numerology horoscope 31 july 2023 rashifal know your future predictions by date of birth ank jyotish
Numerology Horoscope 31 July 2023 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 31 जुलाई का दिन…
मूलांक 1- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। एकाग्रता बनाए रखें। व्यय की अधिकता रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
मूलांक 2- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों और अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मूलांक 3- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। भावुकता में आकर निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।
मूलांक 4- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। व्यापार में हानि हो सकती है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मूलांक 5- आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जोखिमभरे मामलों में सावधानी बरतें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक 6- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई समस्याएं सामने आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। बहस की स्थिति से दूर रहें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मूलांक 7- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में पहले से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।
18 अगस्त को मंगल और शुक्र की बदलेगी चाल, इन 5 राशि वालों के जीवन में होगी उथल-पुथल, पढ़ें भविष्यफल
मूलांक 8- आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम रहेगा। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मूलांक 9- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। हानि हो सकती है। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

Comments are closed.