Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
हेडलाइंस
Sikandra constituency election result 2025: Vinod Kumar Chaudhary of Congress and Prafull Manjhi of HAM (S) in a closely-fought battle | India News Lakhisarai Chunav Result 2025:लखीसराय सीट पर फैसला आज, डिप्टी Cm सिन्हा फिर से बनेंगे Mla? या बदलेगा समीकरण - Lakhisarai Chunav Result 2025: Congress Amresh Anish Is In The Fray Against Bjp Vijay Kuma... रुहेलखंड विश्वविद्यालय:94 मेधावियों को मिले मेडल, 113 शोधार्थियों को उपाधि; दीक्षांत समारोह की तस्वीरें - Meritorious Students Received Medals And 113 Research Scholars Received Degrees At The Rohilkh... Kotdwar:बगड़ीगाड में घास काट रही महिला को गुलदार ने मार डाला, घर से कुछ दूरी पर मिला शव - Kotdwar News Leopard Kills Woman In Baghdad Of Pokhara Block Panic Spreads Delhi News: सात साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के दोषी को 14 साल की सजा Baba Mahakal Woke Up At 4 Am To Give Darshan To Devotees Bhasma Aarti - Madhya Pradesh News Rajasthan News:राजस्थान में बढ़ी सर्दी; न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे, सुबह-शाम ठिठुरन और दिन में सुहानी धूप - Rajasthan News: Cold Wave Grips Rajasthan; Temperatures Dip Below Normal हिमाचल प्रदेश:ईवीएम गार्द के आठ पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद, सभी निलंबित; लाइनहाजिर किए; बिलासपुर का मामला - Hp Bilaspur Eight Evm Guard Policemen Absent From Duty All Suspended Placed Under Suspension IND vs SA: कोलकाता टेस्ट में कैसा रहेगा पांचों दिन का मौसम का हाल, क्या बारिश डालेगी खलल; जानें वेदर रिपोर्ट Delhi Red Fort Blast: दिल्ली ब्लास्ट से दहला फिल्मी सितारों का दिल, रवीना से थलापति विजय तक ने जाहिर की चिंता

PM मोदी ने पुतिन के जिस घर में किया था डिनर, वो कितना आलीशान है, अंदर रेलवे स्टेशन भी है


Novo-Ogaryovo residence of Putin- India TV Hindi

Image Source : AP
Novo-Ogaryovo residence of Putin

Vladimir Putin House Novo-Ogaryovo: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस यात्रा कई मायनों में खास रही है। दोनों देशों के बीच व्यापार, आर्थिक संबंधों को मजबूत करने जैसे तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने उनके निजी घर भी गए। पुतिन के घर का नाम नोवो-ओगारियोवो है और यह कई मायनों में शानदार और ऐतिहासिक है। इसी घर में पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने डिनर भी किया। इस दौरान पुतिन के शानदार घर की तस्वीरें भी सामने आईं जिन्हें पूरी दुनिया ने देखा। नोवो-ओगारियोवो को सिर्फ एक घर नहीं कहा जा सकता यह अपने आप में आधुनिक सुविधाओं से लैस किला है। तो चलिए आपको पुतिन के इस लग्जरी घर के बारे में बताते हैं।

कौन जा चुका है नोवो-ओगारियोवो

सबसे पहले यह जान लीजिए कि पीएम नरेंद्र मोदी से पहले भी पुतिन दुनिया के दूसरे नेताओं को भी अपने घर नोवो-ओगारियोवो में आमंत्रित कर चुके हैं। 2002 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश और उनकी पत्नी लॉरा ने पुतिन से इसी घर में मुलाकात की थी। इसके बाद वो 2005 में भी इस घर में मेहमान बनकर आए थे। इसी तरह 2009 में बराक ओबामा भी पुतिन से मिलने इसी घर में आए थे।

कब बना नोवो-ओगारियोवो

नोवो-ओगारियोवो अपने आप में ऐतिहासिक है। सोवियत काल के दौरान यह एक गेस्ट हाउस था। यहां पर विदेशी मेहमान रहते थे। इस भवन को 19वीं शताब्दी में किंग अलेक्जेंडर तृतीय के भाई ग्रैंड ड्यूक सर्गेई एलेक्जेंड्रोविच के आदेश पर बनाया गया था। शुरू से यह घर राजसी ठाठ-बाट का पहचान था लेकिन बाद में वक्त से साथ यहां मेहमान आने लगे और अब यह राष्ट्रपति पुतिन का घर है। 

पुतिन को मिला गिफ्ट

नोवो-ओगारियोवो मॉस्को से सिर्फ 30 मिनट की दूरी पर है। व्लादिमीर पुतिन जब पहली बार रूस के राष्ट्रपति बने थे तो उसके बाद साल 2000 में नोवो-ओगारियोवो उनका आधिकारिक आवास बना था। इसके बाद साल 2008 में जब उनका दूसरा कार्यकाल खत्म हुआ तो उन्हें यह आवास गिफ्ट कर दिया गया था। इसके बाद से ही पुतिन यहां रहते हैं। यह घर मॉस्को के शोर-शराबे से दूर है और अक्सर पुतिन यहीं से अपने ऑफिस का काम भी करते हैं।  

vladimir putin

Image Source : AP

vladimir putin

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का घर नोवो-ओगारियोवो बेहद सुरक्षित है। इसकी सुरक्षा के लिए खास इंतजाम भी किए गए हैं। इस घर के चारों तरफ छह मीटर ऊंची दीवार बनाई गई है। यहां 24 घंटे 43 छोटे प्लेन तैनात रहते हैं। इन प्लेन में 300 से ज्यादा लोग यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा यहां 15 स्पेशल हेलीकॉप्टर भी हमेशा मौजूद रहते हैं। इनमें से हर एक हेलीकॉप्टर की कीमत 8 हजार करोड़ से भी ज्यादा है। यहां एक प्राइवेट रेलवे स्टेशन भी है। यहां सुरक्षा के लिए ऊंची बाड़बंदी की गई है साथ ही निगरानी के लिए हर 10 मीटर पर CCTV कैमरे लगे हैं।

सिर्फ मरम्मत में लगते हैं इतने हजार करोड़ 

नोवो-ओगारियोवो की नई इमारत को 1950 के दशक में बनाया गया। नई बिल्डिंग को सोवियत यूनियन के प्रीमियर रहे जॉर्जी मैलेनकोव के आदेश पर बनाया गया था। इस घर की कीमत का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि सिर्फ इसकी मरम्मत के लिए 4 हजार करोड़ रुपए लगते हैं। यह दावा पुतिन के कट्टर दुश्मन रहे एलेक्सी नवलनी ने किया था।

बेमिसाल है यहां की खूबसूरती

लाइव इओ की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास नोवो-ओगारियोवो में साल 2022 में हेलीकॉप्टरों की लैंडिंग के लिए हैलीपैड, एक गेस्ट हाउस, एक स्विमिंग पूल और एक ओपन-एयर थिएटर बनाया गया था। इसके आस-पास एक का इलाका जंगल और नदियों से घिरा हुआ है। इसके अलावा यहां एक बड़ा सा मैदान भी है। नोवो-ओगारियोवो में पुतिन के लिए स्पेशल स्पोर्ट्स और हेल्थ कॉम्प्लेक्स भी हैं। यहां निजी अस्पताल के साथ-साथ छह मंजिला रिसेप्शन बिल्डिंग और स्केटिंग के लिए एक आइस रिंक भी है।

यह भी पढ़ें: 

रूस ने PM नरेंद्र मोदी की यात्रा को बताया ऐतिहासिक, जानिए अब क्या करने वाले हैं दोनों देश

पुतिन से आग्रह करके भारत चाहे तो रोकवा सकता है यूक्रेन युद्ध, अमेरिका ने माना PM मोदी में है ये क्षमता

Latest World News





Source link

1173910cookie-checkPM मोदी ने पुतिन के जिस घर में किया था डिनर, वो कितना आलीशान है, अंदर रेलवे स्टेशन भी है
Artical

Comments are closed.

Sikandra constituency election result 2025: Vinod Kumar Chaudhary of Congress and Prafull Manjhi of HAM (S) in a closely-fought battle | India News     |     Lakhisarai Chunav Result 2025:लखीसराय सीट पर फैसला आज, डिप्टी Cm सिन्हा फिर से बनेंगे Mla? या बदलेगा समीकरण – Lakhisarai Chunav Result 2025: Congress Amresh Anish Is In The Fray Against Bjp Vijay Kumar Sinha     |     रुहेलखंड विश्वविद्यालय:94 मेधावियों को मिले मेडल, 113 शोधार्थियों को उपाधि; दीक्षांत समारोह की तस्वीरें – Meritorious Students Received Medals And 113 Research Scholars Received Degrees At The Rohilkhand University     |     Kotdwar:बगड़ीगाड में घास काट रही महिला को गुलदार ने मार डाला, घर से कुछ दूरी पर मिला शव – Kotdwar News Leopard Kills Woman In Baghdad Of Pokhara Block Panic Spreads     |     Delhi News: सात साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के दोषी को 14 साल की सजा     |     Baba Mahakal Woke Up At 4 Am To Give Darshan To Devotees Bhasma Aarti – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan News:राजस्थान में बढ़ी सर्दी; न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे, सुबह-शाम ठिठुरन और दिन में सुहानी धूप – Rajasthan News: Cold Wave Grips Rajasthan; Temperatures Dip Below Normal     |     हिमाचल प्रदेश:ईवीएम गार्द के आठ पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद, सभी निलंबित; लाइनहाजिर किए; बिलासपुर का मामला – Hp Bilaspur Eight Evm Guard Policemen Absent From Duty All Suspended Placed Under Suspension     |     IND vs SA: कोलकाता टेस्ट में कैसा रहेगा पांचों दिन का मौसम का हाल, क्या बारिश डालेगी खलल; जानें वेदर रिपोर्ट     |     Delhi Red Fort Blast: दिल्ली ब्लास्ट से दहला फिल्मी सितारों का दिल, रवीना से थलापति विजय तक ने जाहिर की चिंता     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088