Nita Thakur Golden Journey Started By Playing Kho-kho With Her Brother, She Was Given A Grand Welcome On Reach – Amar Ujala Hindi News Live

नीता ठाकुर
– फोटो : संवाद
विस्तार
खो-खो वर्ल्ड कप जीतकर भारत और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली कुल्लू जिले की खिलाड़ी नीता राणा ने विपरीत परिस्थितियों में बड़ा नाम कमाया है। किसान की बेटी ने भारतीय टीम का हिस्सा बनकर पदक जीत नया मुकाम हासिल किया है। सुंदरनगर पहुंची कुल्लू के बियउंग गांव निवासी नीता राणा ने कहा कि उन्होंने चौथी कक्षा से अपने भाई को खो-खो खेलते हुए देखा। उसी के साथ खो-खो खेलना शुरू किया। बस यहीं से खो-खो खेलने का सफर शुरू हो गया। 2014 में दसवीं में पढ़ते हुए पहला नेशनल खेला। इसके बाद 2016 में 12वीं कक्षा में पढ़ते हुए एक बार फिर खो-खो का नेशनल खेलने गईं। इसके बाद 2016 से 2019 तक पंजाब विश्वविद्यालय में बीए की पढ़ाई की। इस दौरान भी खो-खो की कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इसके बाद भी खेल का दौर चलता रहा।

Comments are closed.