Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News Ntpc Project On High Alert Security Command In Hands Of Cisf - Amar Ujala Hindi News Live Exclusive: आगरा में पांच और फर्जी बैनामे उजागर, तीन के खिलाफ केस दर्ज; ऐसे किया बड़ा खेल Delhi News: संदिग्ध हालत में महिला के सिर में लगी गोली, हालत नाजुक Baba Mahakal Adorned Tripund And Tilak During Bhasma Aarti Today - Madhya Pradesh News Jaisalmer News: When The Enemy Shows Cowardice, Then The Indian Army Shows Its Bravery- Kailash Chaudhary - Amar Ujala Hindi News Live - Jaisalmer News:जब दुश्मन कायरता दिखाता है, तब भारत की सेना अपना... Jairam Thakur: 'आतंक की फैक्ट्री पाकिस्तान को करारा जवाब, सेना के सभी अंगों और केंद्रीय नेतृत्व का आभार' IND-PAK टेंशन के बीच साउथ अफ्रीकी क्रिकेट ने बोर्ड ने जारी किया बड़ा बयान, प्लेयर्स की सुरक्षा पर कह दी बड़ी बात 'बबीता जी' का भी पाकिस्तान पर फूटा गुस्सा, भारतीय सेना के जांबाज जवानों को किया सेल्यूट India-Pakistan टेंशन के बीच Amazon-Flipkart को जारी हुआ नोटिस, जानें पूरा मामला वजन घटाने के लिए भुना या उबला, कौन सा चना खाना फायदेमंद है? जानिए कैसे मोटापा कम करने में है असरदार

Political Uproar In Himachal On Cps Issue, Minister Yadavendra Goma And Mp Harsh Mahajan Said This – Amar Ujala Hindi News Live


Political uproar in Himachal on CPS issue, Minister Yadavendra Goma and MP Harsh Mahajan said this

मंत्री यादवेंद्र गोमा और सांसद हर्ष महाजन।
– फोटो : संवाद

विस्तार


मुख्य संसदीय सचिवों (सीपीएस) के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है।  शनिवार को जारी प्रेस बयान में आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा ने कहा कि प्रदेश के भाजपा नेताओं को भ्रामक बयानबाजी करने का संक्रमण हो गया है। वे देश में जगह-जगह घूमकर हिमाचल की छवि को खराब करने का असफल प्रयास कर रहे हैं।  गोमा ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल लगभग 1600 किलोमीटर दूर जाकर झारखंड में राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने डॉ. बिंदल से पूछा कि वह यह बताएं कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान उन्हें मंत्री पद से हटाया क्यों गया था। ऐसी क्या वजह थी कि उन्हें संगठन और सरकार दोनों जगह दरकिनार किया गया। आयुष मंत्री ने कहा कि डॉ. बिंदल को यह समझना चाहिए कि देशभर में देवभूमि हिमाचल की छवि स्वच्छ, ईमानदार और सशक्त राज्य की है।

वह वोटों की राजनीति के लिए गलत बयानबाजी कर प्रदेश की छवि को आहत करने का प्रयास कर रहे हैं। वह झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर राजनीतिक पैंतरेबाजी कर रहे हैं जबकि तथ्यों से सभी लोग भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता झूठ बोलकर हिमाचल प्रदेश के लोगों के स्वाभिमान को आहत कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि प्रदेश सरकार ने अपने 23 माह के कार्यकाल के दौरान अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश सरकार ने लगभग 30 हजार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा निम्न स्तर की राजनीति कर रही है और राजनीतिक स्वार्थ के लिए भ्रामक और तथ्यहीन जानकारी फैला रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अनेक महत्त्वाकांक्षी योजनाएं और कार्यक्रम आरंभ किए हैं। मुख्यमंत्री स्वयं दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों के घर-द्वार जाकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। मंत्रिमंडल के सदस्य भी जनसमस्याओं का समाधान करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी और अस्थिरता थी: हर्ष

वहीं, भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी और अस्थिरता थी और इसलिए उन्होंने (सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू) ये नियुक्तियां कीं और उन्हें वे सभी सुविधाएं दीं जो मंत्रियों को मिलती हैं। कोई भी सरकार विधि आयोग की राय को दरकिनार कर कोई निर्णय नहीं लेती। हम वसूली के लिए दबाव डालेंगे और अगर हमें इसके लिए अलग से मुकदमा दायर करना पड़ा तो हम वह भी करेंगे।”





Source link

1899010cookie-checkPolitical Uproar In Himachal On Cps Issue, Minister Yadavendra Goma And Mp Harsh Mahajan Said This – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar News Ntpc Project On High Alert Security Command In Hands Of Cisf – Amar Ujala Hindi News Live     |     Exclusive: आगरा में पांच और फर्जी बैनामे उजागर, तीन के खिलाफ केस दर्ज; ऐसे किया बड़ा खेल     |     Delhi News: संदिग्ध हालत में महिला के सिर में लगी गोली, हालत नाजुक     |     Baba Mahakal Adorned Tripund And Tilak During Bhasma Aarti Today – Madhya Pradesh News     |     Jaisalmer News: When The Enemy Shows Cowardice, Then The Indian Army Shows Its Bravery- Kailash Chaudhary – Amar Ujala Hindi News Live – Jaisalmer News:जब दुश्मन कायरता दिखाता है, तब भारत की सेना अपना शौर्य दिखाती है     |     Jairam Thakur: 'आतंक की फैक्ट्री पाकिस्तान को करारा जवाब, सेना के सभी अंगों और केंद्रीय नेतृत्व का आभार'     |     IND-PAK टेंशन के बीच साउथ अफ्रीकी क्रिकेट ने बोर्ड ने जारी किया बड़ा बयान, प्लेयर्स की सुरक्षा पर कह दी बड़ी बात     |     ‘बबीता जी’ का भी पाकिस्तान पर फूटा गुस्सा, भारतीय सेना के जांबाज जवानों को किया सेल्यूट     |     India-Pakistan टेंशन के बीच Amazon-Flipkart को जारी हुआ नोटिस, जानें पूरा मामला     |     वजन घटाने के लिए भुना या उबला, कौन सा चना खाना फायदेमंद है? जानिए कैसे मोटापा कम करने में है असरदार     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088