हेडलाइंस
The 50: लड़ाई में आर्या जाधव ने पार की हदें, श्रुतिका अर्जुन पर की भद्दी टिप्पणी, 'बैल बुद्धि' का दिया टैग Q3 Results: इस सरकारी बैंक ने तोड़ा मुनाफे का रिकॉर्ड, ₹21028 करोड़ पहुंचा प्रॉफिट; लेकिन NIM ने बढ़ाई टेंशन! Shia Muslims protest in Kashmir over deadly blast at Islamabad mosque | India News Bihar News :कलयुगी पुत्र ने पिता की पीट-पीटकर ले ली जान, आरोपी को पुलिस ने दबोचा - Bihar News : Son Beats Father To Death Murder Case Son Killed Father Patna Bihar Police Up News Today Live:उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार - Up Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today In Hindi 8 February 2026 Motorcycle And An Audi Car Collided Violently. Three Riders Died On The Spot. - Madhya Pradesh News Kota Building Collapse:किसी का हाथ तो किसी का दिखा पैर, मलबे के नीचे से आई चीखने की आवाज; देखें सात तस्वीरें - Several People Were Trapped After A Three-story Building Collapsed In Kota See Seven Phot... Shimla:वेलेंटाइन डे से पहले बढ़ी फूलों की मांग, शिमला के बाजारों में तैयारियां शुरू, देखें रिपोर्ट - Demand For Flowers Increases Ahead Of Valentine's Day; Preparations Begin In Shimla Markets. T20 WC 2026 Points Table: टीम इंडिया टेबल टॉपर, पाकिस्तान को पहले ही दिन पछाड़ा शुरू हुई धनुष और श्रीलीला की फिल्म की शूटिंग, सेट से सामने आई तस्वीरें, साई पल्लवि भी आईं नजर

Punjab:सरकारी स्कूलों का नया कीर्तिमान, 23 लाख अभिभावकों ने एक साथ पेरेंट-टीचर मीटिंग में लिया हिस्सा – 23 Lakh Parents Participated In Parent-teacher Meetings In Punjab


पंजाब में सरकारी स्कूलों की तस्वीर और तक़दीर बदल रही है। इसका सबसे बड़ा प्रमाण है, 23 लाख से अधिक अभिभावकों की ऐतिहासिक भागीदारी, जिन्होंने एक साथ अपने बच्चों के भविष्य के लिए स्कूलों का रुख किया। यह केवल एक पीटीएम नहीं थी, बल्कि पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में भरोसे, सहभागिता और बदलाव की एक मजबूत मिसाल थी। सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार ने शिक्षा को सिर्फ़ सरकारी योजना नहीं, बल्कि जन आंदोलन बना दिया है। चौथी मेगा पेरेंट- टीचर मीटिंग में जिस तरह से माता–पिता, शिक्षक और स्कूल प्रबंधन एक साथ जुड़े, उसने यह साफ़ कर दिया कि अब सरकारी स्कूलों को लेकर सोच पूरी तरह बदल चुकी है।

राज्य भर के 7500 से अधिक सरकारी स्कूलों में आयोजित इस मेगा पीटीएम में अभिभावकों ने खुलकर शिक्षकों से संवाद किया, बच्चों की पढ़ाई, व्यवहार और भविष्य की योजनाओं पर बात की। कई अभिभावकों ने माना कि पहले वे सरकारी स्कूलों से दूर रहते थे, लेकिन आज वही स्कूल उनके बच्चों को बेहतर शिक्षा, सुरक्षित माहौल और आत्मविश्वास दे रहे हैं।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने खुद स्कूलों में जाकर इस पहल का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ़ मीटिंग नहीं, बल्कि मां- पिता की भागीदारी की एक ठोस पहल है, जिसमें अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई का सक्रिय हिस्सा बनाया जा रहा है। 40 हज़ार से ज़्यादा शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण देकर यह सुनिश्चित किया गया कि बातचीत सकारात्मक, सम्मानजनक और समाधान आधारित हो। आप पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम को और मजबूती दी। उन्होंने कहा कि जब माता–पिता सरकारी स्कूलों पर भरोसा करते हैं और इतनी बड़ी संख्या में जुड़ते हैं, तो यह किसी भी सरकार के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होती है।

इस पीटीएम में सिर्फ़ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि बच्चों के मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास पर भी बात हुई। शिक्षकों और अभिभावकों ने मिलकर यह तय किया कि घर और स्कूल मिलकर बच्चों को कैसे बेहतर माहौल दे सकते हैं। कई जगहों पर अभिभावकों ने शिक्षकों की मेहनत की खुलकर सराहना की और कहा कि आज सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों से कम नहीं, बल्कि कई मामलों में उनसे बेहतर हैं।

23 लाख अभिभावकों की मौजूदगी यह बताती है कि पंजाब की जनता अब बदलाव को महसूस कर रही है। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर, स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षकों की प्रतिबद्धता और सरकार की नीयत – सब कुछ ज़मीन पर दिख रहा है।

यह मेगा पीटीएम सिर्फ़ एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि उस भरोसे की कहानी है जो आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में पैदा किया है। यह साबित करता है कि जब सरकार ईमानदारी से शिक्षा पर काम करती है, तो जनता खुद आगे बढ़कर उसका साथ देती है।

 





Source link

4130220cookie-checkPunjab:सरकारी स्कूलों का नया कीर्तिमान, 23 लाख अभिभावकों ने एक साथ पेरेंट-टीचर मीटिंग में लिया हिस्सा – 23 Lakh Parents Participated In Parent-teacher Meetings In Punjab
Artical

Comments are closed.

The 50: लड़ाई में आर्या जाधव ने पार की हदें, श्रुतिका अर्जुन पर की भद्दी टिप्पणी, ‘बैल बुद्धि’ का दिया टैग     |     Q3 Results: इस सरकारी बैंक ने तोड़ा मुनाफे का रिकॉर्ड, ₹21028 करोड़ पहुंचा प्रॉफिट; लेकिन NIM ने बढ़ाई टेंशन!     |     Shia Muslims protest in Kashmir over deadly blast at Islamabad mosque | India News     |     Bihar News :कलयुगी पुत्र ने पिता की पीट-पीटकर ले ली जान, आरोपी को पुलिस ने दबोचा – Bihar News : Son Beats Father To Death Murder Case Son Killed Father Patna Bihar Police     |     Up News Today Live:उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार – Up Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today In Hindi 8 February 2026     |     Motorcycle And An Audi Car Collided Violently. Three Riders Died On The Spot. – Madhya Pradesh News     |     Kota Building Collapse:किसी का हाथ तो किसी का दिखा पैर, मलबे के नीचे से आई चीखने की आवाज; देखें सात तस्वीरें – Several People Were Trapped After A Three-story Building Collapsed In Kota See Seven Photos Of The Incident     |     Shimla:वेलेंटाइन डे से पहले बढ़ी फूलों की मांग, शिमला के बाजारों में तैयारियां शुरू, देखें रिपोर्ट – Demand For Flowers Increases Ahead Of Valentine’s Day; Preparations Begin In Shimla Markets.     |     T20 WC 2026 Points Table: टीम इंडिया टेबल टॉपर, पाकिस्तान को पहले ही दिन पछाड़ा     |     शुरू हुई धनुष और श्रीलीला की फिल्म की शूटिंग, सेट से सामने आई तस्वीरें, साई पल्लवि भी आईं नजर     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088