Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

One in billion egg : एक अंडे के लिए आप कितनी कीमत चुकाएंगे, यहां 21000 में बिका है ये अरबों में एक ‘गोल अंडा’

One in a billion egg

One in billion egg : एक अंडा कितने का आता है। आमतौर पर छह रुपये से शुरु होने वाला अंडा बहुत महंगा होने पर पंद्रह या बीस रुपये तक पहुंचेगा। लेकिन अगर हम कहें कि किसी नीलामी में एक अंडा ऐसा भी है जो हजारों में बिका..तो आपके मन में ये सवाल ज़रूर उठेगा कि आख़िर उस अंडे में ऐसा क्या खास बात थी। दरअसल ये एक गोल अंडा है और अब इसे ‘वन-इन-अ-बिलियन’ (one-in-a-billion) एग कहा जा रहा है।

अंडे का आकार उसकी एक खासियत होती है। अंडे के आकार पर ही तो कितनी चीजों को अंडाकार यानी कि oval कहा जाता है। Oval शब्द भी लैटिन के ‘ovum’ से लिया गया है जिसका मतलब ‘egg’ होता है। लेकिन अगर अंडा ही अपना आकार बदल ले तो दरअसल वो कई धारणाएं बदलने वाली बात भी होगी। यही वजह है कि इस अंडे को इतना अनूठा माना जा रहा है।

“one-in-a-billion” यानी अरबों में एक अंडा 

ये मुर्गी का अंडा सबसे पहले स्कॉटलैंड में एक महिला ने सुपरमार्केट से खरीदा था। इसके बाद ये बर्कशायर के लैम्बॉर्न क्षेत्र में रहने वाले एड पोनवेल (Ed Pownell) नाम के शख्स के हिस्से आया। इसे खरीदने का किस्सा भी अजीबोग़रीब है। बीबीसी के अनुसार, एड पोनवेल ने भी इस अंडे को इसलिए खरीदा क्योंकि इसका शेप गोल था। एड ने इस गोल अंडे के लिए 150 पाउंड यानी लगभग 16,000 रुपये चुकाए थे जो अपने आप में बड़ी कीमत है। लेकिन इससे भी खास बात ये कि इतने महंगे दाम पर गोल अंडा खरीदने के बाद उसने उसे इयुवेंटस फाउंडेशन (Iuventas Foundation) को दान कर दिया। ये एक एक चैरिटी फाउंडेशन है जो ऑक्सफ़ोर्ड में युवाओं को सलाह, लाइफ कोचिंग और मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रदान करता है।

21 हज़ार में बिका गोल अंडा

इस अनोखे दान से इयुवेंटस फाउंडेशन के सदस्य भी हैरान थे। लेकिन अभी कुछ और होना बाकी था। फाउंडेशन ने इस अंडे को नीलामी के लिए रख दिया और ह अंडा एक नीलामी में 200 पाउंड यानी लगभग 21,000 रुपये में बिका। इयुवेंटस फाउंडेशन की सदस्य रोज़ रैप ने इस बारे में बताया कि इस नीलामी में और भी वस्तुएं रखी गई थी और इनमें से ये ‘गोलाकार अंडा’ काफी आकर्षण का केंद्र रहा। चैरिटी के लिए नीलामी की गई सारी वस्तुएं £5,000 मे बिकी और रोज़ रैप ने कहा कि इस धनराशि से मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे 13-25 वर्ष के बच्चों की मदद की जाएगी। वहीं, डेविड मिलर, जो थॉमसन रोडिक कैलन नीलामी घर के लिए काम करते हैं, जहां इसे पहले बेचा गया था, ने कहा कि गोल अंडे को “अरबों में एक” माना जाता है। डेविड मिलर, जो थॉमसन रोडिक कैलन नीलामी घर के लिए काम करते हैं, ने कहा है कि गोल अंडे को “अरबों में एक” माना जाता है और ये भी ऐसा ही एक अनमोल अंडा है।

2085570cookie-checkOne in billion egg : एक अंडे के लिए आप कितनी कीमत चुकाएंगे, यहां 21000 में बिका है ये अरबों में एक ‘गोल अंडा’
Artical

Comments are closed.

Hp High Court Order To Promote The Petitioners To The Post Of Assistant Forest Conservator From 2003 – Amar Ujala Hindi News Live     |     मंगलवार को बन रहा शुक्ल योग का संयोग, वृषभ सहित 6 राशियों पर मेहरबान होंगे बजरंगबली, होगी धन की प्राप्ति     |     इंग्लैंड का सबसे बड़ा खिलाड़ी सुपर फ्लॉप, अंग्रेजों के लिए खड़ी हुई नई मुसीबत     |     सलमान खान की तस्वीर पर प्यार की हुई बरसात, फैंस को पसंद आया भाईजान का नया लुक     |     Union Minister Piyush Goyal addresses citizens concerns in his Mumbai North Lok Sabha constituency     |     Union Minister Jyotiraditya Scindia highlights ‘rapid growth’ of Northeastern states fulfilling PM’s resolve     |     Union Minister Jitendra Singh urges rapid adoption of agri-tech     |     Shubhanshu Shukla describes awe of seeing earth from space     |     38% of forms filled, EC hails ‘smooth’ SIR implementation | India News     |     Samrat Chaudhary Slams Tejashwi Rjd Over Voter Verification And Jobs – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088