Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News: वैशाली में कोचिंग से लौट रही दो बहनों से छेड़छाड़, विरोध करने पर की पिटाई, केस दर्ज Congress Campaign To Connect Most Backward Castes Started In Up - Amar Ujala Hindi News Live - Up News:अति पिछड़ी जातियों को जोड़ रही कांग्रेस, अनिल जयहिंद बोले Haridwar: रेस्टोरेंट में एक ही कड़ाही में बन रहे थे वेज और नॉनवेज व्यंजन, हिंदूवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन Bhopal News: Fraudster Duped Businessman Of Rs 3.81 Lakh - Amar Ujala Hindi News Live Ras Mains Examination: Admit Cards Uploaded On Website, Exam To Be Conducted On Scheduled Date As Per Calenda - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Cm Sukhu Said Water Supply Will Be Monitored Sensors Will Be Installed In 291 Drinking Water Schemes - Amar Ujala Hindi News Live - Himachal Pradesh:मुख्यमंत्री सुक्खू बोले इतिहास रचने से एक मैच दूर साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी, T20 क्रिकेट में कर देगा ऐसा कारनामा दंगल' फिल्म क्यों नहीं करना चाहते थे आमिर खान, किस बात का था डर? देखिए 'आप की अदालत' में एक्टर ने खुद बताई पूरी बात OnePlus Nord 4 5G में मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट, Flipkart ने किया हैवी Price Cut गर्मियों में ट्रेकिंग का बना रहे हैं प्लान? उत्तराखंड के ये हिल स्टेशन देंगे बेहतरीन नज़ारे और रोमांच का बेजोड़ अनुभव

One Man Died And Three People Were Injured After Crane Entered His House In Delhi – Amar Ujala Hindi News Live


one man died and three people were injured after crane entered his house in Delhi

Dead body demo
– फोटो : istock

विस्तार


पुल प्रह्लादपुर इलाके में मंगलवार तड़के लोक निर्माण विभाग की साइट के पास एक तेज रफ्तार क्रेन मजदूरों के घर के घुस गई। क्रेन की टक्कर से मकान की दीवार गिर गई और वहां सो रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे में चार लोग जख्मी हो गए, जबकि एक शख्स की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायलों के बयान पर संबंधित धारा में केस दर्ज कर फरार क्रेन चालक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Trending Videos

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 35 वर्षीय गरीबा लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए कमरे में रहता था और विभाग के लिए ही काम करता था। जबकि उसके साथ हादसे में घायल खेमचन्द, हरकौर, रामेश्वर, घनश्याम भी पीडब्लूडी के लिए ही मजदूरी करते थे और सभी एक ही कमरे में रहते थे। मृतक और घायलों के परिजन अपने पैतृक ग्राम ठगारी, थाना पाली, ललितपुर, झांसी, उत्तर प्रदेश के रहते हैं। उन्हें हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार तड़के करीब 3:56 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एमबी रोड के पास एक घर में क्रेन घुस गई है और एक शख्स की मौत हो गई।

एसएचओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां एक क्रेन घर में घुसी हुई थी और घर की दीवार गिर चुकी थी। पुलिस ने दीवार के मलबे के नीचे फंसे घायलों को निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल गरीबा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का उपचार चल रहा है। सभी घायलों के हाथ, पैर और सिर में चोट आई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

मेट्रो साइट पर काम कर रही थी क्रेन

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि सभी घायल लोक निर्माण विभाग के लिए मजदूरी करते हैं जबकि क्रेन बीआर क्रेन कंपनी की है और ओखला टी-पॉइंट पर चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट में काम के लिए क्रेन को रखा गया है। मेट्रो साइट पर तैनात सुरक्षाकर्मी दीपक ने पुलिस को बयान में बताया कि क्रेन चालक ने तुगलकाबाद ले जाने के लिए मेट्रो साइट से अपनी क्रेन निकाली और जब उसने एमबी रोड पर अपनी क्रेन को तुगलकाबाद की ओर मोड़ने की कोशिश की तो क्रेन चालक ने क्रेन पर नियंत्रण खो दिया। क्रेन की रफ्तार तेज थी, जिसके चलते क्रेन विपरीत कैरिजवे स्थित इस घर में जा घुसी। पुलिस ने दीपक और घायलों के बयान पर केस दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है।

अचानक आई तेज आवाज

पुलिस को दिए बयान में घायल घनश्याम ने बताया कि वह सभी सोमवार देर रात अपना काम कर सोने के लिए कमरे में चले गए थे। देर रात एक तेज आवाज आई और घर की दीवार गिर गई। घायल ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि क्रेन घर में घुस गई। दीवार उनके उपर गिरी तो सभी मलबे में फंस गए। दीवार गिरने के बाद छत का कुछ हिस्सा भी टूट कर गिर गया।



Source link

1310970cookie-checkOne Man Died And Three People Were Injured After Crane Entered His House In Delhi – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar News: वैशाली में कोचिंग से लौट रही दो बहनों से छेड़छाड़, विरोध करने पर की पिटाई, केस दर्ज     |     Congress Campaign To Connect Most Backward Castes Started In Up – Amar Ujala Hindi News Live – Up News:अति पिछड़ी जातियों को जोड़ रही कांग्रेस, अनिल जयहिंद बोले     |     Haridwar: रेस्टोरेंट में एक ही कड़ाही में बन रहे थे वेज और नॉनवेज व्यंजन, हिंदूवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन     |     Bhopal News: Fraudster Duped Businessman Of Rs 3.81 Lakh – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ras Mains Examination: Admit Cards Uploaded On Website, Exam To Be Conducted On Scheduled Date As Per Calenda – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Cm Sukhu Said Water Supply Will Be Monitored Sensors Will Be Installed In 291 Drinking Water Schemes – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal Pradesh:मुख्यमंत्री सुक्खू बोले     |     इतिहास रचने से एक मैच दूर साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी, T20 क्रिकेट में कर देगा ऐसा कारनामा     |     दंगल’ फिल्म क्यों नहीं करना चाहते थे आमिर खान, किस बात का था डर? देखिए ‘आप की अदालत’ में एक्टर ने खुद बताई पूरी बात     |     OnePlus Nord 4 5G में मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट, Flipkart ने किया हैवी Price Cut     |     गर्मियों में ट्रेकिंग का बना रहे हैं प्लान? उत्तराखंड के ये हिल स्टेशन देंगे बेहतरीन नज़ारे और रोमांच का बेजोड़ अनुभव     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088