Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को रौंदा, महिला की दर्दनाक मौत लखनऊ एयरपोर्ट: दुबई आने और जाने वाली उड़ान हुई निरस्त, कई और शहरों में फ्लाइट घंटों लेट पहुंची Delhi Monsoon Forecast Pre Monsoon Rains Occurred Yellow Alert Issued For Tomorrow - Amar Ujala Hindi News Live Raped After Being Held Captive For Three Days - Jabalpur News The Youth Who Climbed The Mobile Tower Accused The Police Of Harassing Him - Kota News Himachal Vaccine Ready To Prevent Rejection In Kidney Transplant Cdl Kasauli Passed The Sample - Amar Ujala Hindi News Live अंडर-23 एशियन कप क्वालीफायर की तैयारी में जुटी भारतीय फुटबॉल टीम, ताजिकिस्तान से भिड़ेगी फिल्म हिट हुई तो मैरिज प्रपोजल की लगी लाइन, मिले शादी के 6 हजार प्रपोजल, 45 की उम्र में भी सिंगल है सुपरस्टार OLA ने लाखों कैब ड्राइवरों के लिए किया बड़ा ऐलान, किराये पर नहीं देना होगा कमीशन BHOPAL : देर रात लहराई तलवार, मचाया आतंक, लोगों को धमकाया, सुबह पुलिस ने पकड़ा, निकाला जुलूस फिर लोगों से माफी माँगता नजर आया आरोपी

Nomination Process For Haryana Civic Elections Begins: Officials Await Candidates, Voting To Held On March 2 – Amar Ujala Hindi News Live


Nomination process for Haryana civic elections begins: Officials await candidates, voting to held on March 2

चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
– फोटो : संवाद

विस्तार


नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को शुरु हो गई। मेयर पद के लिए लघु सचिवालय के दूसरी मंजिल स्थित जिला परिषद सीईओ कार्यालय में नामांकन लिए गए। सुबह 11 से शाम 3 बजे तक नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। 17 फरवरी तक नामांकन लिए जाएंगे। 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 19 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। दो मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

Trending Videos

मेयर पद के सामान्य वर्ग के पुरुष के लिए 10वीं, महिला, एससी महिला एवं अनुसूचित जाति के पुरुष के लिए आठवीं कक्षा पास होना जरूरी है। नगर निगम के पार्षद पद के लिए सामान्य वर्ग के पुरुष के लिए 10वीं, महिला, अनुसूचित जाति के लिए 8वीं और अनुसूचित जाति की महिला के लिए पांचवीं पास होना जरूरी है। मेयर पद के लिए सामान्य वर्ग के प्रत्याशी के लिए 10 हजार रुपये, अनुसूचित जाति, बीसी-ए, बीसी-बी और महिला के लिए 5 हजार रुपये की जमानत राशि तय की गई है। नगर निगम में पार्षद पद के लिए सामान्य वर्ग के प्रत्याशी के लिए 3 हजार रुपये, अनुसूचित जाति, बीसी-ए, बीसी-बी और महिला के लिए 1500 रुपये की जमानत राशि तय की गई है। नगर निगम मेयर पद के चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों की खर्च सीमा 30 लाख रुपये, पार्षद पद के लिए 7 लाख 50 हजार रुपये तय की गई है।

नगर पालिका प्रधान के लिए सामान्य वर्ग के लिए 10वीं, महिला, अनुसूचित जाति की महिला एवं अनुसूचित जाति के लिए आठवीं पास होना जरूरी है। नगर पालिका में पार्षद पद के लिए सामान्य वर्ग के लिए 10वीं, महिला, अनुसूचित जाति के लिए 8वीं और अनुसूचित जाति की महिला के लिए 5वीं पास होना जरूरी है। नगर पालिका में चेयरमैन पद के लिए सामान्य वर्ग के प्रत्याशी के लिए 2 हजार रुपये, अनुसूचित जाति, बीसी-ए, बीसी-बी और महिला के लिए एक हजार रुपये की जमानत राशि तय की गई है। नगर पालिका में पार्षद पद के लिए सामान्य वर्ग के प्रत्याशी के लिए एक हजार रुपये, अनुसूचित जाति, बीसी-ए, बीसी-बी और महिला के लिए 500 रुपये की जमानत राशि तय की गई है। नगर पालिका चेयरमैन पद के चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों की खर्च सीमा 12 लाख 50 हजार रुपये, पार्षद पद के लिए 3 लाख रुपये तय की गई है। प्रत्याशियों को चुनाव खर्च का ब्यौरा देना होगा।



Source link

2402840cookie-checkNomination Process For Haryana Civic Elections Begins: Officials Await Candidates, Voting To Held On March 2 – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar News : तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को रौंदा, महिला की दर्दनाक मौत     |     लखनऊ एयरपोर्ट: दुबई आने और जाने वाली उड़ान हुई निरस्त, कई और शहरों में फ्लाइट घंटों लेट पहुंची     |     Delhi Monsoon Forecast Pre Monsoon Rains Occurred Yellow Alert Issued For Tomorrow – Amar Ujala Hindi News Live     |     Raped After Being Held Captive For Three Days – Jabalpur News     |     The Youth Who Climbed The Mobile Tower Accused The Police Of Harassing Him – Kota News     |     Himachal Vaccine Ready To Prevent Rejection In Kidney Transplant Cdl Kasauli Passed The Sample – Amar Ujala Hindi News Live     |     अंडर-23 एशियन कप क्वालीफायर की तैयारी में जुटी भारतीय फुटबॉल टीम, ताजिकिस्तान से भिड़ेगी     |     फिल्म हिट हुई तो मैरिज प्रपोजल की लगी लाइन, मिले शादी के 6 हजार प्रपोजल, 45 की उम्र में भी सिंगल है सुपरस्टार     |     OLA ने लाखों कैब ड्राइवरों के लिए किया बड़ा ऐलान, किराये पर नहीं देना होगा कमीशन     |     BHOPAL : देर रात लहराई तलवार, मचाया आतंक, लोगों को धमकाया, सुबह पुलिस ने पकड़ा, निकाला जुलूस फिर लोगों से माफी माँगता नजर आया आरोपी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088