Places in India from where the moon looks very beautiful you must Visit Here With Partner भारत की इन जगहों से चांद दिखता है बेहद खूबसूरत, दिल की बात कहने के लिए पार्टनर संग जाए, Travel news in Hindi
भारत में घूमने फिरने के लिए काफी जगह हैं, बात जब सनेसेट सनराइज की हो तो कुछ जगहों का नाम हमेशा ध्यान में आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत की उन जगहों के बारे में जहां से चांद बेहद खूबसूरत दिखाई देता है? आज यानी 20 अक्टूबर को करवाचौथ सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस मौके महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और फिर शाम के समय चांद को अर्घ्य देकर उपवास खोलती हैं। इस खास दिन पर हम आपको उन जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां से चांद सबसे सुंदर दिखाई देता है।
भारत की वह जगह जहां से चांद दिखता है सबसे सुंदर
मरीन ड्राइव- ऊंची लहरों को देखने और उनकी आवाज को एंजॉय करने के लिए मुंबई का मरीन ड्राइव बेस्ट हैं। यहां पर लोग शांति में समय बिताने के लिए जाते हैं। यहां बैठकर आप चंद्रमा की सुंदरता को निहार सकते हैं। अगर आप अपने पार्टनर को दिल की बात कहना चाहते हैं तो ये जगह बेस्ट है।
कच्छ- कच्छ एक ऐसी जगह है, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। रण उत्सव के दौरान तारों वाली रात में, सफेद रेत के बीच चांद को निहार सकते हैं। पुर्णिमा की रात को लोग यहां खासतौर पर जाना पसंद करते हैं। अपने पार्टनर के साथ आप भी इस जगह पर जा सकते हैं।
मनाली- मनाली हिमाचल का खूबसूरत हिल स्टेशन है। ये जगह हनीमून कपल्स के बीच भी काफी फेमस है। यहां से भी चांद बहुत खूबसूरत दिखाई देता है। चंद्रमा का खूबसूरत नजारा आपका मन मोह लेगा। इस खूबसूरत नजारे में आप अपने दिल की बात पार्टनर से आसानी से कह पाएंगे।
पुष्कर- पुष्कर में चांद बहुत ही सुंदर दिखाई देता है। पुष्कर झील के पास आप सुंदर चंद्रमा को निहार सकते हैं। इसके अलावा यहां पर श्री ब्रह्मा जी का इकलौता मंदिर भी है।

Comments are closed.