Pitru Paksha 2024 remedies for pitra dosha to get rid of problems पितृदोष होने पर मिलते हैं ये संकेत, जानें उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़
Pitra Dosha : पितृ पक्ष चल रहा है। इस दौरान पितरों की आत्माशांति और मोक्ष प्राप्ति के लिए श्राद्ध,तर्पण और पिंडदान के कार्य किए जाते हैं। श्राद्ध पक्ष की अवधि पितृदोष निवारण के लिए शुभ मानी जाती है। इस दौरान पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए कई उपाय किए जाते हैं। मान्यता है कि पितृ दोष होने पर व्यक्ति व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे आकस्मिक कष्ट, धन की तंगी,आध्यात्मिक कार्यों में बाधा, गृह-क्लेश, तरक्की में अड़चनें,विवाह में देरी,धन आगमन के मार्ग में अवरोध, शैक्षिक कार्यों में बाधा, आत्मबल की कमी ,वंश में रुकावट,डरावना सपना,मानसिक अशांति, परिवार के सदस्यों को अक्सर बीमार रहना,संघर्ष पूर्ण जीवन समेत कई परेशानियां पितृ दोष के लक्षण माने जाते हैं। आइए पितृ दोष से मुक्ति पाने के सरल उपायों के बारे में जानते हैं…
पितृ दोष से मुक्ति पाने के उपाय :
पितृ दोष निवारण के लिए श्राद्ध पक्ष में पितरों का तर्पण,पिंडदान,श्राद्ध और दान-दक्षिणा के कार्य अवश्य करना चाहिए।
पंडित धर्मेन्द्र झा के अनुसार, पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए पितृदोष निवारक कवच भी धारण किया जा सकता है।
पितृ दोष से राहत पाने के लिए तीर्थधाम में मृतजनों का पिंडदान करना अति शुभ माना जाता है।
इसके अलावा कौआ,चिड़िया,गाय और कुत्ते को हमेशा रोटी खिलाते रहना चाहिए। पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें।
पितृ दोष के निवारण के लिए जातक को राहुकाल में भगवान शिव की पूजा करना चाहिए। इसके अलावा प्रत्येक माह की अमावस्या तिथि को पितरों का तर्पण करना चाहिए।
पितृ दोष से राहत पाने के लिए श्राद्ध पक्ष में श्रीमद् भागवत गीता का पाठ करना भी शुभ फलदायी माना जाता है।
श्राद्ध पक्ष में पितरों के आत्मशांति के लिए जल,तर्पण और पिंडदान के साथ ही अपने पूर्वजों के प्रति सच्ची श्रद्धा भी रखें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.