Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Retired Soldier Beaten Minor Girl Madhepura Bihar Police Arrested - Amar Ujala Hindi News Live Weather Update: 48 घंटे में रात और दिन का पारा लगभग छह-छह डिग्री लुढ़का, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी Uttarakhand Weather: आज पहाड़ों में बारिश के आसार, आने वाले दिनों में जानें कैसा रहेगा मौसम Mp News Tele Medicine Machine Is Gathering Dust In Anuppur There Is No Operator - Anuppur News Maharashtra Updates Nagpur Mumbai Palghar Pune Education Mahayuti Mva Politics Crime And Other News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Rajasthan News: Idana Mata Of Udaipur, The Queen Of Mewal, Took A Fire Bath - Amar Ujala Hindi News Live Hppsc Judicial Service Mains Exam From March 30: Check Prelims Result Here - Amar Ujala Hindi News Live आईपीएल के इस मैच को लेकर फंसा पेंच, बदला जा सकता है शेड्यूल, BCCI भी टेंशन में अनानास की ये चटपटी चटनी खाकर आ जाएगा स्वाद, एक बार खाने से नहीं भरेगा पेट, नोट कर लें रेसिपी 1 शेयर पर ₹18 का डिविडेंड देगी ये कंपनी, मोटी कमाई का आखिरी मौका, चेक करें रिकॉर्ड डेट

Not All People Of Nepal Origin Vote In Himachal Pradesh – Amar Ujala Hindi News Live


Not all people of Nepal origin vote in Himachal Pradesh

नेपाल मूल के नागरिक।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार


हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की रेणुका तहसील के चौरास के रहने वाले नेपाल मूल के मंगल सिंह और उनकी पत्नी मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। दोनों राज्य लोक निर्माण विभाग में दिहाड़ीदार हैं और नौहराधार में सनौरा-मिनस सड़क को ठीक करने के काम में लगे हैं। उनका कहना है कि इस इलाके में 60 से 70 घर नेपाली मूल के लोगों के हैं और वे मतदान करते हैं। उनके माता-पिता बहुत पहले कभी यहां बसे थे और वे यहीं जन्मे। हिमाचल प्रदेश में नेपाल से मूल संबंध रखने वाले बहुत से नागरिक वोट डालते हैं, मगर सब नहीं। ऐसे लोगों की संख्या कुछ हजार बताई जाती है, जो यहां पर दशकों से मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। हालांकि ये वे लोग हैं, जिन्हें अलग-अलग समय में हुए कानूनी संशोधनों के तहत भारत में यह अधिकार मिला है।

इनके अलावा नेपाल और तिब्बत मूल के कई ऐसे लोग भी हैं, जो बरसों से यहां रह रहे हैं और उन्हें या तो मताधिकार नहीं मिल सका या छिन गया है। सोलन जिला के कुमारहट्टी के निकट मिले एक अन्य नेपाली देव कुमार का कहना है कि वे 40-45 साल से यहां रह रहे हैं। वे पहले वोट देते थे। जीवन में दो बार यहां वोट किया। बाद में काट दिया गया। राशन कार्ड भी कटा और मताधिकार भी नहीं है। साथ खड़े नेपाली संतोष भी बोले कि उनका भी यहां वोट नहीं है। वे पूरी तरह से नेपाल से कटे हुए हैं। सरकार बनाने में न तो यहां उनका योगदान है, नेपाल तो जाना ही नहीं होता। बड़ोग में रहने वाले नेपाल मूल के एक अन्य मंगल सिंह बहादुर का कहना है कि उनका वोट नहीं बन पाया है, जबकि वह 32 वर्ष से यहां रह रहे हैं। यहां पर किसी के वोट बने हैं और किसी के नहीं बने हैं। उनका यहां पर छिंजासली नामक स्थान पर पक्का मकान भी है।

तिब्बती समुदाय के लोगों में भी कोई मतदाता है तो कोई नहीं

नेपाल मूल के लोगों के अलावा यहां पर तिब्बती लोगों में भी कोई हिमाचल प्रदेश में मतदाता है तो कोई नहीं है। तेनजिंग संगरूप कहते हैं कि बहुत से तिब्बती मूल के लोगों को मताधिकार नहीं है। उनकी तीन बेटियां हैं, वे 18 साल से ऊपर उम्र की हैं, मगर आवेदन करने पर भी उनके मतदाता पहचान पत्र नहीं बन पाए हैं। उनका खुद का जन्म 1972 में शिमला में हुआ था। उन्होंने भारत की नागरिकता अभी नहीं ली है, मगर उन्हें मताधिकार है, पर बेटियां इससे वंचित हैं।

1987 से पहले और बाद में अलग-अलग व्यवस्था 

हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग कहा कि नेपाल मूल के नागरिकों और निर्वासित तिब्बतियों को नियमानुसार ही मताधिकार मिलता है। जो नेपाली या तिब्बती 1 जुलाई 1987 से पहले यानी 30 जून 1987 तक भारत में रहते थे और उनके बच्चे इस अवधि से पहले यहां जन्मे, उन बच्चों को बड़ा होने पर मताधिकार दिया गया। इसके बाद एक जुलाई 1987 से तीन दिसंबर 2004 तक यह व्यवस्था रही कि पति-पत्नी में से एक नेपाली और एक भारतीय हो तो उनके बच्चों को भी यह मताधिकार दिया जाएगा। जहां तक तिब्बती समुदाय के युवक की बात है तो उन्होंने अगर भारत की नागरिकता नहीं ली है और 1987 से पहले जन्मे हैं तो उन्हें मताधिकार मिल गया, मगर आगे बेटियों के मतदाता पत्र इसलिए नहीं बने होंगे। नई व्यवस्था के अनुसार माता-पिता दोनों ही भारतीय होने चाहिए।



Source link

1044390cookie-checkNot All People Of Nepal Origin Vote In Himachal Pradesh – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Retired Soldier Beaten Minor Girl Madhepura Bihar Police Arrested – Amar Ujala Hindi News Live     |     Weather Update: 48 घंटे में रात और दिन का पारा लगभग छह-छह डिग्री लुढ़का, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी     |     Uttarakhand Weather: आज पहाड़ों में बारिश के आसार, आने वाले दिनों में जानें कैसा रहेगा मौसम     |     Mp News Tele Medicine Machine Is Gathering Dust In Anuppur There Is No Operator – Anuppur News     |     Maharashtra Updates Nagpur Mumbai Palghar Pune Education Mahayuti Mva Politics Crime And Other News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan News: Idana Mata Of Udaipur, The Queen Of Mewal, Took A Fire Bath – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hppsc Judicial Service Mains Exam From March 30: Check Prelims Result Here – Amar Ujala Hindi News Live     |     आईपीएल के इस मैच को लेकर फंसा पेंच, बदला जा सकता है शेड्यूल, BCCI भी टेंशन में     |     अनानास की ये चटपटी चटनी खाकर आ जाएगा स्वाद, एक बार खाने से नहीं भरेगा पेट, नोट कर लें रेसिपी     |     1 शेयर पर ₹18 का डिविडेंड देगी ये कंपनी, मोटी कमाई का आखिरी मौका, चेक करें रिकॉर्ड डेट     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088