Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Purnia Under Blackout: Mock Drill Simulates War Scenario - Bihar News सीएम योगी बोले: जिन्होंने भारत की बहन बेटियों का सिंदूर छीनने की कोशिश की, उन्हें अपना खानदान खोना पड़ा Uttarakhand Cm Dhami Held High-level Meeting Said Security Of Chardham Yatra Should Be Tightened - Amar Ujala Hindi News Live Blackout In Delhi Ncr After Mock Drill To Prevent Air Strike - Amar Ujala Hindi News Live Villagers Attacked The Police Post In Tikamgarh - Madhya Pradesh News ‘Jaat’ की तूफानी कमाई, सनी देओल की फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड, फिर भी ‘गदर 2’ से पीछे Mock Drill: Sirens Sounded From Jaipur To Jaisalmer, A Glimpse Of War Was Seen In The Mock Drill - Amar Ujala Hindi News Live Himachal News: नौ मई तक गगल एयरपोर्ट नागरिक उड़ानों के लिए बंद, इमरजेंसी में सेना की ओर से किया जाएगा इस्तेमाल रोहित शर्मा ने किया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, इंग्लैंड दौरे से पहले लिया बड़ा फैसला मां बनने का सफर दीपिका पादुकोण के लिए नहीं था आसान, बेटी को जन्म देने में हो गई हालत खराब, कहा- 'बहुत कुछ सहना पड़ा'

Pahalgam Terror Attack Bhojpur Sp On Pakistan Two Citizens No Need To Deport Know Reason Behind – Amar Ujala Hindi News Live – India Pakistan :’इन दो पाकिस्तानी नागरिकों को नहीं छोड़ना होगा भारत’


पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों को यहां से जाने का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश जारी होते ही पाकिस्तान से आये उन सभी लोगों की पहचान करनी शुरू कर दी गई है। भारत में लम्बे समय से रह रहे पाकिस्तान के नागरिकों को पाकिस्तान भेजने का दवाब बनाया जा रहा है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदेश का भोजपुर की दो महिलाओं पर कोई असर नहीं होगा। इस बात की जानकारी भोजपुर के एसपी ने दी है। 

Trending Videos

यह खबर भी पढ़िए –Pahalgam Terror Attack: पटना पुलिस ने अचानक तीन युवकों को उठाया, आतंकियों के स्केच से मिल रहा था दो का हुलिया

आसरी बेगम का 2032 और आसमां का 2027 तक है वीजा 

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राज ने बताया कि कोईलवर निवासी वसीर अहमद के पुत्र आमिर ने पाकिस्तान के कराची निवासी आंसमा से अक्टूबर 2018 में पाकिस्तान के कराची में निकाह किया था। वह 22 जुलाई 2019 को 60 दिनों के वीजा पर भोजपुर के कोईलवर में पति के साथ पहुंचीं, जिसके बाद सितंबर-2019 को पाकिस्तान चली गईं। 2020 में 45 दिनों के वीजा पर फिर भारत आईं। इसके बाद आसमां नौरी वीजा पर 16 सितंबर 2022 को पाकिस्तान गईं और पांच दिसंबर 2022 को पाकिस्तान से भारत आईं। इसके बाद से वह यहीं हैं। आसरी बेगम का वर्ष 2032 तथा और आसमां का वर्ष 2027 तक का वीजा है। वहीं दूसरी ओर, शाहपुर में रह रहीं पाकिस्तानी नागरिक आसरी बेगम शाहपुर प्रखंड के शिवपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर तीन कनैला गांव निवासी आलमगीर कुरैशी की पत्नी हैं और करीब 30 वर्षों से वीजा बढ़ा-बढ़ा कर यहां रह रहीं हैं। आसरी बेगम की कुल पांच संतान हैं, जिसमें चार लड़की और एक लड़का है। दो बेटियों का निकाह भी भारत में ही हो चुका है।

पाकिस्तान से भारत में आकर रहने की यह कहानी 

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राज ने बताया कि दोनों के निकाह की दिलचस्प कहानी है। वर्ष 1947 में भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय रानीसागर एवं कनैला से कुछ परिवार पाकिस्तान चले गए थे। उनमें से कुछ परिवार 1995 के आसपास एक शादी में शामिल होने के लिए यहां पर आए थे। सभी लोग दो महीने के वीजा पर पाकिस्तान आए हुए थें। इसी दो महीने के वीजा के दौरान ही आसरी बेगम एवं आलमगीर कुरैशी का निकाह हो गया था। तब से लेकर आज तक कई बार आसरी बेगम एवं उनके पति द्वारा गृह मंत्रालय में अपनी नागरिकता को लेकर आवेदन दिया जाता रहा है, लेकिन नागरिकता नहीं मिली, लेकिन वीजा की अवधि बढ़ती चली गई।

यह खबर भी पढ़िए –India Pakistan: सीमा हैदर के शौहर को आफताब से लेनी चाहिए सीख, निकाह के 14 साल बोले- भारत के आगे बीवी कुर्बान

पुलिस अधीक्षक ने बताया इस वजह से महिलाएं नहीं जाएगी पाकिस्तानी 

 इस मामले में भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने बताया कि इन दोनों पाकिस्तानी महिलाओं के पास लंबे अवधि तक का वीजा है। इसलिए वह यहां रह सकती हैं। ऐसे में भारत सरकार के द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के सारे वीजा को रद्द कर तीन दिनों में भारत खाली करने का आदेश दिया गया था। लेकिन भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज के ने कहा कि ये दोनों पाकिस्तानी महिलाएं यहां रह सकती हैं।



Source link

2644040cookie-checkPahalgam Terror Attack Bhojpur Sp On Pakistan Two Citizens No Need To Deport Know Reason Behind – Amar Ujala Hindi News Live – India Pakistan :’इन दो पाकिस्तानी नागरिकों को नहीं छोड़ना होगा भारत’
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Purnia Under Blackout: Mock Drill Simulates War Scenario – Bihar News     |     सीएम योगी बोले: जिन्होंने भारत की बहन बेटियों का सिंदूर छीनने की कोशिश की, उन्हें अपना खानदान खोना पड़ा     |     Uttarakhand Cm Dhami Held High-level Meeting Said Security Of Chardham Yatra Should Be Tightened – Amar Ujala Hindi News Live     |     Blackout In Delhi Ncr After Mock Drill To Prevent Air Strike – Amar Ujala Hindi News Live     |     Villagers Attacked The Police Post In Tikamgarh – Madhya Pradesh News     |     ‘Jaat’ की तूफानी कमाई, सनी देओल की फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड, फिर भी ‘गदर 2’ से पीछे     |     Mock Drill: Sirens Sounded From Jaipur To Jaisalmer, A Glimpse Of War Was Seen In The Mock Drill – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal News: नौ मई तक गगल एयरपोर्ट नागरिक उड़ानों के लिए बंद, इमरजेंसी में सेना की ओर से किया जाएगा इस्तेमाल     |     रोहित शर्मा ने किया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, इंग्लैंड दौरे से पहले लिया बड़ा फैसला     |     मां बनने का सफर दीपिका पादुकोण के लिए नहीं था आसान, बेटी को जन्म देने में हो गई हालत खराब, कहा- ‘बहुत कुछ सहना पड़ा’     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088