Numerology Horoscope 26 July 2023 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 26 जुलाई का दिन…
क्या इस साल दो दिन मनेगा राखी का त्योहार? जानें ज्योतिषों का मत व राखी बांधने का समय
मूलांक 1- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आय के नए स्त्रोत विकसित हो सकते हैं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। घर-परिवार से जुड़े कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक 2- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। साथियों से अनबन हो सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।
मूलांक 3- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। अहंकार की भावना से दूर रहें। क्रोध से बचें। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गले के रोग परेशान कर सकते हैं।
रावण ने की थी शिव तांडव स्तोत्र की रचना, जानें इसके चमत्कारिक लाभ और कब-कैसे करें इसका पाठ
मूलांक 4- आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। मन में नए नए विचार आएंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। सामाजिक कार्यों में गतिविधि बढ़ सकती है।
मूलांक 5- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। किसी को भी धन उधार देने से बचें। विरोधियों से सावधान रहें। व्यापार में हानि हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मूलांक 6- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सामाजिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है।
मलमास भर खप्पर योग से प्रभावित रहेंगी ये 5 राशियां, जातकों के सामने आएंगी कठिन चुनौतियां
मूलांक 7- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। घर में अतिथि का आगमन हो सकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मूलांक 8- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात संभव है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगाा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।
18 अगस्त तक इन राशि वालों की पैसों से भर सकती है जेब, मंगलदेव करेंगे खूब मंगल
मूलांक 9- आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर निर्णय लें। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

Comments are closed.