Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

PNB के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, ध्यान नहीं दिया तो खाते से हमेशा कटते रहेंगे पैसे


punjab national bank, punjab national bank minimum balance, punjab national bank minimum balance lim

Photo:PTI मिनिमम बैलेंस मेनटेन नहीं किया तो खाते से कटेंगे पैसे

PNB News: मार्केट कैप के लिहाज से पंजाब नेशनल बैंक (PNB), देश का तीसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। ग्राहकों के लिहाज से भी पीएनबी भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंकों की लिस्ट में शामिल है, जिसके पास करोड़ों ग्राहक हैं और हजारों ब्रांच का तगड़ा नेटवर्क है। अगर आप पीएनबी के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को कई तरह के सेविंग्स अकाउंट खोलने की सुविधा देता है। पीएनबी में आप एक बेसिक सेविंग्स अकाउंट खुलवाने के अलावा, पीएनबी उन्नति सेविंग फंड अकाउंट भी खुलवा सकते हैं। इसके साथ ही, पीएनबी में प्रूडेंट स्वीप खाता भी खुलवाया जा सकता है।

मिनिमम बैलेंस मेनटेन नहीं किया तो खाते से कटेंगे पैसे

अन्य बैंकों की तरह पीएनबी भी अपने ग्राहकों को कई तरह की सुविधाएं देता है और इसके लिए ग्राहकों से सर्विस चार्ज वसूलता है। इतना ही नहीं, पीएनबी कई मामलों में अपने ग्राहकों से जुर्माना भी वसूलता है। जी हां, अगर आप अपने बचत खाते में मिनिमम बैलेंस मेनटेन नहीं रखते हैं तो इसके लिए पीएनबी आपके खाते से डायरेक्ट पैसे काट सकता है। आज हम यहां जानेंगे कि मिनिमम बैलेंस मेनटेन न रखने की स्थिति में पीएनबी कितना जुर्माना वसूलता है।

किस बचत खाते के लिए कितनी है लिमिट

पीएनबी के बेसिक बचत खातों के लिए मिनिमम बैलेंस मेनटेन रखने की कोई जरूरत नहीं है। हालांकि, पीएनबी प्रूडेंट स्वीप खाते में आपको कम से कम 25,000 रुपये जमा रखना अनिवार्य है, वरना आपसे जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा, पीएनबी उन्नति सेविंग फंड अकाउंट के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से अलग-अलग लिमिट है। अगर आपका खाता एक रूरल एरिया वाले ब्रांच में है तो आपको कम से कम 500 रुपये रखने होंगे। सेमी-अर्बन क्षेत्र वाले खाते के लिए ये लिमिट 1000 रुपये और अर्बन तथा मेट्रो क्षेत्र वाले खाते लिए ये 2000 रुपये है। अगर आप अपने पीएनबी खाते के लिए ये मिनिमम बैलेंस की लिमिट को मेनटेन नहीं रखते हैं तो बैंक डायरेक्ट आपके खाते से जुर्माने की रकम काट लेगा।

Latest Business News





Source link

2332770cookie-checkPNB के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, ध्यान नहीं दिया तो खाते से हमेशा कटते रहेंगे पैसे
Artical

Comments are closed.

13 die as Gujarat bridge collapses, 6 vehicles fall into Mahi river | India News     |     Bihar Band : Rjd Party Activists Created Ruckus Bihar Bandh Glimpse Of Jungle Raj Hajipur Bihar Vaishali News – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar Bandh :बिहार बंद में कार्यकर्ताओं ने जमकर मचाया उत्पात, लोगों ने कहा     |     Aligarh Road Accident: स्टीयरिंग फेल, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 12 घायल, कई की हालत नाजुक     |     Cm Residence Will Not Be Renovated – Delhi News     |     A Trolley Collided With A Divider On The New Garoth Road – Madhya Pradesh News     |     Pali News: Flight Lieutenant Rishipal Singh Martyred In Jaguar Fighter Jet Crash, Last Rites On Thursday – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Weather Forecast: More Than 1,200 Houses Damaged In The Disaster, People Still Missing In Mandi – Amar Ujala Hindi News Live     |     दीप्ति शर्मा ने रच दिया इतिहास, पाकिस्तान के प्लेयर को पीछे छोड़ बन गई नंबर 1     |     Wondrous Wednesday: बॉलीवुड की 1200 करोड़ी फिल्म देगी मार्वल और डिज्नी टक्कर, पहली ही झलक में दिल दे बैठे लोग     |     MEA on PM Modi’s visit to Namibia     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088