Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Motihari Bihar Police Station Driver Turned Out To Be Ganja Smuggler Action Was Taken Of Secret Information - Amar Ujala Hindi News Live यूपी: प्रदेश के इन 45 जिलों में आज लू का अलर्ट, कानपुर कल रहा सबसे गर्म; जारी हुए दो दिन के पूर्वानुमान Dengue Attack: उत्तराखंड में डेंगू की रोकथाम के लिए विभागों को एडवाइजरी जारी, सक्रिय होकर काम करने के निर्दश The Accused Who Posted Objectionable Posts Were Presented In The Court - Damoh News Ajmer: अजमेर स्मार्ट सिटी घोटाले के विरोध में यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, बैरिकेड्स हटाकर कलेक्ट्रेट परिसर Himachal High Court Said Dgp Tenure Should Be Fixed, The Board Should Appoint And Promote Officers - Amar Ujala Hindi News Live - Himachal News:हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा पहलगाम आतंकी हमले पर भड़का पूर्व पाकिस्तानी प्लेयर, शहबाज शरीफ को लगाई तगड़ी लताड़ बोलने से पहले ही गुनगुनाने लगा था सिंगर, रिजेक्शन झेला और दिल भी टूटा, फिर फूटे दर्द ने बनाया संगीत का सरताज भारत और पाकिस्तान के बीच कितना होता है व्यापार, क्या-क्या करते हैं एक्सपोर्ट-इंपोर्ट? Bihar News : Rjd Party Tejashwi Yadav Raised Questions On Pahalgam Terrorist Attack Maha Gathbandhan - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar News :तेजस्वी यादव ने आतंकी हमले पर उठाये सवाल, कहा

Police Encounter In Roorkee Miscreant Escaped From The Hospital On The Pretext Of Urinating – Amar Ujala Hindi News Live


पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश रुड़की सिविल अस्पताल से फरार हो गया। बदमाश लघुशंका जाने के बहाने भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं बदमाश की तलाश में रुड़की पुलिस समेत जिले भर की पुलिस जुट गई है। 

Trending Videos

भगवानपुर पुलिस ने सोमवार की रात बहादुरपुर गांव के पास बाइक सवार दो संदिग्ध को रोकने की कोशिश की थी। इस पर बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई थी। जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने घायल बदमाश को रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया था और सामान्य वार्ड में भर्ती किया गया था।

फरवरी माह में लूट की घटना को दिया था अंजाम

मुठभेड़ की सूचना के बाद सिविल अस्पताल में एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली थी। जांच में सामने आया था कि गिरफ्तार बदमाश ने पुहाना में फरवरी माह में लूट की घटना को अंजाम दिया था। तभी से पुलिस बदमाश की तलाश कर रही थी। एसएसपी ने बताया था कि मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश की पहचान अंशुल निवासी हरचंदपुर, मंगलौर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वहीं, रुड़की सिविल अस्पताल के सामान्य वार्ड में भर्ती बदमाश अंशुल मंगलवार सुबह सुरक्षा में तैनात दो पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस कर्मियों ने बदमाश की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई। मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश के फरार होने से जिलेभर की पुलिस में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand: गर्मी का असर…नदियों का जलस्तर गिरा, एक माह के भीतर बिजली उत्पादन घटा, बढ़ी चुनौती

सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, सीओ रुड़की नरेंद्र पंत, सीओ मंगलौर विवेक कुमार समेत भारी पुलिस बल सिविल अस्पताल पहुंचा और घटना की जानकारी ली। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि बदमाश की तलाश की जा रही है। बदमाश की तलाश के लिए पुलिस और सीआईयू की टीम का गठन किया गया है। जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया की लापरवाही के मामले की भी जांच की जा रही है और जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।



Source link

2536920cookie-checkPolice Encounter In Roorkee Miscreant Escaped From The Hospital On The Pretext Of Urinating – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Motihari Bihar Police Station Driver Turned Out To Be Ganja Smuggler Action Was Taken Of Secret Information – Amar Ujala Hindi News Live     |     यूपी: प्रदेश के इन 45 जिलों में आज लू का अलर्ट, कानपुर कल रहा सबसे गर्म; जारी हुए दो दिन के पूर्वानुमान     |     Dengue Attack: उत्तराखंड में डेंगू की रोकथाम के लिए विभागों को एडवाइजरी जारी, सक्रिय होकर काम करने के निर्दश     |     The Accused Who Posted Objectionable Posts Were Presented In The Court – Damoh News     |     Ajmer: अजमेर स्मार्ट सिटी घोटाले के विरोध में यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, बैरिकेड्स हटाकर कलेक्ट्रेट परिसर     |     Himachal High Court Said Dgp Tenure Should Be Fixed, The Board Should Appoint And Promote Officers – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal News:हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा     |     पहलगाम आतंकी हमले पर भड़का पूर्व पाकिस्तानी प्लेयर, शहबाज शरीफ को लगाई तगड़ी लताड़     |     बोलने से पहले ही गुनगुनाने लगा था सिंगर, रिजेक्शन झेला और दिल भी टूटा, फिर फूटे दर्द ने बनाया संगीत का सरताज     |     भारत और पाकिस्तान के बीच कितना होता है व्यापार, क्या-क्या करते हैं एक्सपोर्ट-इंपोर्ट?     |     Bihar News : Rjd Party Tejashwi Yadav Raised Questions On Pahalgam Terrorist Attack Maha Gathbandhan – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar News :तेजस्वी यादव ने आतंकी हमले पर उठाये सवाल, कहा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088