Political Stir Increased Due To Facebook Post Of Former Bjp District President Kasana – Amar Ujala Hindi News Live

पूर्व जिला अध्यक्ष अमर सिंह कसाना
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मामला दौसा जिले के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह कसाना के फेसबुक आईडी पर लगी भाजपा को हार की जिम्मेदारी तय करने वाली पोस्ट का है। जहां अब कार्यकर्ताओं में खलबली मची हुई है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमर सिंह कसाना ने वर्तमान जिलाध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा सहित संगठन से इस्तीफे की मांग कर डाली है।
सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट पूर्व जिला अध्यक्ष कसाना ने प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व से किया आग्रह है भाजपा की स्थिति जिले में बहुत खराब है। भाजपा संगठन इस ओर ध्यान दे। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमर सिंह कसाना ने लोकसभा चुनाव में हार को लेकर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा की मांग करते हुए आने वाले विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को नुकसान होने का अंदेशा भी जता दिया है। जिसके चलते विधानसभा उपचुनाव में दौसा से किसी, गुर्जर, मीणा और बैरवा प्रत्याशी को चुनाव लड़वाने की वकालत करते हुए पार्टी को नसीहत तक दे डाली।
कार्यकर्ताओं पर फोड़ा था हार का ठीकरा
दौसा भाजपा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी शंकर शर्मा ने भी अपनी हार का ठीकरा दौसा के भाजपा कार्यकर्ताओं पर पहले ही फोड़ा चुके हैं। अब भाजपा दौसा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमर सिंह कसाना ने राष्ट्रीय नेतृत्व सहित पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम भजनलाल, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, कन्हैयालाल मीणा को टैग कर सोशल मीडिया पर की पोस्ट कर दौसा जिला भाजपा कार्यकारिणी के इस्तीफे की मांग की है।

Comments are closed.