Prd Jawan Shot In Suspicious Circumstances Roorkee Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live

पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मंगलौर के आमखेड़ी निवासी पीआरडी जवान को संदिग्ध परिस्थियों में गोली लग गई। घायल जवान को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस जंच कर रही है।
ये भी पढ़ें…Uttarakhand Rain: गौचर के पास पहाड़ी से गिरा मलबा, दो लोगों की दबने से मौत…बारिश ने किया संकट खड़ा, तस्वीरें
पीआरडी जवान आदित्य की आबकारी विभाग में चेकिंग की ड्यूटी है। शुक्रवार रात आदित्य को संदिग्ध परिस्थिति में गोली लग गई। पेट में गोली लगने से वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वह रात 10 बजे ड्यूटी के बाद अपने घर आया था। गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed.