Pitru Paksha 2024 know some dos and dont to follow during shradh paksh mein kya kare kya na kare Pitru Paksha 2024 : पितृपक्ष की हो चुकी है शुरूआत, जानें श्राद्ध में क्या करें क्या ना करें, लाइफस्टाइल
Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष के दौरान कुछ खास नियमों का पालन करना जरूरी माना गया है। जिसमें कुछ चीजों को जरूर करने की सलाह दी जाती है तो कुछ कामों को करने की मनाही होती है। आइए जानते हैं कि पितृ पक्ष में क्या करें और क्या न करें।
हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व माना गया है। श्राद्ध पक्ष के ये 15 दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए खास माने जाते हैं। बता दें, हर साल भाद्रपद पूर्णिमा तिथि से लेकर अमावस्या तिथि तक पितृ पक्ष पड़ते हैं। इस दौरान पितरों का तर्पण एवं पिंडदान किया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। बता दें,गरुड़ पुराण के अनुसार पितृ पक्ष के दौरान कुछ खास नियमों का पालन करना जरूरी माना गया है। जिसमें कुछ चीजों को जरूर करने की सलाह दी जाती है तो कुछ कामों को करने की मनाही होती है। आइए जानते हैं कि पितृ पक्ष में क्या करें और क्या न करें।
पितृपक्ष में क्या करना चाहिए
-पितृ पक्ष के दौरान पितृ चालीसा का पाठ करें।
-पितृ पक्ष में शाम के समय छत पर जाकर दक्षिण दिशा में मुख कर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
-पितृ पक्ष के दौरान ब्रह्मचर्य नियमों का पालन करें।
-पितृ पक्ष के दौरान जरूरतमंद लोगों की सेवा करें।
-पितृ पक्ष के दौरान अन्न, जल और धन का दान करें।
-पितृ पक्ष में रोजाना पशु-पक्षी को चारा दें, पक्षियों को दाना डालें।
पितृपक्ष में क्या नहीं करना चाहिए
-पितृ पक्ष के दौरान खरीदारी न करें और न ही नए रंग के वस्त्र धारण करें।
-पितृ पक्ष में भूलकर भी शुभ कार्य की शुरुआत न करें। ऐसा करने से व्यक्ति को पितृ दोष लगता है।
-पितृपक्ष के दौरान तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
-पितृपक्ष में शराब का सेवन न करें।
-पितृ पक्ष के दौरान साग, सत्तू, चने की दाल, गाजर, मूली आदि चीजों का सेवन न करें।
-पितृपक्ष के दौरान भूलकर भी घर के बड़े-बुजुर्ग का अपमान न करें। परिवार में किसी को ठेस ना पहुचाएं।
-पशु-पक्षी और जीव-जंतु को न सताएं।
Comments are closed.