50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Operation Blue Star: स्वर्ण मंदिर के बाहर लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, लहराई तलवारें

अमृतसर: ऑपरेशन ब्लू स्टार की 38वीं बरसी आज सच्चखंड श्री दरबार साहिब में  मनाई जा रही है। इस दौरान अलग-अलग सिख जत्थेबंदी और नानक नामलेवा संगत श्री अकाल तख्त साहिब पर नतमस्तक होने पहुंची है, जिसके चलते दीप सिद्धू की बनाई जत्थेबंदी वारिस पंजाब जत्थेबंदी के नौजवान भी बड़ी संख्या में श्री दरबार साहिब पहुंचे। इस दौरान नौजवानों की तरफ से जोशीले अंदाज में  तलवारें लहराते हुए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान लोगों के हाथों में जरनैल भिंडरावाले को पोस्टर, बैनर और तस्वीरें भी नजर आईं।

पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए वारिस पंजाब जत्थेबंदी के नेताओं ने कहा कि जो पंजाब के हकों की संत जनरेल सिंह खालसा भिंडरावालां के भाई अमरीक सिंह और अन्य सिंह ने लड़ाई लड़ी और जब श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस मनाने के लिए संगत सच्चखंड श्री दरबार साहिब पहुंचे तो उन्हें  सरकार की तरफ से शहीद किया गया और हमारी मांग उसी तरह की उसी तरह ही आज भी पैंडिंग पड़ीं हैं।  उन्होंने कहा कि संत जनरैल सिंह खालसा भिंडरांवाले और भाई अमरीक सिंह की मांग को जिन्होंने संघर्ष के तौर पर आगे बढ़ाया वे बंदी सिंह आज हमारे जेल में कैद हैं। इसके साथ ही आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि उन बंदी सिंहों की रिहाई करवाने के लिए जहां अलग-अलग सिख जत्थेबंदी संघर्ष लड़ रही हैं वहीं संगरूर उपचुनाव में हम सिमरनजीत सिंह मान का साथ ज़रूर देंगे।

554230cookie-checkOperation Blue Star: स्वर्ण मंदिर के बाहर लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, लहराई तलवारें
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Two Sisters Died Returning After Inter Exam Truck Accident News Bhojpur Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Case Filed Against Student Who Slapped Chief Proctor – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chamoli News Valley Of Flowers Is Still Covered With Snow Forest Department Team Return After Inspection – Chamoli News     |     Mp News: Approval Of The New Tourism Policy Of The State, A Big Step To Give Global Recognition To The Cultura – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kekri News: Career Fair Organized For Building The Future Of Students – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Weather Snowfall In Shimla Rohtang Jalori Pass And Lagvali Chances Of Rain – Amar Ujala Hindi News Live     |     विराट कोहली को लेकर क्रिस गेल का बड़ा बयान, कह दी ये बड़ी बात     |     WhatsApp Status में आ रहा है नया Creation टूल्स, बदल जाएगा एक्सपीरियंस     |     PM Modi France Visit: पीएम मोदी ने सीईओ फोरम में कहा- भारत में निवेश का यही समय और सही समय है     |     Scorpio Fell In Sirhind Canal In Machiwara Sahib Ex-serviceman Saved Five Laborers – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088