Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Kaimur Road Accident Two Bikers Killed Hit By Unidentified Vehicle - Amar Ujala Hindi News Live हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी : पारिवारिक अदालतें नहीं मान रहीं सुप्रीम आदेश, कैसे बचेगी न्याय व्यवस्था Hemkund Sahib Yatra 2025 Doors Of Hemkund Sahib Today Devotees Were Present In Large Numbers - Amar Ujala Hindi News Live Sehore News: Bhopal's Head Constable Dies In Bilkisganj Of Sehore, Bolero Collides With The Bridge - Madhya Pradesh News जारी हुई JEE Advanced आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड, 27 मई तक आपत्ति दर्ज करने का मौका, जून में आएगा रिजल्ट, जानें डिटेल Baran: डॉक्टर की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूटा, पुलिस कार्रवाई में ढिलाई का आरोप, CBI जांच की मां Karnal: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं संग सुनी 'मन की बात', बोले- PM ने की ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा Himachal Secretariat Again Receives Threat Of Bomb Blast Search Operation Continues - Amar Ujala Hindi News Live GT vs CSK Dream 11 Prediction: साई सुदर्शन या आयुष महात्रे किसे बनाएं कप्तान, टीम में दें इन 11 प्लेयर्स को जगह K3G की 'छोटी पूजा' बनने वाली है मम्मी, दिखाया प्रेग्नेंसी टेस्ट, खास अंदाज में किया ऐलान

Pragati Yatra Supaul: Cm Nitish Kumar Praised Jeevika Didi’s, Says We Gave Name, Central Govt Adopted It – Amar Ujala Hindi News Live – Pragati Yatra:सीएम नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों को सराहा, कहा


Pragati Yatra Supaul: CM Nitish Kumar praised Jeevika Didi's, says we gave name, central govt adopted it

1 of 4

प्रगति यात्रा के तहत सुपौल पहुंचे सीएम नीतीश कुमार
– फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को अपनी प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में सुपौल पहुंचे। सदर प्रखंड के बकौर पंचायत में उन्होंने जीविका दीदियों से संवाद किया और उनके काम की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बिहार में महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण जीविका दीदियां हैं। इनके योगदान से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक बदलाव हुआ है।

 

‘एसएचजी की शुरुआत से बदली तस्वीर’

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2005 में जब उनकी सरकार ने काम शुरू किया था, तब सेल्फ हेल्प ग्रुप (एसएचजी) की संख्या बेहद कम थी। उन्होंने विश्व बैंक से कर्ज लेकर एसएचजी का विस्तार शुरू किया। आज बिहार में 10 लाख 61 हजार एसएचजी हैं, जिनसे एक करोड़ 35 लाख महिलाएं जुड़ी हुई हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि हमने एसएचजी से जुड़ी महिलाओं को ‘जीविका दीदी’ का नाम दिया। यह नाम इतना प्रभावी रहा कि केंद्र सरकार ने इसे अपनाते हुए इसे ‘आजीविका’ का नाम दिया। उन्होंने यह भी बताया कि जीविका दीदियों की बदौलत महिलाओं की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार हुआ है। उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ी है और उनका आत्मविश्वास और सामाजिक कौशल भी विकसित हुआ है।

 




Trending Videos

Pragati Yatra Supaul: CM Nitish Kumar praised Jeevika Didi's, says we gave name, central govt adopted it

2 of 4

प्रगति यात्रा के तहत सुपौल पहुंचे सीएम नीतीश कुमार
– फोटो : अमर उजाला

शहरी इलाकों में भी विस्तार

सीएम ने बताया कि अब शहरी क्षेत्रों में भी एसएचजी का गठन हो रहा है। अब तक 26 हजार एसएचजी बनाए गए हैं, जिनसे तीन लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियां जहां भी काम कर रही हैं, वहां बदलाव नजर आता है। हम हमेशा उनके साथ खड़े हैं और उनकी जरूरतों को प्राथमिकता देते हैं।

 

210 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने सुपौल जिले में 298.07 करोड़ रुपये की 210 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें 134.22 करोड़ की 52 योजनाओं का उद्घाटन और 163.84 करोड़ की 158 योजनाओं का शिलान्यास शामिल था।

 


Pragati Yatra Supaul: CM Nitish Kumar praised Jeevika Didi's, says we gave name, central govt adopted it

3 of 4

जल जीवन हरियाली मिशन
– फोटो : अमर उजाला

भेजा-बकौर पुल का हवाई सर्वेक्षण

सीएम ने कोसी नदी पर निर्माणाधीन भेजा-बकौर पुल का हवाई सर्वेक्षण किया और इसके निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इसके बाद बकौर पंचायत के बिजलपुर पुनर्वास टोला में उन्होंने विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं।

 

जल-जीवन-हरियाली योजना का निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत परसौनी सार्वजनिक पोखर का निरीक्षण किया। पोखर के चारों ओर बनाए गए सीढ़ीनुमा घाट और पैदल मार्ग के निर्माण कार्य को उन्होंने सराहा। उन्होंने कहा कि यह एक बेहतरीन काम है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

 


Pragati Yatra Supaul: CM Nitish Kumar praised Jeevika Didi's, says we gave name, central govt adopted it

4 of 4

प्रगति यात्रा के तहत सुपौल पहुंचे सीएम नीतीश कुमार
– फोटो : अमर उजाला

जीविका दीदियों के स्टॉल का अवलोकन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों और जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए 20 स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ये स्टॉल महिलाओं की उद्यमशीलता का उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से बातचीत कर उनकी उपलब्धियों और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली।

 

‘महिलाओं के बिना विकास अधूरा’

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में विकास की गति महिलाओं के योगदान के बिना अधूरी है। जीविका दीदियां न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं, बल्कि सामाजिक बदलाव की धुरी भी बन रही हैं। उन्होंने सभी जीविका दीदियों को उनकी कड़ी मेहनत और लगन के लिए बधाई दी।




Source link

2273290cookie-checkPragati Yatra Supaul: Cm Nitish Kumar Praised Jeevika Didi’s, Says We Gave Name, Central Govt Adopted It – Amar Ujala Hindi News Live – Pragati Yatra:सीएम नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों को सराहा, कहा
Artical

Comments are closed.

Kaimur Road Accident Two Bikers Killed Hit By Unidentified Vehicle – Amar Ujala Hindi News Live     |     हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी : पारिवारिक अदालतें नहीं मान रहीं सुप्रीम आदेश, कैसे बचेगी न्याय व्यवस्था     |     Hemkund Sahib Yatra 2025 Doors Of Hemkund Sahib Today Devotees Were Present In Large Numbers – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sehore News: Bhopal’s Head Constable Dies In Bilkisganj Of Sehore, Bolero Collides With The Bridge – Madhya Pradesh News     |     जारी हुई JEE Advanced आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड, 27 मई तक आपत्ति दर्ज करने का मौका, जून में आएगा रिजल्ट, जानें डिटेल     |     Baran: डॉक्टर की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूटा, पुलिस कार्रवाई में ढिलाई का आरोप, CBI जांच की मां     |     Karnal: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं संग सुनी 'मन की बात', बोले- PM ने की ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा     |     Himachal Secretariat Again Receives Threat Of Bomb Blast Search Operation Continues – Amar Ujala Hindi News Live     |     GT vs CSK Dream 11 Prediction: साई सुदर्शन या आयुष महात्रे किसे बनाएं कप्तान, टीम में दें इन 11 प्लेयर्स को जगह     |     K3G की ‘छोटी पूजा’ बनने वाली है मम्मी, दिखाया प्रेग्नेंसी टेस्ट, खास अंदाज में किया ऐलान     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088