Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Hanumangarh: Thief Snatches Purse Containing 21 Tola Gold & Phones, Jumps Off Moving Train; Case Registered - Hanumangarh News Flight To Ayodhya Leaves From Hisar, Pm Lashes Out At Congress In Haryana, Says- Baba Saheb Ambedkar Insulted - Amar Ujala Hindi News Live Ambedkar Jayanti Cm Sukhu Unveiled Ambedkar Statue In Hamirpur Inaugurated These Various Works - Amar Ujala Hindi News Live ये भारतीय बल्लेबाज तोड़ सकता है क्रिस गेल की 175 रनों की पारी का रिकॉर्ड, खुद किया बड़ा खुलासा सलमान खान को फिर मिली धमकी, वर्ली पुलिस ने दर्ज किया मामला DoT का Airtel, Jio, Vi, BSNL को नया आदेश, मांगी ये अहम जानकारी Post Office में जमा करें ₹5,00,000 और पाएं ₹2,24,974 का फिक्स ब्याज, जानें स्कीम की डिटेल्स Video : Six Month Old Child Died In Phagwara Doctor Ruckus By Parents - Amar Ujala Hindi News Live कैसे कर पाएगा PSL, IPL की बराबरी? शतक बनाने वाले खिलाड़ी को इनाम में दिया हेयर ड्रायर, सुरक्षा कर्मियों से कम दर्शक पहुंचे मैच देखने! M3M Foundation Champions Rural Empowerment at Kisan Kumbh 2025

Pm Modi Bihar Visit: Lalu Yadav And Tejashwi Yadav Target Pm Narendra: Nda, Rjd, Bhagalpur, Bihar News – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar News:पीएम मोदी के दौरे पर लालू बोले


PM Modi Bihar Visit: Lalu Yadav and Tejashwi Yadav target PM Narendra: NDA, RJD, Bhagalpur, Bihar News

पीएम मोदी पर लालू ने साधा निशाना।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार आ रहे हैं। उनके बिहार दौरे को लेकर सियासत गरमा गई है। विपक्ष लगातार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और पीएम मोदी पर हमला बोल रहे हैं। पीएम के आने से पहले ही राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने उनपर जमकर हमला बोला है। लालू ने कहा कि प्रधानमंत्री आज बिहार आ रहे हैं। इसलिए आज बिहार में झूठ और जुमलों की बरसात होगी।चुनावी वर्ष है इसलिए लोगों को भ्रमित करने के लिए केंद्र की देशभर की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन अब दिखावटी रूप से बिहार से होगा लेकिन बिहार को कुछ नहीं मिलेगा, ना ये देंगे। 

Trending Videos

फिर से धोखा देने बिहार आ रहे पीएम

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि वह झूठे वादे कर फिर से धोखा देने बिहार आ रहे हैं। तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि बिहार में चुनाव होने वाले हैं। इस साल बिहार में चुनाव होंगे। मैंने कहा था कि दिल्ली चुनाव के बाद सब लोग बिहार की ओर बढ़ेंगे। यह अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री आ रहे हैं। लेकिन जब वह आते हैं, तो वह झूठे वादे करते हैं, बिहार के लोगों को धोखा देते हैं। किसानों के लिए कुछ नहीं किया गया है। वह कहते थे कि वह किसानों की आय दोगुनी करेंगे। मुद्रास्फीति ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। बिहार को बजट में धोखा दिया गया है।

वह केवल जनता को भ्रमित करने आ रहे हैं

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार ने एनडीए को 20 साल तक दो-इंजन की सरकार चलाने का मौका दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 साल से केंद्र में हैं। नीतीश कुमार 20 साल से मुख्यमंत्री हैं। साक्षरता, प्रति व्यक्ति आय और प्रति व्यक्ति निवेश के मामले में बिहार सबसे नीचे है। किसानों की आय के मामले में भी बिहार सबसे नीचे है। बेरोजगारी, पलायन, गरीबी में बिहार नंबर एक है। बिहार में किसानों की समस्या अन्य राज्यों की समस्या से ज्यादा है। बिहार में किसान मर रहे हैं। इनलोगों ने किसानों के कुछ नहीं किया। इन सब चीजों की इन्हें परवाह नहीं है। इन्हें बस वोट से मतलब है। इन्हें बिहारियों से मतलब नहीं है। बिहार आएंगे तो लिट्टी चोखा खाएंगे। मधुबनी पेंटिंग देखेंगे। 11 साल से आप प्रधानमंत्री हैं लेकिन अब तक बिहार को विशेष पैकेज नहीं दिया है। वह केवल जनता को भ्रमित करने आ रहे हैं। 

पीएम मोदी आज भागलपुर में सभा को संबोधित करेंगे 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। इस दौरान वह पूर्णिया एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे और फिर भागलपुर पहुंचकर किसान सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद यह उनका पहला बिहार दौरा होगा, जिसे लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। भागलपुर में कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत करीब 22 हजार करोड़ रुपये की राशि 9.8 करोड़ किसानों के खाते में भेजी जाएगी।



Source link

2478900cookie-checkPm Modi Bihar Visit: Lalu Yadav And Tejashwi Yadav Target Pm Narendra: Nda, Rjd, Bhagalpur, Bihar News – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar News:पीएम मोदी के दौरे पर लालू बोले
Artical

Comments are closed.

Hanumangarh: Thief Snatches Purse Containing 21 Tola Gold & Phones, Jumps Off Moving Train; Case Registered – Hanumangarh News     |     Flight To Ayodhya Leaves From Hisar, Pm Lashes Out At Congress In Haryana, Says- Baba Saheb Ambedkar Insulted – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ambedkar Jayanti Cm Sukhu Unveiled Ambedkar Statue In Hamirpur Inaugurated These Various Works – Amar Ujala Hindi News Live     |     ये भारतीय बल्लेबाज तोड़ सकता है क्रिस गेल की 175 रनों की पारी का रिकॉर्ड, खुद किया बड़ा खुलासा     |     सलमान खान को फिर मिली धमकी, वर्ली पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     DoT का Airtel, Jio, Vi, BSNL को नया आदेश, मांगी ये अहम जानकारी     |     Post Office में जमा करें ₹5,00,000 और पाएं ₹2,24,974 का फिक्स ब्याज, जानें स्कीम की डिटेल्स     |     Video : Six Month Old Child Died In Phagwara Doctor Ruckus By Parents – Amar Ujala Hindi News Live     |     कैसे कर पाएगा PSL, IPL की बराबरी? शतक बनाने वाले खिलाड़ी को इनाम में दिया हेयर ड्रायर, सुरक्षा कर्मियों से कम दर्शक पहुंचे मैच देखने!     |     M3M Foundation Champions Rural Empowerment at Kisan Kumbh 2025     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088