Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

ODI सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा, दिल्ली कैपिटल्स के युवा प्लेयर को भी मिला मौका


Jake Fraser McGurk- India TV Hindi

Image Source : GETTY
Jake Fraser McGurk

Australia vs Pakistan ODI Series: ऑस्ट्रेलियाई टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 4 नवंबर से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है और इसके लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान कर दिया गया है। कप्तानी की जिम्मेदारी पैट कमिंस को मिली है। वहीं ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श पिता बनने वाले हैं। इसी वजह से इन दोनों ही खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है। टीम में युवा और अनुभवी प्लेयर्स को चांस मिला है।  

जेक फ्रेजर-मैकगर्क को मिला है मौका

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले जेक फ्रेजर-मैकगर्क को वनडे सीरीज में चांस मिला है। अब उनके पास ओपनर के रूप में अच्छा प्रदर्शन करने का एक और मौका होगा। वह मैट शॉर्ट के साथ ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे। उन्होंने फरवरी 2024 में ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में डेब्यू किया और अभी तक सिर्फ दो ही वनडे मैच खेले हैं और वह चार टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से किया दमदार प्रदर्शन

जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने आईपीएल 2024 में कमाल का प्रदर्शन किया था और वह अपनी तेजी के साथ रन बनाने की काबिलियत से सभी को प्रभावित करने में सफल रहे थे। उन्होंने आईपीएल 2024 के 9 मैचों में 330 रन बनाए। युवा खिलाड़ी कूपर कोनोली और स्टार ऑलराउंडर आरोन हार्डी को भी मौका मिला है। कूपर ने यूके के खिलाफ वनडे और टी20 में अपना डेब्यू किया था। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहने वाले मार्कस स्टोइनिस की वापसी हुई है। स्टोइनिस  और हार्डी दोनों को ही प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। 

वर्ल्ड कप जीतने के बाद कमिंस पहली बार करेंगे वनडे टीम की कप्तानी

पैट कमिंस के लिए भी ये अहम क्षण होगा, जब वह वनडे वर्ल्ड कप 2023 का खिताब जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम की कप्तानी करेंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम की निगाहें पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी पर हैं। इसी वजह से टीम में सीनियर प्लसेयर्स को भी शामिल किया है। इनमें स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, मिचेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिश और जोस हेजलवुड जैसे प्लेयर्स शामिल हैं। 

ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम: 

पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, कूपर कोनोली, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान वनडे सीरीज: 

पहला वनडे- 4 नवंबर: मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम

दूसरा वनडे- 8 नवंबर: एडिलेड ओवल

तीसरा वनडे- 10 नवंबर: पर्थ स्टेडियम

Latest Cricket News





Source link

1698180cookie-checkODI सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा, दिल्ली कैपिटल्स के युवा प्लेयर को भी मिला मौका
Artical

Comments are closed.

Green Certificates for a Restored Planet     |     19 मार्च से RRB ALP स्टेज-2 परीक्षा शुरू, उपलब्ध हुए एडमिट कार्ड, अहम गाइडलाइंस जारी, उम्मीदवार रखें इन बातों का ख्याल      |     The MINT Cities: Mysuru, Nagpur, Indore & Thiruvananthapuram – An Expert Analysis Report by Ashwinder R. Singh     |     2024 Mahindra Thar ROXX, Features Monroe OE Solutions Dampers with Next-Generation Rebound Stop Technology     |     ‘Golf for Good’: Neokred and Akshaya Patra Unite for Charity Golf Event Supporting Nutrition and Education of School Children     |     Dehuli massacre: UP court gives death penalty to 3 men for killing 24 Dalits in 1981 | India News     |     Bhagalpur: Wife Commits Suicide For Not Giving Mobile, Maternal Side Accuses Of Murder, Husband In Custody – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ayodhya News: रामपथ पर बने बहुमंजिला त्रिवेणी सदन में लगी भीषण आग…लोगों में दहशत; दमकलकर्मी बुझाने में जुटे     |     Uttarakhand News 15 Pcs Officers Transferred In State Read Full List Of Posting – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jharkhand: Governor Santosh Gangwar’s Courtesy Visit To Narendra Modi, Discussion On Development Law And Order – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088