Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Rajasthan: 16 Ras Officers Will Get Promotion To Ias News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Igmc Shimla Will Get 300 Nurses They Will Be Deployed On Outsource - Amar Ujala Hindi News Live टीम इंडिया में अचानक सरप्राइज एंट्री, धाकड़ खिलाड़ी भी स्क्वाड में हुआ शामिल Quit Tehran, government tells Indian citizens, moves students out of city | India News Kanti Development Neglected Ajit Kumar Jan Samvad 2025 - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar News:कांटी की जनता से भाजपा नेता अजीत कुमार का वादा Exclusive: बनारसी जे लैंप के जापान और ऑस्ट्रेलिया से आ रहे ऑर्डर, काशी की कला विश्व स्तर पर बना रही पहचान Uttarakhand Panchayat Chunav More Than Three Thousand Objections On Reservation Proposals Were Resolved - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम का पहला चरण शुरू MP News: आपराधिक मामलों में फंसे पुलिसकर्मियों को थानों से हटाएं, पीएचक्यू ने सभी जिला इकाइयों को निर्देश दिए Former Chief Minister Vasundhara Raje Suddenly Reached Kota, The Organization Officials Had No Clue - Kota News

New Twist In Case Of Body Found In Bed In Jalandhar – Amar Ujala Hindi News Live


New twist in case of body found in bed in Jalandhar

Crime News Demo
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जालंधर के गदईपुर में पिछले दिनां घर के बेड बॉक्स में मिली लाश मामले में जालंधर पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा ने लाश को विनोद उर्फ नकुल की बताया था लेकिन अब सामने आया है कि शव बरनाला के रहने वाले सेवानिवृत्त आर्मी अफसर योगराज खत्री (50) का था। 

पुलिस ने मामले में पकड़ी गई आरोपी हिमाचली देवी की बताई कहानी को सच मान कर पेश कर दिया। आरोपी ने मृतक की पहचान अपने लिव इन पार्टनर विनोद उर्फ नकुल की बताई थी। आरोपी के अनुसार, उसने शराब में जहर देकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद साथी के साथ मिलकर उसका शव ठिकाने लगा दिया। वहीं बरनाला पुलिस भी एक गुमशुदा मामले में जांच करते हुए लाश मिलने वाले घर तक पहुंची तो पूरे केस का खुलासा हो गया। हिमाचली देवी ने योगराज की हत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल पाया है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिमाचली देवी ने हत्या से पहले गदईपुर स्थित कई दुकानों से करीब 30 किलो से ज्यादा नमक खरीदा था ताकि हत्या के बाद लाश गलाई जा सके और बदबू न आए। मगर, ऐसा कुछ नहीं हुआ और बदबू आने लगी। इससे हिमाचली देवी की सारी प्लानिंग धरी की धरी रह गई और वह पकड़ी गई। 

बरनाला से दो मई को लापता हुआ था योगराज खत्री

दो मई को पूर्व आर्मी ऑफिसर योगराज खत्री का परिवार बरनाला पुलिस के पास गुमशुदगी की शिकायत लेकर पहुंचा। परिवार ने पुलिस को बताया कि योगराज बीते दिन किसी काम से बाहर निकला था। दो से 3 मई तक उसने अपने घर पर दो बार फोन किया। मगर, 3 मई की रात के बाद खत्री का फोन बंद हो गया था। पहले परिवार को लगा कि उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया है। जब योगराज का फोन नहीं आया तो उन्होंने उसे तलाशना शुरू कर दिया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। 

मोबाइल लोकेशन से जालंधर पहुंची बरनाला पुलिस

बरनाला पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने सबसे पहले योगराज की मोबाइल लोकेशन पता करवाई। इस बीच पुलिस को पता चला कि योगराज की आखिरी लोकेशन जालंधर के गदईपुर में स्थित एक घर की है। जब बरनाला पुलिस परिवार के साथ गदईपुर पहुंची तो लोगों ने बताया कि हिमाचली देवी के साथ लोगों ने योगराज को देखा था। इसके बाद बरनाला पुलिस ने लोकल पुलिस ने संपर्क किया। जांच में पता चला कि पुलिस को पहले दिए गए बयानों में हिमाचली देवी ने झूठ बोला था। योगराज के परिवार को शव दिखाया गया तो उन्होंने उसकी शिनाख्त करते हुए कहा कि यह विनोद का नहीं योगराज का ही शव है।

 



Source link

1047680cookie-checkNew Twist In Case Of Body Found In Bed In Jalandhar – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Rajasthan: 16 Ras Officers Will Get Promotion To Ias News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Igmc Shimla Will Get 300 Nurses They Will Be Deployed On Outsource – Amar Ujala Hindi News Live     |     टीम इंडिया में अचानक सरप्राइज एंट्री, धाकड़ खिलाड़ी भी स्क्वाड में हुआ शामिल     |     Quit Tehran, government tells Indian citizens, moves students out of city | India News     |     Kanti Development Neglected Ajit Kumar Jan Samvad 2025 – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar News:कांटी की जनता से भाजपा नेता अजीत कुमार का वादा     |     Exclusive: बनारसी जे लैंप के जापान और ऑस्ट्रेलिया से आ रहे ऑर्डर, काशी की कला विश्व स्तर पर बना रही पहचान     |     Uttarakhand Panchayat Chunav More Than Three Thousand Objections On Reservation Proposals Were Resolved – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम का पहला चरण शुरू     |     MP News: आपराधिक मामलों में फंसे पुलिसकर्मियों को थानों से हटाएं, पीएचक्यू ने सभी जिला इकाइयों को निर्देश दिए     |     Former Chief Minister Vasundhara Raje Suddenly Reached Kota, The Organization Officials Had No Clue – Kota News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088