50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

OnePlus के बाद Xiaomi, Vivo और Oppo ने लिया बड़ा फैसला, भारतीय यूजर्स को फायदा


Xiaomi- India TV Hindi

Image Source : FILE
Xiaomi

OnePlus ने हाल ही में भारत में 6,000 करोड़ रुपये निवेश करने का फैसला किया है। कंपनी का यह फैसला देश के लाखों वनप्लस स्मार्टफोन यूजर्स को फायदा पहुंचाने के साथ-साथ देश के इकोनॉमी पर भी असर डालेगा। OnePlus के बाद अन्य चीनी कंपनियां Xiaomi, Vivo और Oppo भी भारत में बड़ा निवेश करने की तैयारी में हैं। भारत और चीन के रिश्तों में आई तल्खी कम होने के बाद कंपनियां भारत में अपना बिजनेस और एक्सपेंड करने वाली हैं।

2020 में बढ़ा तनाव

2020 में कोरोना आने के बाद भारत और चीन की सीमा पर तनाव काफी बढ़ गया था। इसके बाद से चीनी कंपनियों पर निगरानी भी बढ़ा दी गई थी। कई चीनी कंपनियों के एक्जक्यूटिव पर मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स की धांधली के चार्ज लगे। यही नहीं, इन कंपनियों की संपत्ति भी बड़ी मात्रा में सीज की गई। इसके बाद से चीनी ब्रांड्स ने भारत में निवेश पर ब्रेक सा लगा दिया था।

ET की रिपोर्ट के मुताबिक, अब चीनी कंपनियां वनप्लस, वीवो, शाओमी और ओप्पो भारत में नए मार्केटिंग हेड्स, और एक्जीक्यूटिव्स की तलाश कर रही हैं। यही नहीं, ये कंपनियां भारत में अपना डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बेहतर बनाने के लिए बड़ी मात्रा में निवेश करने वाली हैं। खास तौर पर गांवों और कस्बों में कई ब्रांड्स का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क नहीं है, जिसकी वजह से लाखों यूजर्स को ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के भरोसे रहना पड़ता है।

डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क पर जोर

आए दिन हो रहे स्कैम ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के जरिए इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम मंगाना ग्राहकों के लिए सिरदर्दी बनता जा रहा है, जिसकी वजह से कंपनियां एक बार फिर से लोकल डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क पर जोर देना चाह रही हैं। शाओमी इंडिया के चीफ अनुज शर्मा ने कहा है कि भारत और चीन के बीच रिश्ते सुधारने के लिए सकारात्मक कदम उठाए गए हैं, जिसकी वजह से इसका फायदा होने वाला है।

वनप्लस के अलावा अन्य चीनी कंपनियां भी भारत में बड़े निवेश पर जोर डाल सकती हैं। इसका फायदा देश के इकोनॉमी के साथ-साथ फोन खरीदने वाले ग्राहकों को भी होगा।

यह भी पढ़ें – खराब नेटवर्क ने फिर कराया BSNL का बंटाधार? Airtel, Jio के नेटवर्क में लौट रहे यूजर्स





Source link

2058740cookie-checkOnePlus के बाद Xiaomi, Vivo और Oppo ने लिया बड़ा फैसला, भारतीय यूजर्स को फायदा
Artical

Comments are closed.

Lawyer Jitendra Mehta Murder Case 8 Arrested Conspiracy Uncovered Within 48 Hours Bihar News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Innocent Child Was Going To School By Walking On The Wall Of The Drain Slipped Video Went Viral – Amar Ujala Hindi News Live     |     SCO बैठक में भारत का आतंकवाद पर सख्त रुख, जयशंकर ने पलगाम हमले का किया जिक्र     |     NoMeansNo Presents India’s Largest Platform on PoSH Compliance, Workplace Safety, and Inclusion – The 3rd National PoSH Conclave & Excellence Awards 2025     |     VinFast Opens Pre-Booking For Highly Anticipated Premium Electric SUVS VF 7 and VF 6     |     Uttarakhand: स्कूलों की प्रार्थना सभा में आज से बच्चे पढ़ेंगे श्रीमद्भगवद् गीता, समझेंगे वैज्ञानिक दृष्टिकोण     |     Delhi News: ट्रांसपोर्टर बनकर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार     |     Bhopal: Heavy Rain Warning In 17 Districts Of Madhya Pradesh Today, Heavy Rain Will Continue In The State Till – Amar Ujala Hindi News Live     |     Trains Affected Between Jodhpur Delhi Railway Station Due To Technical Work – Jodhpur News     |     Police Arrested The Woman In The Honeytrap Case At Haryana – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088