
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी
– फोटो : संवाद
विस्तार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को राजधानी शिमला के पांच दिवसीय प्रवास के बाद दिल्ली लौट गईं। हिमाचल में विधानसभा की तीनों सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए प्रियंका ने प्रचार नहीं किया। 26 जून को प्रियंका दिल्ली से शिमला आई थीं। सोमवार सुबह छह बजे सड़क मार्ग से होते हुए शिमला से चंडीगढ़ गईं। राजधानी शिमला से समीप छराबड़ा में प्रियंका का निजी आवास स्थित है। हर दो-तीन माह बाद प्रियंका यहां आती रहती हैं।
वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव और बीते दिनों लोकसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी ने यहीं पर रहकर प्रदेश में चुनाव प्रचार किया था। इस बार भी संभावना थी कि प्रियंका देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर में चुनाव प्रचार को जाएंगी, लेकिन उनका यह दौरा निजी रहा। बीते शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रियंका गांधी से छराबड़ा जाकर शिष्टाचार भेंट की थी। उन्होंने संगठन और सरकार की गतिविधियों को लेकर प्रियंका को फीडबैक दिया था।

Comments are closed.