Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
‘Deplorable act’: Akhilesh Yadav 'fact-checks' BJP leader's 'Pakistani MP' post with Fadnavis photo | India News Ujjain News: Flames Of Stubble Reached Delhi-mumbai Railway Track, Three Trains Delayed - Madhya Pradesh News Girija Vyas Passed Away: पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का निधन, पूजा के दौरान लगी आग में झुलस गईं थीं Cm Nayab Singh Saini Meeting On Water Dispute - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि, कई जगह अंधड़, लाहौल में गिरा हिमखंड; जानें मौसम अपडेट सीजन के बीच में बाहर हुआ घातक खिलाड़ी, इस टीम की ताकत हो गई आधी! लगा तगड़ा झटका फीका रहा अजय देवगन का जादू? महज इतने करोड़ पर सिमटी 'रेड-2' की ओपनिंग, ये रहा BO कलेक्शन BLDC वाले पंखे क्या होते हैं? तूफानी रफ्तार के साथ-साथ गर्मियों में बचाएंगे बिजली बिल LPG Price Cut: सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, कीमतों में 17 रुपये तक की कटौती, चेक करें अपने शहर का नया भाव फिरोजपुर में एनआईए की रेड

PM Modi ने JMM, कांग्रेस और RJD को बताया घुसपैठिया गठबंधन, बोले- ये आपकी रोटी, बेटी और माटी छीन रहे हैं

PM Modi in Jharkhand: झारखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन पर करारा प्रहार किया, उन्होंने झारखंड के गढ़वा में एक आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके साथ जहाँ जहाँ भी झूठ बोलकर सत्ता में आये हैं उस राज्य को इन्होंने बर्बाद कर दिया है, JMM-कांग्रेस-RJD ने तुष्टिकरण की नीति को चरम पर पहुंचा दिया है। ये तीनों दल सामाजिक ताना-बाना तोड़ने पर आमादा हैं, ये तीनों दल घुसपैठिया समर्थक हैं।ये आपकी रोटी भी छीन रहे हैं, ये आपकी बेटी भी छीन रहे हैं और ये आपकी माटी को भी हड़प रहे हैं। आप सबको इस घुसपैठिया गठबंधन को अपने एक वोट से उखाड़ फेकना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपने कुछ महीने पहले दिल्ली में लगातार तीसरी बार भाजपा-एनडीए सरकार बनाई। अब झारखंड में विधानसभा का चुनाव है, हम सभी को मिलकर यहां भाजपा-एनडीए के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार बनानी है। मैं आज आप सबका आशीर्वाद मांगने आया हूं। आज झारखंड में हर तरफ एक ही गूंज है, ‘रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-एनडीए की सरकार’। उन्होंने कहा इस समय छठ का उत्साह भी चारों तरफ दिख रहा है। मैं छठी मैया की उपासना करने वालों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।

BJP झारखंड के संकल्प पत्र की तारीफ 

पीएम ने कहा झारखंड में ये चुनाव ऐसे समय हो रहे हैं, जब पूरा देश ‘विकसित भारत’ के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है यानी आने वाले 25 वर्ष देश और झारखंड के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे और झारखंड भी तब 50 वर्ष का होने वाला होगा। भाजपा, झारखंड की सुविधा, सुरक्षा, स्थिरता व समृद्धि की गांरटी के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। मैं झारखंड भाजपा को बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि कल झारखंड भाजपा ने बहुत ही शानदार संकल्प पत्र जारी किया है।

संकल्प पत्र में किये वादे मोदी ने गिनाये 

मोदी ने कहा- ये संकल्प पत्र रोटी-बेटी-माटी के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित है।माताओं, बहनों, बेटियों के कल्याण के लिए झारखंड भाजपा के संकल्प पत्र में अनेक संकल्प लिए गए हैं। ‘गोगो दीदी योजना’ के तहत हर महीने माताओं-बहनों को 2,100 रुपये दिए जाएंगे। गरीब परिवार की माताओं-बहनों को उज्ज्वला योजना के तहत पहले गैस कनेक्शन दिए गए, अब झारखंड में बनने जा रही भाजपा सरकार 500 रुपये में गैस सिलेंडर देगी इसके साथ अगले साल दीपावली और रक्षाबंधन पर दो मुफ्त सिलेंडर भी देगी।हम ईमानदारी से झारखंड के विकास की हर कोशिश कर रहे हैं।

जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी ने झारखंड के युवाओं के साथ धोखा ही किया

पीएम ने कहा जब यहां आप लोग डबल इंजन की सरकार बनाएंगे, तो राज्य का विकास भी डबल तेजी से होने लगेगा।झारखंड के नौजवानों में टैलेंट की कमी नहीं है। ये हमारे झारखंड के बेटे और बेटियां खेल के मैदान में झारखंड का जज्बा दिखाते हैं। झारखंड के युवाओं का सामर्थ्य बढ़े, उन्हें नए अवसर मिलें ये सरकार की जिम्मेदारी होती है, लेकिन जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी ने झारखंड के युवाओं के साथ धोखा ही किया है। इन्होंने (जेएमएम-कांग्रेस) झारखंड के नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन वादा पूरा नहीं किया। भर्तियों में धांधली, पेपर लीक जैसे यहां का उद्योग बन गया है। सिपाही भर्ती के दौरान जेएमएम सरकार की लापरवाही के कारण कई नौजवाओं की दुखद मृत्यु हो गई।

PM ने कसा तंज – आज कल अफवाहें फैलाने का बड़ा उद्योग चल पड़ा है

मोदी बोले अब झारखंड भाजपा ने इस स्थिति को बदलने का निर्णय लिया है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद करीब 3 लाख सरकारी पदों को पारदर्शी तरीके से भरा जाएगा।आज कल अफवाहें फैलाने का बड़ा उद्योग चल पड़ा है। कुछ लोग भांति-भांति की दुकानें खेलकर बैठे हैं और अफवाह फैलाने का माल बेच रहे हैं। आपको ऐसी किसी भी अफवाह में नहीं आना है।आजादी के बाद ही कांग्रेस की राजनीति का बहुत बड़ा आधार रहा है- जनता से झूठ बोलना, जनता को धोखा देना। ये झूठे वादे करके मतदाताओं को धोखा देते हैं। हमारे नागरिकों की आंख में धूल झोंक देते हैं। अभी हालही में ​हरियाणा ने इन्हें सबक सिखाया है।

कांग्रेस पर अटैक,परिवारवाद पर भी निशाना  

मोदी ने कहा  कांग्रेस और उसके साथी जहां-जहां भी झूठ बोलकर सत्ता में आए हैं, उस राज्य को उन्होंने बर्बाद कर दिया है। कांग्रेस के जो अध्यक्ष हैं, उन्होंने भी मान लिया है कि कांग्रेस झूठी गारंटी देती है। पता नहीं कैसे खड़गे जी के मुंह से जाने-अनजाने में सच निकल गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जो ये अनाप-शनाप घोषणाएं हैं, ये राज्यों को दिवालिया कर देंगी। झारखंड का एक और बहुत बड़ा दुश्मन है और वह है- परिवारवाद।

ऐसे स्वार्थी दलों को अच्छे से सबक सिखाना है

गठबंधन पर हमला करते हुए मोदी बोले- JMM-कांग्रेस-RJD, ये तीनों दल घोर परिवारवादी हैं। ये लोग चाहते हैं कि सत्ता की चाबी केवल इन्हीं के परिवार के पास रहे। चंपई सोरेन जी के साथ इन लोगों (JMM) ने क्या किया, इन लोगों ने एक आदिवासी बेटे को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जिनके लिए अपने परिवार से बड़ा कुछ नहीं है, वो आप लोगों की परवाह क्या ही करेंगे। ऐसे स्वार्थी दलों को अच्छे से सबक सिखाना है।

भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को खोखला करता है

मोदी ने कहा भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को खोखला करता है। भ्रष्टाचार, गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी को सबसे ज्यादा दुखी करता है, बर्बाद कर देता है। झारखंड ने तो बीते 5 सालों में देखा है कि कैसे JMM-कांग्रेस-RJD सरकार ने भ्रष्टाचार किया है। मुख्यमंत्री हो, मंत्री हो, विधायक हो, सांसद हो, ऐसा कोई बचा नहीं जिन पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप नहीं हैं। JMM-कांग्रेस-RJD ने तुष्टिकरण की नीति को चरम पर पहुंचा दिया है।

ये तीनों दल सामाजिक ताना-बाना तोड़ने पर आमादा हैं

प्रधानमंत्री ने घुसपैठ को लेकर हमला करते हुए कहा कि ये तीनों दल सामाजिक ताना-बाना तोड़ने पर आमादा हैं, ये तीनों दल घुसपैठिया समर्थक हैं। बांग्लादेशी घुसपैठियों के वोट पाने के लिए ये इन घुसपैठियों को पूरे झारखंड में बसा रहे हैं। ये आपकी रोटी भी छीन रहे हैं, ये आपकी बेटी भी छीन रहे हैं और ये आपकी माटी को भी हड़प रहे हैं। अगर जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी की यही कुनीति जारी रही, तो झारखंड में आदिवासी समाज का दायरा सिकुड़ जाएगा। ये आदिवासी समाज और देश की सुरक्षा दोनों के लिए बड़ा खतरा है, इसलिए इस घुसपैठिया गठबंधन को अपने एक वोट से उखाड़ फेकना है।

ये आपकी रोटी भी छीन रहे हैं, ये आपकी बेटी भी छीन रहे हैं और ये आपकी माटी को भी हड़प रहे हैं। अगर जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी की यही कुनीति जारी रही, तो झारखंड में आदिवासी समाज का दायरा सिकुड़ जाएगा।

ये आदिवासी समाज और देश की सुरक्षा दोनों के लिए बड़ा खतरा है, इसलिए इस घुसपैठिया… pic.twitter.com/Tn89sMOR5c

— BJP (@BJP4India) November 4, 2024

आजादी के बाद से ही कांग्रेस की राजनीति का बहुत बड़ा आधार रहा है- जनता से झूठ, जनता को धोखा।

ये झूठे वादे करके मतदाताओं को धोखा देते हैं। हमारे नागरिकों की आंख में धूल झोंक देते हैं। अभी हालही में हरियाणा ने इन्हें सबक सिखाया है।

– पीएम श्री @narendramodi

पूरा देखें:… pic.twitter.com/s8d02RAibE

— BJP (@BJP4India) November 4, 2024

 

1825870cookie-checkPM Modi ने JMM, कांग्रेस और RJD को बताया घुसपैठिया गठबंधन, बोले- ये आपकी रोटी, बेटी और माटी छीन रहे हैं
Artical

Comments are closed.

‘Deplorable act’: Akhilesh Yadav ‘fact-checks’ BJP leader’s ‘Pakistani MP’ post with Fadnavis photo | India News     |     Ujjain News: Flames Of Stubble Reached Delhi-mumbai Railway Track, Three Trains Delayed – Madhya Pradesh News     |     Girija Vyas Passed Away: पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का निधन, पूजा के दौरान लगी आग में झुलस गईं थीं     |     Cm Nayab Singh Saini Meeting On Water Dispute – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि, कई जगह अंधड़, लाहौल में गिरा हिमखंड; जानें मौसम अपडेट     |     सीजन के बीच में बाहर हुआ घातक खिलाड़ी, इस टीम की ताकत हो गई आधी! लगा तगड़ा झटका     |     फीका रहा अजय देवगन का जादू? महज इतने करोड़ पर सिमटी ‘रेड-2’ की ओपनिंग, ये रहा BO कलेक्शन     |     BLDC वाले पंखे क्या होते हैं? तूफानी रफ्तार के साथ-साथ गर्मियों में बचाएंगे बिजली बिल     |     LPG Price Cut: सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, कीमतों में 17 रुपये तक की कटौती, चेक करें अपने शहर का नया भाव     |     फिरोजपुर में एनआईए की रेड     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088