हेडलाइंस
Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार - Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 8 February 2026 Shivoham In Kanpur:पहली बार भजन, बीट्स और आत्मिक अनुभूति, 28 फरवरी को अमर उजाला की विशेष प्रस्तुति - Shivoham In Kanpur Blend Of Devotional Songs Special Presentation By Amar Ujala On February 28 Delhi Traffic Advisory:दिल्लीवालों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों से जानें से बचें; पूरी जानकारी - Delhi Traffic Advisory Issued Regarding Srcc Centenary Celebrations Maihar News: Commissioner Takes Major Action In Minor Construction Scam, Seven Principals Suspended. - Madhya Pradesh News इंदौर में LIG चौराहे से नौलखा तक 6.5 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर 350 करोड़ रुपए में बनेगा, 15 फरवरी से फाउंडेशन कार्य शुरू होगा Sikar News: मौसम ने ली करवट, जानिए शेखावाटी में अगले 7 दिन कैसा रहेगा हाल कुरुक्षेत्र के बुढेड़ा हेड पहुंचा रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल:पंजाब से पानी विवाद. हरियाणा के दावों को परखा - Ravi-beas Water Tribunal Reaches Budhera Head In Kurukshetra Water Dispute With Punjab Haryan... PM Modi, Malaysia PM Anwar Ibrahim hold talks on defence, economy and ASEAN - top developments | India News NZ vs AFG Live Streaming: आज न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टक्कर, कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE पाकिस्तान में क्रिकेट खेलेगा बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर का बेटा? दावों पर किया रिएक्ट, बोले- 'फेक और मिसलीडिंग'

NZ सीरीज में रोहित शर्मा रहे सुपर फ्लॉप, नहीं खेल पाए एक भी बड़ी पारी, बतौर ओपनर 7वीं बार हुआ ऐसा


Rohit Sharma- India TV Hindi
Image Source : PTI
रोहित शर्मा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला। इस सीरीज में उन्हें तीन मैचों में खेलने का मौका मिला और तीनों ही पारियों में वह अच्छी शुरुआत के बाद अपना विकेट गंवा बैठे। उनके इस खराब प्रदर्शन की वजह से ही टीम इंडिया को इस वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज में उनके खराब प्रदर्शन को देखने के बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है।

न्यूजीलैंड सीरीज में सिर्फ 61 रन बना पाए रोहित

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित ने जिस तरीके का प्रदर्शन किया उसके बाद वह खुद भी अपने आंकड़े नहीं देखना पसंद करेंगे। इस सीरीज में वह एक बार भी 30 का आंकड़ा नहीं छू पाए। उनके बल्ले से तीन मैचों में मात्र 61 रन आए। 38 वर्षीय रोहित ने पहले वनडे में 38 गेंदों में चार चौके की मदद 24 रन बनाए। राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे में उन्होंने 29 गेंदों में 26 रन की पारी खेली। उन्होंने यहां तीन चौके और दो छक्के लगाए। वहीं इंदौर में खेले गए आखिरी वनडे मैच में वह 13 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हो गए।

रोहित शर्मा के साथ सातवीं बार हुआ ऐसा

रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर एक वनडे सीरीज (कम से कम तीन पारियों में बैटिंग) में सातवीं बार 100 से कम रन बनाए हैं। उन्होंने वनडे सीरीज में सबसे कम रन 2011 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में बनाए थे। उस सीरीज में रोहित के बल्ले से सिर्फ 29 रन आए थे। रोहित ने जून 2007 में वनडे फॉर्मेट में अपना डेब्यू किया था। वह अब तक 282 वनडे मैचों में 48.84 के औसत से 11577 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस दौरान वह 33 शतक और 61 अर्धशतक लगा चुके हैं।

सिर्फ वनडे और आईपीएल में खेलते हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है। अब वह सिर्फ वनडे और आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। ऐसे में अब रोहित टीम इंडिया के लिए जून जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखेंगे। इससे पहले हिटमैन आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे। इस आईपीएल सीजन में रोहित बल्ले से जरूर कुछ न कुछ कमाल करना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें

विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का बहुत बड़ा रिकॉर्ड, शतक लगाकर रच दिया इतिहास

T20I सीरीज के लिए हुआ स्क्वॉड का ऐलान, 20 साल के गेंदबाज को मिला मौका, दो बड़े प्लेयर्स हुए बाहर

Latest Cricket News





Source link

4286780cookie-checkNZ सीरीज में रोहित शर्मा रहे सुपर फ्लॉप, नहीं खेल पाए एक भी बड़ी पारी, बतौर ओपनर 7वीं बार हुआ ऐसा
Artical

Comments are closed.

Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार – Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 8 February 2026     |     Shivoham In Kanpur:पहली बार भजन, बीट्स और आत्मिक अनुभूति, 28 फरवरी को अमर उजाला की विशेष प्रस्तुति – Shivoham In Kanpur Blend Of Devotional Songs Special Presentation By Amar Ujala On February 28     |     Delhi Traffic Advisory:दिल्लीवालों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों से जानें से बचें; पूरी जानकारी – Delhi Traffic Advisory Issued Regarding Srcc Centenary Celebrations     |     Maihar News: Commissioner Takes Major Action In Minor Construction Scam, Seven Principals Suspended. – Madhya Pradesh News     |     इंदौर में LIG चौराहे से नौलखा तक 6.5 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर 350 करोड़ रुपए में बनेगा, 15 फरवरी से फाउंडेशन कार्य शुरू होगा     |     Sikar News: मौसम ने ली करवट, जानिए शेखावाटी में अगले 7 दिन कैसा रहेगा हाल     |     कुरुक्षेत्र के बुढेड़ा हेड पहुंचा रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल:पंजाब से पानी विवाद. हरियाणा के दावों को परखा – Ravi-beas Water Tribunal Reaches Budhera Head In Kurukshetra Water Dispute With Punjab Haryana Claims Examined     |     PM Modi, Malaysia PM Anwar Ibrahim hold talks on defence, economy and ASEAN – top developments | India News     |     NZ vs AFG Live Streaming: आज न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टक्कर, कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE     |     पाकिस्तान में क्रिकेट खेलेगा बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर का बेटा? दावों पर किया रिएक्ट, बोले- ‘फेक और मिसलीडिंग’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088