Nine People Died After Cruiser Car Drowned In Bhakra In Fatehabad, Blockade Set Up Up To 75 Kms Away – Amar Ujala Hindi News Live

राहत बचाव का कार्य
– फोटो : संवाद
विस्तार
फतेहाबाद के गांव सरदारेवाला के पास शुक्रवार रात भाखड़ा में गिरी क्रूजर कार में सवार 9 लोगों की मौत हो गई। कार में सवार 14 में से केवल दो लोग ही जिंदा बच पाए हैं। तीन की तलाश शनिवार देर शाम तक जारी रही। शनिवार को चार शव पंजाब के फरीदके हेड और चार सिरसा के कालांवाली पास पंजाब के नहरी क्षेत्र से मिले। नहर में बहे आठ लोगों के शव दुर्घटनास्थल से 40 से 60 किलोमीटर की दूरी पर मिले हैं। एक शव शुक्रवार रात को ही हादसा स्थल के पास मिल गया था।

Comments are closed.