Numerology Horoscope : अंकज्योतिष के अनुसार, किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख के जरिए उसके स्वभाव और भविष्य के बारे में कई महत्वपूर्ण बातों का अनुमान लगाया जा सकता है।जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में मूलांक होते हैं और राशियों की तरह ही हर मूलांक का संबंध भी किसी न किसी ग्रह से होता है। किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, उसे ही आपका मूंलाक कहा जाएगा। वहीं, जब आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, उसे भाग्यांक कहा जाएगा। उदाहरण के लिए 3, 12,21 और 30 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 3(3+0=1+2=3) होता है। अंक शास्त्र के मुताबिक, मूलांक 3 के जातक अपने करियर को लेकर बहुत महत्वकांक्षी होते हैं। इस मूलांक के जातक कड़ी मेहनत और लगन से जीवन में खूब तरक्की करते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के बारे में खास बातें…
बर्थ डेट 3 या 30 : अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने के 3 या 30 तारीख खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं, लेकिन स्वंय के शर्तों पर जीवन जीना पसंद करते हैं। इन्हें लाइफ में किसी का ज्यादा दखल बिल्कुल पसंद नहीं होता है। ऐसे लोग काफी मेहनती होते हैं। कठिन परीश्रम और लगन से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता अर्जित करते हैं। यह तरक्की के अवसरों का भरपूर लाभ उठाने में माहिर होते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में इनके क्रिएटिव स्किल की बहुत प्रशंसा होती है।
बर्थ डेट 12 या 21 : अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 12 या 21 तारीख को होता है। इस बर्थ डेट के लोग पढ़ाई-लिखाई में बहुत होशियार होते हैं। कला और साहित्य में गहरी रुचि होती है। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगता है। जहां जाते हैं, वहां अपना नाम रौशन करते हैं। इन लोगों की सरकारी नौकरी लगने के चांसेस बहुत ज्यादा होते हैं। इन्हे समाज में खूब सम्मान मिलता है। हर काम में भाग्य इनका साथ देता है और जीवनभर धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती है। अपने टैलेंट और क्रिएटिव स्किल से बहुत कम उम्र में ही सफलता अर्जित कर लेते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.