Opposition Meet :नीतीश जनता के दरबार में; लालू दोपहर में निकलेंगे बेंगलुरु, सीएम का प्रोग्राम अब यह रहेगा – Opposition Unity ; Nitish Kumar, Lalu Yadav, Tejashwi Yadav Will Go To Bangalore, Patna Airport, Janata Darbar

विपक्षी दलों से एक होने का आह्वान करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता को तवज्जो दी।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार के खिलाफ देशभर के विपक्षी दलों से एक होने का आह्वान करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता को तवज्जो दी है। वह सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे से जनता के दरबार में रहेंगे। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके छोटे बेटे व राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सोमवार दोपहर निकलेंगे। मुख्यमंत्री का विशेष विमान जनता दरबार के बाद बेंगलुरु के लिए रवाना होगा।
मुख्यमंत्री का जनता दरबार आज चलेगा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार विपक्षी एकता की बेंगलुरु बैठक की भेंट नहीं चढ़ा। नीतीश सुबह साढ़े 10 बजे जनता दरबार में हाजिर होंगे और हमेशा की तरह लोगों से बात करते रहेंगे। जल संसाधन और सूचना-जनसंपर्क मंत्री संजय झा भी तीन दिनों के क्षेत्रीय दौरे से रविवार की रात पटना लौट आए हैं। वह भी मुख्यमंत्री के साथ इस कार्यक्रम में रहेंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद में जनता दरबार कार्यक्रम के बाद नीतीश कुमार साढ़े 3 बजे पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। उनका विशेष विमान 3:40 में उन्हें बेंगलुरु के लिए लेकर उड़ेगा।
चार्टर्ड प्लेन सवा दो घंटे में पहुंचाएगा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चार्टर्ड प्लेन से 3:40 में पटना से निकलेंगे और छह बजे बेंगलुरु पहुंचेंगे। उसके बाद वह सीधे ताज वेस्ट इंड होटल पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि विपक्षी एकता के अगुआ नीतीश कुमार के पहुंचने के बाद ही असल बैठक शुरू होगी। बैठक की टाइमिंग इस प्रोग्राम को देखते हुए ही रखी गई है। बैठक में राजद-जदयू से भी दो-दो लोगों को ही बुलाया गया है, लेकिन संभव है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जदयू अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के अलावा मंत्री संजय झा भी अंदर रहें। यह तीनों जा रहे हैं। जिस समय मुख्यमंत्री निकलेंगे, लगभग उसी समय लालू अपने बेटे के साथ बेंगलुरु पहुंच चुके होंगे। वह वहां कुछ देर आराम कर फिर बैठक में जाएंगे।

Comments are closed.