Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
सरकारी कर्मचारियों के लिए अपडेट, मिनिमम 10 साल की सर्विस पर मिलेगा UPS का एक्स्ट्रा बेनिफिट, वित्त मंत्रालय का आदेश जारी, जानें डिटेल्स India Shines - Sudha Reddy Becomes Miss World's First Global Ambassador Max India Limited's Rights Issue: 1.45 Times Oversubscription Signals Strong Investor Confidence Bihar News: Smoke Started Coming Out Of Kosi Express Train: Train Stopped By Pulling The Chain: Saharsa, Train - Amar Ujala Hindi News Live Allahabad High Court Live: Cji Inaugurated The Advocate Chamber And Multi-level Parking, Cm Yogi Was Also Pre - Amar Ujala Hindi News Live Ankita Bhandari Murder Case 40 Thousand Phone Numbers And 800 Cctvs Investigated Vip Secret Still Mark - Amar Ujala Hindi News Live Indore: इंदौर में धूमधाम से मनी देवी अहिल्या की जयंती, महिलाएं निकली भजन गाते हुए, अहिल्या परिक्रमा भी की Rajasthan: Nadda To Visit Jaipur Today For Devi Ahilya's 300th Birth Anniversary, Focus On Women Empowerment - Amar Ujala Hindi News Live कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे CM सैनी: अहिल्या भाई होल्कर जयंती समारोह में करेंगे शिरकत, बसें न मिलने से यात्री परेशान Himachal: सरकार ने गेहूं बीज के दाम किए तय, जल्द होगा किसानों को लंबित राशि का भुगतान

Police Arrested Three Criminals During Encounter In Sultanpur One Injured After Being Shot In Right Leg – Amar Ujala Hindi News Live


यूपी के सुल्तानपुर में शुक्रवार रात करीब 2 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। इस दौरान पुलिस घायल सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। घायल बदमाश किशोर के अपहरण के मामले में फरार चल रहा था। 

Trending Videos

मामला अखंड नगर थाना क्षेत्र के चंदीपुर कुंदा भैरोपुर गांव का है। गांव निवासी श्रीराम यादव ने बीती 30 मार्च को केस दर्ज कराया था। इसमें कहा कि वह परिवार के साथ रात को घर में सो रहे थे। इसी समय चार पहिया वाहन से सात-आठ नकाबपोश उनके घर पहुंचे। बदमाशों ने उन्हें रस्सी से बांध दिया। इसके बाद बेटे शिवम (15) को लेकर चले गए। बदमाशों के जाने के बाद शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हुए। 

रंजिश में बेटे को अगवा करने का आरोप

ग्रामीणों ने डायल 112 पर फोन करके सूचित किया। गांव पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। लेकिन, बदमाशों का सुराग नहीं लगा। श्रीराम यादव ने गांव के लाल बहादुर निषाद पर पुत्र को अगवा करने का आरोप लगाया। श्रीराम के मुताबिक, आरोपी से उनका लेन-देन का विवाद चल रहा है। रंजिश में बेटे को अगवा कर लिया। 

यह भी पढ़ेंः- गर्मी में रामलला के लिए विशेष भोग: अर्पित किया जा रहा मधुपर्क…दही, लस्सी व फलों का जूस; गर्भगृह में लगे कूलर

एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कुछ घंटे में ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया था। इस क्रम में पुलिस की विवेचना में पांच नाम सामने आए। इसमें एक माह पूर्व पहली गिरफ्तारी में कादीपुर के पलियागोलपुर निवासी रजनीश उर्फ कल्लू निषाद की हुई। उसे राहुल नगर से मुड़िलाडीह रोड से पकड़ा गया था। 

मुठभेड़ में बदमाश अंगद यादव को गिरफ्तार किया गया

करीब 20 दिन पूर्व विपिन यादव उर्फ पांडेय, अंकुर यादव और आशीष यादव उर्फ कल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनके पास से अपहरण में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार, अपहृत बालक का आईफोन 13 प्रो मैक्स और बार कोड बनाने में इस्तेमाल किया गया सैमसंग A05 मोबाइल बरामद किया गया था। बीती रात मुठभेड़ में बदमाश अंगद यादव को गिरफ्तार किया गया है। 

अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि अंगद अपने साथियों के साथ रायपुर से भिलारा की ओर जा रहा है। रास्ते में सजनपुर गांव में पुलिस ने इसकी घेराबंदी की। घेराबंदी करने पर इसने और दो अन्य साथियों ने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त अंगद यादव के पैर में गोली लगी है। इसके साथ अन्य दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 



Source link

2721930cookie-checkPolice Arrested Three Criminals During Encounter In Sultanpur One Injured After Being Shot In Right Leg – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

सरकारी कर्मचारियों के लिए अपडेट, मिनिमम 10 साल की सर्विस पर मिलेगा UPS का एक्स्ट्रा बेनिफिट, वित्त मंत्रालय का आदेश जारी, जानें डिटेल्स     |     India Shines – Sudha Reddy Becomes Miss World’s First Global Ambassador     |     Max India Limited’s Rights Issue: 1.45 Times Oversubscription Signals Strong Investor Confidence     |     Bihar News: Smoke Started Coming Out Of Kosi Express Train: Train Stopped By Pulling The Chain: Saharsa, Train – Amar Ujala Hindi News Live     |     Allahabad High Court Live: Cji Inaugurated The Advocate Chamber And Multi-level Parking, Cm Yogi Was Also Pre – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ankita Bhandari Murder Case 40 Thousand Phone Numbers And 800 Cctvs Investigated Vip Secret Still Mark – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore: इंदौर में धूमधाम से मनी देवी अहिल्या की जयंती, महिलाएं निकली भजन गाते हुए, अहिल्या परिक्रमा भी की     |     Rajasthan: Nadda To Visit Jaipur Today For Devi Ahilya’s 300th Birth Anniversary, Focus On Women Empowerment – Amar Ujala Hindi News Live     |     कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे CM सैनी: अहिल्या भाई होल्कर जयंती समारोह में करेंगे शिरकत, बसें न मिलने से यात्री परेशान     |     Himachal: सरकार ने गेहूं बीज के दाम किए तय, जल्द होगा किसानों को लंबित राशि का भुगतान     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088