50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'Trade recalibration very challenging, worrisome': FM Sitharaman amid Trump’s global tariffs | India News Netflix की ये 5 सीरीज़ आपका भी घुमा देगी दिमाग, थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर हैं ये कहानियां Bihar News : राजधानी में महिला बैंककर्मी ने अधिकारी पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, जबरन शराब भी पिलाया Kanpur: चार दिन के प्रवास के बाद संघ प्रमुख भागवत एनई से अलीगढ़ रवाना Adi Kailash Yatra 2025 Villagers Opposed Shuttle Service From Jolingkong To Parvati Sarovar - Amar Ujala Hindi News Live Dead Body Of A Youth Found In The River - Damoh News Husband Killed His Wife Who Was Becoming A Hindrance In His Love Affair In Ajmer News Hindi - Amar Ujala Hindi News Live झज्जर में युवक किडनैप: स्कॉर्पियों में आए नकाबपोशों ने पहले युवक को पीटा, जबरन गाड़ी में बैठकर ले गए साथ Jairam Thakur On Cm Sukhu Advertisement More Than Two Crores To National Herald Newspaper Against The Rules - Amar Ujala Hindi News Live - Jairam Thakur:नेता प्रतिपक्ष बोले MI vs SRH Live Score: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, गेंदबाजी करने का लिया फैसला

PM मोदी ने लॉन्च किया जन समर्थन पोर्टल, जानें ​​​​​​​जनता के लिए कैसे है फायदेमंद

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में क्रेडिट लिंक्ड सरकारी योजनाओं के लिए राष्ट्रीय पोर्टल – जन समर्थ पोर्टल का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि जन केंद्रित शासन, सुशासन की दिशा में निरंतर प्रयास पिछले आठ वर्षों की पहचान है।  देश के आम जन के जीवन को आसान बनाना हो या देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करना हो, बीते 75 वर्षों में अनेक साथियों ने इसमें बहुत योगदान दिया है।  स्थायी आवास, बिजली, गैस, पानी, मुफ्त इलाज से गरीबों को वह सम्मान मिला, जिसके वे हकदार हैं।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने गरीब को सम्मान से जीने का अवसर दिया। पक्के घर, बिजली, गैस, पानी, मुफ्त इलाज जैसी सुविधाओं ने गरीब की गरिमा बढ़ाई, सुविधा बढ़ाई। कोरोना काल में मुफ्त राशन की योजना ने 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को भूख की आशंका से मुक्ति दिलाई।  बीते वर्षों में वित्त मंत्रालय और कॉरपोरेट मंत्रालय ने अपने कार्यों के द्वारा सही समय पर सही निर्णयों के द्वारा अपनी एक लीगसी बनाई है, एक बेहतरीन सफर तय किया है।आप सभी इस विरासत का हिस्सा हैं।

पीएम ने कहा कि हर पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना ये दायित्व हम पर है। अलग-अलग मंत्रालयों के अलग-अलग वेबसाइटों के चक्कर उसे लगाने से बेहतर कि वो भारत सरकार के एक पोर्टल तक पहुंचे, और उसकी समस्या का समाधान हो।आज जन समर्थ पोर्टल लांच किया गया है वो इसी लक्ष्य के साथ बढ़ाया गया है। आज 21वीं सदी का भारत पीपल सेंट्रिक गवर्नेंस अप्रोच के साथ आगे बढ़ा है। ये जनता ही है जिसने हमें अपनी सेवा के लिए यहां भेजा है इसलिए ये हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि हम जनता तक स्वयं पहुंचे।

क्या है जन समर्थ पोर्टल?
जन समर्थ पोर्टल (Jan Samarth Portal) सरकारी क्रेडिट योजनाओं को जोड़ने वाला एक वन-स्टॉप डिजिटल पोर्टल है। जन समर्थ पोर्टल सभी योजनाओं के अंत तक सुनिश्चित कवरेज करता है। जन समर्थ पोर्टल से 13 सरकारी स्कीम के तहत लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे और इससे सरकारी स्कीम के तहत लोन लेना आसान हो जाएगा।

जनता के लिए कैसे फायदेमंद है जन समर्थ पोर्टल?
प्रधानमंत्री द्वारा लांच किए गए जन समर्थ पोर्टल (Jan Samarth Portal) के जरिए लोगों को लोन लेने के लिए सुविधा आसान हो जाएगी। इस पोर्टल के जरिए  लोन के लिए आवेदन से लेकर उसकी मंजूरी तक, सब काम ऑनलाइन हो जाएंगे। पोर्टल के जरिए ही आप अपने लोन का करंट स्टेटस भी देख सकेंगे। इसके अलावा अगर लोन नहीं मिलता है तो आप इसी पोर्टल के जरिए उसकी शिकायत भी ऑनलाइन कर सकेंगे. इसके साथ ही शिकायत का निपटान 3 दिनों में अंदर हो जाएगा।

554900cookie-checkPM मोदी ने लॉन्च किया जन समर्थन पोर्टल, जानें ​​​​​​​जनता के लिए कैसे है फायदेमंद
Artical

Comments are closed.

‘Trade recalibration very challenging, worrisome’: FM Sitharaman amid Trump’s global tariffs | India News     |     Netflix की ये 5 सीरीज़ आपका भी घुमा देगी दिमाग, थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर हैं ये कहानियां     |     Bihar News : राजधानी में महिला बैंककर्मी ने अधिकारी पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, जबरन शराब भी पिलाया     |     Kanpur: चार दिन के प्रवास के बाद संघ प्रमुख भागवत एनई से अलीगढ़ रवाना     |     Adi Kailash Yatra 2025 Villagers Opposed Shuttle Service From Jolingkong To Parvati Sarovar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dead Body Of A Youth Found In The River – Damoh News     |     Husband Killed His Wife Who Was Becoming A Hindrance In His Love Affair In Ajmer News Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     झज्जर में युवक किडनैप: स्कॉर्पियों में आए नकाबपोशों ने पहले युवक को पीटा, जबरन गाड़ी में बैठकर ले गए साथ     |     Jairam Thakur On Cm Sukhu Advertisement More Than Two Crores To National Herald Newspaper Against The Rules – Amar Ujala Hindi News Live – Jairam Thakur:नेता प्रतिपक्ष बोले     |     MI vs SRH Live Score: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, गेंदबाजी करने का लिया फैसला     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088