Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Rjd Party Tejaswi Yadav Targeted Jdu Party Nitish Kumar Veer Kunwar Singh Vijay Utsav - Amar Ujala Hindi News Live Pahalgam Attack: Cm Yogi Called The Father Of Deceased Shubham Dwivedi Of Kanpur, The Body Will Reach Home Ton - Amar Ujala Hindi News Live Chamoli Timundiya Fair Will Not Be Held In The Narasimha Temple Complex Year - Chamoli News Delhi-meerut Expressway Anpr Toll Collection System Set To Become Model For Toll Collection Across India - Amar Ujala Hindi News Live Indore News: आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सुशील का पार्थिव शरीर पहुंचा इंदौर, बहा आंसुओं का समंदर Saharsa News: Amrit Bharat Train Will Run For Ltt Every Wednesday Of Week, Know Ticket Booking Process - Amar Ujala Hindi News Live Rajasthan Body Of Neeraj Who Lost His Life In Pahalgam Attack Reached Jaipur Many Leaders Present At Airport - Amar Ujala Hindi News Live Kaithal: युवक को चार साल की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सुनाई सजा, अवैध पिस्तौल रखने का जुर्म Upsc Result Assistant Accounts Officer Akshat Got Success In The Fifth Attempt Said Shimla Was Lucky For Me - Amar Ujala Hindi News Live सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL में 12 साल बाद देखा शर्मनाक दिन, होम ग्राउंड पर पहली बार हुआ ऐसा

Prostitution Is Happening Openly Outside The Gate Of Iit Roorkee Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live – Iit के पास जिस्म का सौदा:महिला बोली


देश भर में प्रतिष्ठित आईआईटी के मुख्य गेट से लेकर सेंचुरी गेट तक 200 मीटर के मार्ग पर शाम ढलते ही बदनाम करने वाला देह व्यापार शुरू हो जाता है। यहां कुछ महिलाएं खुलेआम अपने रेट तय करती दिख जाती हैं। यह लोग सड़क किनारे फुटपाथ पर अपने ग्राहक तय करती हैं। इनके दाम तय हैं और यह तय होटल में ही जाती हैं।

होटल का भी तय रेट ग्राहक को भुगतान करना पड़ता है। आईआईटी की ओर से लगातार अमर उजाला को शिकायतें मिल रही थी कि आईआईटी के मुख्य गेट से लेकर सेंचुरी गेट तक 200 मीटर के मार्ग पर कुछ महिलाएं अनैतिक व्यापार कर रही हैं। शिकायत के बाद अमर उजाला की टीम ने यह स्टिंग ऑपरेशन किया।




Trending Videos

जानकारी के अनुसार कुछ समय पूर्व यहां दो-तीन महिलाएं ही इस व्यापार से जुड़ी थीं, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ गई है। इस 200 मीटर मार्ग पर आईआईटी का मुख्य गेट और दूसरा सेंचुरी गेट है। इसके बीच में परिसर में पढ़ाने और अन्य काम करने वाले विशेषज्ञ और अन्य कर्मचारियों के आवास भी हैं। बावजूद इसके रुड़की कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

 


ऐसे समझें स्टिंग ऑपरेशन की कहानी

अमर उजाला की टीम करीब 11:45 बजे एक बाइक से सेंचुरी गेट से आईआईटी के मुख्य गेट तक गई। इस बीच कई महिलाएं यहां खड़ी थीं और बाइक सवार और ई-रिक्शा सवारों के साथ सौदेबाजी कर रही थीं। तब टीम ने मुंह बांधकर खड़ी एक महिला से पूछा, क्या रेट…. तो वह बोली.. जी, एक हजार रुपये। यह तो बहुत महंगा है। नहीं, इसके अलावा 500 रुपये अतिरिक्त होटल का भी देना होगा। क्यों कमरे पर नहीं चल सकते क्या…..नहीं, कमरे पर नहीं जाते हैं, सिर्फ होटल में ही जाऊंगी। यही नहीं इसके अलावा अन्य महिलाओं से भी बात की गई, तो यही जवाब मिला।


ग्राहक के लिए एक हजार, तो जिस्मफरोशी के लिए 500 रुपये

रुड़की में अनेक होटल हैं। यहां यात्रियों के लिए एक कमरे का किराया 800 से 2500 रुपये तक है। जिस्मफरोशी से जुड़ी इन महिलाओं के साथ होटल में महज 500 रुपये में कमरा मिल जाता है। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस अनैतिक व्यापार में कुछ होटल कारोबारी भी शामिल हैं।


छात्राएं और बच्चे गुजरते हैं यहां से

सेंचुरी गेट से लेकर आईआईटी के मुख्य गेट तक होने वाली करतूत हर किसी के संज्ञान में है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की जाती। यह सवाल लोगों के मन में हमेशा खटकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग में खुलेआम अनैतिक काम हो रहा है। इसी मार्ग से शहर के कई कॉलेज, स्कूल की छात्राएं और बच्चे भी गुजरते हैं। रोडवेज स्टेशन भी पास में है। इससे लोगों पर बुरा असर पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें…Uttarkashi: पल-पल सताता डर…वरुणावत में भूस्खलन, अचानक गिर रहे बोल्डर, बस्ती तक पहुंचने का खतरा बरकरार

इस तरह की कोई जानकारी मुझे नहीं है। अगर ऐसी कोई बात है, तो कार्रवाई की जाएगी। आईआईटी प्रतिष्ठित संस्थान है, उसकी प्रतिष्ठा की जिम्मेदारी सबकी है। – प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी, हरिद्वार।




Source link

1451650cookie-checkProstitution Is Happening Openly Outside The Gate Of Iit Roorkee Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live – Iit के पास जिस्म का सौदा:महिला बोली
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Rjd Party Tejaswi Yadav Targeted Jdu Party Nitish Kumar Veer Kunwar Singh Vijay Utsav – Amar Ujala Hindi News Live     |     Pahalgam Attack: Cm Yogi Called The Father Of Deceased Shubham Dwivedi Of Kanpur, The Body Will Reach Home Ton – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chamoli Timundiya Fair Will Not Be Held In The Narasimha Temple Complex Year – Chamoli News     |     Delhi-meerut Expressway Anpr Toll Collection System Set To Become Model For Toll Collection Across India – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News: आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सुशील का पार्थिव शरीर पहुंचा इंदौर, बहा आंसुओं का समंदर     |     Saharsa News: Amrit Bharat Train Will Run For Ltt Every Wednesday Of Week, Know Ticket Booking Process – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan Body Of Neeraj Who Lost His Life In Pahalgam Attack Reached Jaipur Many Leaders Present At Airport – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kaithal: युवक को चार साल की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सुनाई सजा, अवैध पिस्तौल रखने का जुर्म     |     Upsc Result Assistant Accounts Officer Akshat Got Success In The Fifth Attempt Said Shimla Was Lucky For Me – Amar Ujala Hindi News Live     |     सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL में 12 साल बाद देखा शर्मनाक दिन, होम ग्राउंड पर पहली बार हुआ ऐसा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088