Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Neet Ug 2025 Ayush Kumar Aurangabad Success Story 99 779 Percentile – Amar Ujala Hindi News Live


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2025) के नतीजों की घोषणा कर दी है। इस बार बिहार के औरंगाबाद जिले के बैजनाथ बिगहा गांव के आयुष कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.779 परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं। आयुष को ऑल इंडिया जनरल कैटेगरी में 5042वां और ओबीसी कैटेगरी में 1969वां स्थान मिला है।

Trending Videos

दादा ने कहा-पोते ने पूरा किया सपना

आयुष की इस बड़ी उपलब्धि से परिवार और पूरे गांव में खुशी की लहर है। आयुष के दादा सूर्यदेव यादव, जो रामलखन सिंह यादव कॉलेज, औरंगाबाद के रिटायर्ड लैब इंचार्ज हैं, ने कहा कि उन्होंने पोते को डॉक्टर बनाने का सपना देखा था और अपनी पेंशन की राशि उसकी पढ़ाई पर खर्च की। उन्होंने कहा, “आज मेरे जीवन का सपना पूरा हुआ है, मुझे बेहद गर्व और संतोष है।”

वहीं दादी शांति देवी भी पोते की सफलता से बेहद खुश नजर आईं।

मां ने जताया गर्व, बताया दादा को प्रेरणा स्रोत

आयुष की मां रेणु देवी ने कहा कि आयुष की इस सफलता के पीछे उसके दादा का मार्गदर्शन रहा है। उन्होंने कहा, “हमारे परिवार के सभी बच्चे उन्हीं की प्रेरणा से आगे बढ़ रहे हैं। आयुष ने मेरी और परिवार की प्रतिष्ठा बढ़ाई है।”

आयुष की चाची शांति देवी और बड़े चाचा विनय कुमार सुमन ने भी भतीजे की सफलता पर गर्व जताया।

यह भी पढ़ें: अपराधियों की अब खैर नहीं! पटना पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा शुरू, दो थाना क्षेत्रों में मुठभेड़

पिता ने कहा – बेटे ने बढ़ाया गांव और जिले का मान

आयुष के पिता सुबोध कुमार सुमन ने कहा कि बेटे ने अपनी मेहनत और लगन से परिवार ही नहीं, बल्कि गांव, प्रखंड और जिले का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा, “हमें अपने बेटे की इस सफलता पर गर्व है।”

आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत से मिली सफलता

आयुष ने कहा कि पिछली बार नीट में सफलता नहीं मिली थी, लेकिन उसने हार नहीं मानी। बल्कि दोगुने जोश से 12 से 14 घंटे पढ़ाई की। इस मेहनत का ही परिणाम है कि आज उसे यह सफलता मिली है। उसने बताया कि कक्षा 6 से 10वीं तक की पढ़ाई नवोदय विद्यालय, बारूण से की और वर्ष 2022 में 10वीं में 500 में 476 अंक (95.2%) प्राप्त किए। आईएससी की पढ़ाई सच्चिदानंद सिंहा कॉलेज, औरंगाबाद से की और वर्ष 2024 में 500 में 422 अंक (84.4%) लाकर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। आयुष ने सभी छात्रों को संदेश देते हुए कहा, “मेहनत करने वालों को सफलता जरूर मिलती है। आत्मविश्वास और नियमित अभ्यास ही सफलता की कुंजी है।”



Source link

2888980cookie-checkNeet Ug 2025 Ayush Kumar Aurangabad Success Story 99 779 Percentile – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Grammy-winning Jazz musician Chuck Mangione passes away at 84     |     Opposition MPs demand debate on Bihar SIR in Rajya Sabha, move suspension of business notice     |     Narendra Modi becomes 2nd longest serving Prime Minister of India, surpassing Indira Gandhi     |     “Rohingyas using fake IDs for Aadhaar, Voter cards”: BJP MP Jagannath Sarkar     |     PM Modi in Maldives: Visit signals reset in ties; what’s on the agenda? | India News     |     पाकिस्तान ने रच दिया इतिहास, भारत के बाद ये कारनामा करने वाली दूसरी टीम बनी     |     Bihar Weather: Alert Of Rain And Thunderstorm In Many Districts Including Patna, Flood, Weather News Updates – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP News: डाटा अपडेट न होने से फंसा शिक्षामित्रों का समायोजन, महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बीएसए से जताई नाराजगी     |     Uttarakhand Heli Ambulance Service Proving To Be Life-saving In Remote Areas 60 Patients Airlifted – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: प्रियदर्शिनी उड़ान और प्रियदर्शिनी सिलाई योजना शुरू     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088