pooja bhatt is not Alia Bhatt favourite Bigg Boss OTT 2 contestant elvish manisha rani | Pooja Bhatt नहीं ये हैं आलिया भट्ट के फेवरेट Bigg Boss OTT कंटेस्टेंट, वीडियो देखकर तय है चौंकना!

पूजा भट्ट और आलिया भट्ट।
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट को लोग बहुत पसंद करते हैं। एक्ट्रेस फिल्म मेकर्स की पहली पसंद बनी हुई हैं। वो अपने स्टाइल और एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने में हमेशा कामयाब रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के प्रमोशन्स में जोर-शोर से लगी हुई हैं। वहीं उनकी बड़ी बहन पूजा भट्ट इन दिनों ‘बिग बॉस ओटीटी’ के घर में धमाल मचा रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बताया कि उन्हें कौन ‘बिग बॉस ओटीटी’ में सबसे ज्यादा पसंद है। साथ ही बताया कौन रॉकी और रानी के रूप में फिट नजर आता है।
ये है आलिया भट्ट के फेवरेट
आलिया भट्ट से जब ‘बिग बॉस ओटीटी’ के फेवरेट कंटेस्टेंट के बारे में पूछा जाता है को वो जवाब में कहती हैं कि है कि उन्हें एल्विश बहुत शैतान लगते हैं। वो कहती हैं कि उनका सिस्टम बोलने वाला अंदाज उन्हें काफी पसंद है। वो कहती हैं कि वो काफी फनी हैं और उन्हें पसंद भी हैं। साथ ही कहती है कि वो राकी के अवतार में बिल्कुल फिट बैठते हैं। इसके बाद आलिया कहती हैं कि मनीषा रानी को शो की रानी कहा जा सकता है आखिर उनके नाम में भी रानी है। आलिया कहती हैं कि मनीषा उन्हें काफी पसंद हैं।
ऐसा था आलिया का रिएक्शन
इसके बाद अचानक उन्हें पूजा भट्ट का ख्याल आता है और अपनी बहन पूजा का नाम लेते हुए कहती हैं, ‘लेकिन मुझे रानी के लिए अपनी बहन का नाम लेना है क्योंकि वो हमारे घर की रानी हैं।’ इससे पहले महेश भट्ट का रिएक्शन भी काफी वायरल हुआ था। जब पूजा भट्ट को लेकर महेश भट्ट से पूछा गया तो उन्होंने सवाल को इग्नोर किया और कहा कि वो आलिया भट्ट के फैन है। दरअसल, महेश भट्ट और उनकी पत्नी सोनी राजदान बेटी आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी’ के प्रीमियर से लौट रहे थे.फिर देखेगी आलिया-रणवीर की जोड़ी
बता दें, आलिया भट्ट जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे। एक्ट्रेस के साथ फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इस फिल्म में धर्मेंद्र और जया बच्चन भी नजर आने वाले हैं। फिल्म को करण जोहर डायरेक्ट कर रहे हैं। लंबे वक्त के बाद करण जोहर कोई फिल्म डायरेक्ट करते नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसे पहले भी आलिया और रणवीर सिंह ‘गली बॉय’ फिल्म में साथ नजर आ चुके हैं। लोगों को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आई थी। बात करें, रणीवीर सिंह की तो वो आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में नजर आए थे। वहीं आलिया भट्ट मां बनने के बाद कमबैक कर रही हैं।ये भी पढ़ें:

Comments are closed.