Pratibha Singh Said The Economy Deteriorated Due To The Wasteful Expenditure Of The Previous Government – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal News:हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बोलीं
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना एक बहुत बड़ी चुनौती है। प्रदेश पर बढ़ते कर्ज का बोझ चिंता का विषय है। प्रदेश में बागवानी और पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इनका दोहन करने की आवश्यकता है। सरकार प्रदेश में बेरोजगारी दूर करने के लिए ग्रामीण पर्यटन को विकसित करने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश में बागवानी का एक बहुत बड़ा क्षेत्र है इसको भी बढ़ावा देने की जरूरत है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने सीमित संसाधनों से प्रदेश के समग्र विकास के प्रति कृतसंकल्प है। सरकार का वर्ष 2025-26 का बजट इस दिशा में सार्थक सिद्ध होगा।
