कर स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सीईओ को छुड़ाया था। इस मामले में बेटमा तहसीलदार जगदीश रंधावा, पांच पटवारी, एक महिला समेत 13 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में तहसीलदार और पटवारियों को गिरफ्तार किया था, अभी यह मामला नीमच की न्यायालय में लंबित है। अपहरण की कहानी के पीछे सीईओ का एक युवती से प्रेम-प्रसंग सामने आया था, उसी युवती ने अब दुष्कर्म की रिपोर्ट सीईओ के खिलाफ दर्ज करवाई है।



Source link

2845690cookie-checkNeemuch News: Fir Registered Against Neemuch District Ceo Akash Dharve In Rape Case – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

‘They shot down five planes’: Donald Trump repeats India-Pakistan ceasefire claim for 25th time; Congress calls it ‘silver jubilee’ | India News     |     Bihar News: Madhepura Youth Suspicious Death Electric Current Bihar Police Investigation – Bihar News     |     शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार तक इन सितारों के अफेयर्स की खूब हुई चर्चा, जानें अनसुने किस्से     |     Development Authority’s Bulldozer Ran On Three Illegal Colonies – Agra News     |     Uttarakhand Weather News Updates 54 Roads Including Two National Highways Are Closed In The State – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jnu Phd Admission 2025: Registration Deadline Extended Again, Apply Till July 28 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hot Food Was Being Prepared Using Stolen Electricity – Damoh News     |     Jodhpur News: Survey Work Of Merta Road-bikaner Railway Line Doubling Completed – Jodhpur News     |     साजिश: अच्छे-भले परिजन को अस्पताल में भर्ती करा…कैदी को दिला रहे जमानत; फर्जीवाड़े में डॉक्टर और स्टाफ शामिल     |     Himachal Pradesh: ओबीसी प्रमाणपत्र की वैधता एक वर्ष के बजाय वित्तीय वर्ष की होगी, हाईकोर्ट ने स्पष्ट की स्थिति     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088