Numerology 25 July 2023: People with this birthday should cross the day very safely do not hurry in any work
Numerology Horoscope 25 July 2023 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 25 जुलाई का दिन…
7 अगस्त तक का समय इन 4 राशि वालों के लिए वरदान से कम नहीं, शुक्रदेव करेंगे मंगल ही मंगल
मूलांक 1- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। एकाग्रता बनाए रखें। महत्वपूर्ण कार्यों में देरी हो सकती है। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
मूलांक 2- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। साथियों से अनबन हो सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
मूलांक 3- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
25 जुलाई से मिथुन समेत इन 3 राशि वालों का बुधदेव बदलेंगे भाग्य, नहीं रहेगी किसी चीज की कमी
मूलांक 4- आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
मूलांक 5- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। कोई पारिवारिक समस्या सामने आ सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मूलांक 6- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधियों से सावधान रहें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।
31 अगस्त तक राशिनुसार भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें, महादेव पूरी करेंगे मन की हर मुराद
मूलांक 7- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक 8- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। पहले से सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में पहले से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
30 साल बाद कुंभ राशि में शनि, 3 नवंबर तक इन 3 राशि वालों पर रहेंगे मेहरबान
मूलांक 9- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई समस्याएं आ सकती हैं। साथियों के सहयोग से कार्यों में सफलता मिलेगी। नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

Comments are closed.